411 REFERENCE · Wikipedia
सतिंदर सरताज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2023
सतिंदर सरताज Satinder Sartaaj.jpg 2016 में पंजाब विश्वविद्यालय में सतिंदर सरताज सतिंदर पाल सिंह सतिंदर सरताज बजरावर, होशियारपुर, पंजाब, भारत गायक कवि अभिनेता संगीतकार डांसर स्वर, हारमोनियम, चिमटा, साज़-ए-सरताज (स्व-निर्मित वाद्य-यंत्र) 2003–वर्तमान satindersartaaj.com/ सूफ़ी लोक संगीतसतिंदर सरताज का पूरा नाम सतिंदर पाल सिंह है। वे एक भारतीय गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि हैं। वे मुख्य रूप से पंजाबी गीतों और फिल्मों से संबंधित हैं।http://www.tribuneindia.com/2006/20060217/ttlife.htm#8 Sufiana Spell शर्मा एस डी 17 फरवरी 2006 ट्रिब्यून जीवन शैली 18 फरवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170705211120/http://www.tribuneindia.com/2006/20060217/ttlife.htm#8 5 जुलाई 2017 चंडीगढ़ en सूफियाना वर्तनी live30 अगस्त 2009 थाई इंडियन– Dr. Satinder Sartaj takes Sufism to music lovers across the world https://web.archive.org/web/20170821214344/http://www.thaindian.com/newsportal/feature/dr-satinder-sartaj-takes-sufism-to-music-lovers-across-the-world_100240366.html 21 अगस्त 2017(हिन्दी:डॉ सतिंदर सरताज दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को सूफीवाद दिया है। उन्हें अपने गीत "साईं" से प्रसिद्धि मिली।http://www.tribuneindia.com/2010/20100814/ldh1.htm#6 Stirring the soul with Sufi music छिबर चारु 14 अगस्त 2010 दि ट्रिब्यून 18 फरवरी 2017 https://web.archive.org/web/20160303220735/http://www.tribuneindia.com/2010/20100814/ldh1.htm#6 3 मार्च 2016 लुधियाना en सूफी संगीत के साथ आत्मा की आवज live सरताज ने वर्ष 2017 में द ब्लैक प्रिंस (फिल्म) से महाराजा दलीप सिंह के रूप में अपनी फ़िल्म की शुरुआत की।
प्रारंभिक जीवन
सतिंदर पाल सिंह का जन्म भारत में होशियारपुर, पंजाब के बजरावार गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने गाँव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई की। तीसरी कक्षा से उन्होंने स्थानीय बाल सभाओं में अभिनय करना शुरू कर दिया था।
उच्च शिक्षा
सरताज ने गवर्नमेंट कॉलेज, होशियारपुर से संगीत में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने सूफी संगीत गायन में एम.फिल. और बाद में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सूफ़ी गायन में पीएच.डी. की। पीएच.डी. करते हुए उन्होंने अपने संगीत की तरफ़ ध्यान दिया। उन्होंने छह साल तक पंजाब विश्वविद्यालय में संगीत पढ़ाया। सरताज ने फ़ारसी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा भी किया। उन्होंने कविता भी लिखीं और कॉलेज में ही अपना तखल्लुस (उपनाम), सरताज रख लिया।
गायन
सरताज ने 20 साल की उम्र में ही संगीत को अपना पेशा बना लिया था। आरंभ में वे एक किसान थे तथा एक कलाकार बनने में उनकी कोई रुचि नहीं थी।
यूट्यूब पर सरताज का गाना सुनने के बाद वर्ष 2008 में उन्हें टोरंटो, ओन्टारियो में एक कार्यक्रम में पंजाबी-कनाडाई दर्शकों के सामने गाना गाने के लिए आमंत्रित किया गया था।Exclusive SATINDER SARTAAJ Interview In Conversation with Amin Dhillon (Ep. 10) एक्सक्लूसिव सतिंदर सरताज इंटरव्यू इन कन्वरसेशन विद अनीन ढिल्लन (एपिसोड. 10) https://www.youtube.com/watch?v=zSIqufb7pto यूट्यूब 27 नवम्बर 2019 18 जुलाई 2023
9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हॉर्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। वे अभियान के तहत लोंगो के बीच संगीत के माध्यम से मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता लाएंगे तथा समाज पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर आनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हॉर्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है।
सन्दर्भ
श्रेणी:गायक
श्रेणी:संगीतकार
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:कवि
श्रेणी:पंजाब के लोग
श्रेणी:लोक संगीत
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:सूफी संगीत
श्रेणी:1982 में जन्मे लोग