Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रिद्धि डोगरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रिद्धि डोगरा (जन्म: 22 सितंबर 1984) भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्हें कई धारावाहिक एवं वेब सीरीज़ के लिए जाना जाता है। नच बलिये 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 में वह प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ली थीं। वह असुर, दी मैरिड वुमन (2021) एवं टीवीएफ पिक्चर्स (2022) सरीख़ी वेब सीरीज़ में काम की हैं। == प्रारंभिक जीवन == डोगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली के एपीजे स्कूल, शेख सराय में पढ़ाई की और कमला नेहरू कॉलेज से मनोविज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। == करियर == टेलीविज़न उद्योग में प्रवेश करने से पहले रिद्धि श्यामक डावर नृत्य संस्थान में एक नर्तकी थीं। सबसे पहले उन्होंने 2007 में झूमे जिया रे में हिमानी नाम का किरदार निभाया था। फिर वह 2008 में राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी में दिखीं। 2009 में वह हिन्दी हैं हम में मुख्य किरदार में दिखीं। 2010 में उन्होंने सेवेन, मात पिता के चरणों में स्वर्ग और लागी तुझसे लगन में छोटे किरदारों को निभाया। उन्होंने 2010 में मर्यादा - लेकिन कब तक में मुख्य किरदार को निभाया। यह धारावाहिक 2012 तक चला। फिर वह 2013 में सावित्री में मुख्य चरित्र में नजर आईं। फिर वह 2013-14 में नाच बलिये 6 में अपने पति राकेश वशिष्ठ के साथ भाग लीं। 2015 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 में 12वें स्थान पे रहीं। 2017-18 में वो अपना सा में उनका मुख्य किरदार था। उनकी 2023 में लकड़बग्घा नामक फ़िल्म जारी हुई है। साथ ही जवान और टाइगर 3 में भी वह नज़र आयेंगी। == व्यक्तिगत जीवन == रिद्धि डोगरा ने 2011 में अभिनेता राकेश वशिष्ठ से शादी की। वे 2019 में अलग हो गए और तलाक ले लिया। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इंस्टाग्राम पर रिद्धि डोगरा इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर रिद्धि डोगरा