411 REFERENCE · Wikipedia
फिनाइल समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|
कार्बनिक रसायन में फिनाइल समूह (phenyl group या phenyl ring) परमाणुओं का एक चक्रीय समूह है जिसका सूत्र C6H5 है। फिनाइल समूह का, बेंजीन से निकट का सम्बन्ध है और इसे उस बेंजीन रिंग जैसा मान सकते हैं जिसमें हाइड्रोजन का एक परमाणु कम है।
फिनाइल समूह में 6 कार्बन परमाणु एक चक्रीय शृंखला में परस्पर आबन्धित होते हैं और एक समतल रिंग बनाते हैं। इनमें से 5 कार्बन परमाणु हाइड्रोजन के 5 परमाणुओं से आबन्धित होते हैं और छठा कार्बन परमाणु एक प्रतिस्थापी (substituent) से आबन्धित होता है। फिनाइल समूह, एक सर्वत्रप्राप्य (commonplace) समूह है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
फिनॉल
श्रेणी:कार्बनिक रसायन