Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नमक हराम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नमक हराम नमक हराम.jpg नमक हराम का पोस्टर जयेंद्र पंड्या,राजाराम,सतीश वागले ऋषिकेश मुखर्जी राहुल देव बर्मनगुलज़ार (गीत) गुलज़ार,डी एन मुखर्जी,बीरेश चटर्जी,चंद्रकांता सिंह,मोहिनी एन सिप्पी राजेश खन्ना,रेखा,सिमी गरेवाल,ए के हंगल,असरानी,अमिताभ बच्चन जयवंत पठारे दास धैमाड़े मोहन स्टूडियो आर एस जे प्रोडक्षंस,अल्ट्रा डिस्ट्रीब्युटर्स,वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट ग्रुप 19 नवम्बर, 1973 147 मिनट भारत हिन्दी नमक हराम 1973 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया है। संगीत राहुल देव बर्मन का है, गुलज़ार की पटकथा और आनंद बख्शी के बोल हैं। फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन हैं। इसमें रेखा, असरानी, रज़ा मुराद, ए के हंगल, सिमी गरेवाल और ओम शिवपुरी भी हैं। राजेश खन्ना को इस फिल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिन्दी) के लिए तीसरा बीएफजेए पुरस्कार मिला और अमिताभ बच्चन ने 1974 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। आनन्द के बाद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन अभिनीत यह दूसरी ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म थी। "दिये जलते हैं", "नदिया से दरिया" और "मैं शायर बदनाम" सबसे यादगार धुनें हैं, जो सभी किशोर कुमार द्वारा गाये गए हैं और राजेश खन्ना पर चित्रित हैं। नमक हराम बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। संक्षेप सोमनाथ 'सोमू' (राजेश खन्ना) दिल्ली में अपनी विधवा माँ और कुंवारी बहन, सरला के साथ एक कुटिया में रहता है। वो कलकत्ता में रहने वाले अमीर परिवार में जन्में, विक्रम महाराज उर्फ विक्की (अमिताभ बच्चन) का दोस्त रहता है। विक्की के पिता, दामोदर को एक दिन दिल का दौरा पड़ जाता है, जिसके बाद उन्हें दो महीने के लिए आराम करने को कहा जाता है। विक्की अपने पिता के व्यापार को संभालने लगता है, और उसी बीच वो कई पुराने कर्मचारी और यूनियन लीडर से पंगा ले लेता है, जिससे वे लोग हड़ताल पर चले जाते हैं। उसके पिता उस मामले में हस्तक्षेप करते हैं और विक्की को उन सभी से माफी मांगते को कहते हैं। विक्की माफी मांग लेता है और सब कुछ सामान्य हो जाता है। विक्की अपने इस अपमान के बारे में सोमू को बताता है और वो दोनों बिपिनलाल (ए के हंगल) को सबक सिखाने की सोचते हैं। सोमू और विक्की कलकत्ता में चले जाते हैं। सोमू उसी के मिल में मजदूर का काम करने लगता है और अपने साथी-मजदूरों के साथ काफी दोस्ती करने लगता है। वो उनकी कई तरह से मदद करता है और बाद में यूनियन लीडर का चुनाव लड़ कर जीत जाता है, जिससे बिपिनलाल की जगह सोमू यूनियन लीडर बन जाता है। मालिक के रूप में विक्की और यूनियन लीडर के रूप में सोमू के होने से उन्हें कोई भी रोक नहीं पाता है। विक्की के पिता, दामोदर को इस बात का पता चलता है कि उसका बेटा कोई मध्यम वर्गीय छोरे के प्रभाव में आ चुका है। ये बात जानकर वो तिलमिला उठता है। दामोदर अपने बेटे को सोमू के प्रभाव से हटाने के लिए कई सारे काम करता है, जिससे अंत में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है कि एक दोस्त की दूसरे दोस्त के हाथों में मौत हो जाती है। मुख्य कलाकार राजेश खन्ना — चन्दर सिंह/सोमनाथ 'सोमू' अमिताभ बच्चन — विक्रम महाराज 'विक्की' सिमी गरेवाल — मनीषा रेखा — श्यामा असरानी — धोंडू, श्यामा का भाई ए के हंगल — बिपिनलाल पांडे मंजू — राम, पांडे की सहायिका मनमोहन — जय सिंह ओम शिवपुरी — दामोदर महाराज दुर्गा खोटे — सोमू की माँ मनीषा — सरला, सोमू की बहन रज़ा मुराद — आलम जयश्री टी — गणिका दल निर्देशक - हृषिकेश मुखर्जी कथा - हृषिकेश मुखर्जी, बीरेश चटर्जी, चंद्रकांता सिंह, मोहिनी एन सिप्पी पटकथा - गुलज़ार, डी एन मुखर्जी, बीरेश चटर्जी, चंद्रकांता सिंह, मोहिनी एन सिप्पी संवाद - गुलज़ार निर्माता - जयेंद्र पंड्या, राजाराम, सतीश वागले संपादक - दास धैमाड़े छायांकन - जयवंत पठारे कला निर्देशक - अजित बेनर्जी वस्त्र एवं भूषा - मीता हस्सन, रामलाल महेश्वरी, माधवी आर शंकर नृत्य निर्देशक - गोपीकृष्ण, हबीबा रहमान, कपिल संगीत गीत "नदिया से दरिया, दरिया से सागर" बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची पर 18वीं पायदान पर रही। http://en.wikipedia.org/wiki/Binaca_Geetmala_annual_list_1974 बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची 26 जून 2011 https://web.archive.org/web/20130913104021/http://en.wikipedia.org/wiki/Binaca_Geetmala_annual_list_1974 13 सितंबर 2013 live गाने गायन आनंद बख्शी राहुल देव बर्मन दिये जलते हैं फूल खिलते हैं किशोर कुमार 3:21 नदिया से दरिया, दरिया से सागर किशोर कुमार 4:10 मैं शायर बदनाम किशोर कुमार 5:03 वोह झूठा है वोट न उसको देना किशोर कुमार 3:29 सूनी रे सेजरिया आशा भोसले, उषा मंगेशकर 3:26 नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="3"|१९७४(1974) | अमिताभ बच्चन | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार | |- | असरानी | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार | |- | राजेश खन्ना | बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट असोसिएशन पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ हिंदी अभिनेता | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0070434 नमक हराम श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में