411 REFERENCE · Wikipedia
केप्लर अंतरिक्ष यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|निर्मित होते हुआ कॅप्लर अंतरिक्ष यान
कॅप्लर अंतरिक्ष यान (अंग्रेज़ी:Kepler spacecraft) अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान, नासा, का एक अंतरिक्ष यान है, जिसका काम सूरज से अलग किंतु उसी तरह अन्य तारों के इर्द-गिर्द ऐसे ग़ैर-सौरीय ग्रहों को ढूंढना है जो पृथ्वी से मिलते-जुलते हों।http://kepler.nasa.gov/ केपलर : नासा का आधिकारिक जालघर 8 अगस्त 2012 https://www.webcitation.org/6BkgBHvjW?url=http://kepler.nasa.gov/ 28 अक्तूबर 2012 live कॅप्लर को ७ मार्च २००९ में रोकेट के ज़रिये अंतरिक्ष में भेजा गया था, जहाँ यह अब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और अन्य तारों पर अपनी नज़रें रखे हुए है। अनुमान है कि यह कम-से-कम ३.५ वर्ष तक अपना कार्य करेगा।
केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी
केपलर मिशन के अंतर्गत केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी पृथ्वी जैसे दिखने वाले ग्रहों और उनके सौरमण्डल की संभावनाओं का पता लगाता है।
केपलर दूरदर्शी ने एक चक्रीय द्विआधारी तारक व्यवस्था (circumbinary star system) की खोज की है। इसके अंतर्गत दो तारे एक दूसरे का चक्कर लगा रहे हैं और एक उपग्रह इन दोनों के चारों ओर चक्कर लगा रहा है।Transiting circumbinary planets Kepler-34 b and Kepler-35 b इस सौर मण्डल का नाम केप्लर-१६ बी और दोनों तारों के नाम क्रमशः ३४ बी और ३५ बी है।http://arxiv.org/abs/1109.3432 Kepler-16: A Transiting Circumbinary Planet 8 अगस्त 2012 https://www.webcitation.org/6AV0jjPhA?url=http://arxiv.org/abs/1109.3432 7 सितंबर 2012 live
केपलर २२ बी
केप्लर-२२बी
केपलर २२ बी एक सौर मण्डल के बाहर का ग्रह है। इसकी खोज केपलर अंतरिक्ष दूरदर्शी द्वारा की गयी है। यह ग्रह आवासीय क्षेत्र (habitant zone) में पाया गया है। केपलर मिशन के अंतर्गत यह पहला ग्रह है जो अपने सूर्य के आवासीय क्षेत्र में पाया गया है।http://arxiv.org/abs/1112.1640 Kepler-22b: A 2.4 Earth-radius Planet in the Habitable Zone of a Sun-like Star 8 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20140802223608/http://arxiv.org/abs/1112.1640 2 अगस्त 2014 live केपलर २२ बी ग्रह की कुछ प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-
पृथ्वी से ६०० प्रकाश वर्ष दूर।
पृथ्वी से २.४ गुना बड़ा।
२९० दिनों में अपने सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है।
द्रव रूप में जल की संभावना।
औसत तापमान २२° सेंटीग्रेट होने का अनुमानhttp://www.telegraph.co.uk/science/space/8939138/Kepler-22b-the-new-Earth-could-have-oceans-and-continents-scientists-claim.html Kepler 22b - the 'new Earth' - could have oceans and continents, scientists claim 8 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20120826160909/http://www.telegraph.co.uk/science/space/8939138/Kepler-22b-the-new-Earth-could-have-oceans-and-continents-scientists-claim.html 26 अगस्त 2012 live
इन्हें भी देखें
केप्लर-१६ बी
द्वितारा
ग़ैर-सौरीय ग्रह
नासा
ईसा
सन्दर्भ
श्रेणी:अंतरिक्ष यान
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:खगोलशास्त्र