Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पट्टदकल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पट्टदकल्लु मन्दिर परिसर सितंबर 2026 पट्टदकल Kannada Pattadakal 000.JPG पट्टदकल के मन्दिर 15 57 05 N 75 48 53 E inline,title बागलकोट, कर्नाटक, भारत yes WHS 1987 (11th session) सांस्कृतिक iii, iv 239 पट्टदकल को रक्तपुरा भी कहा जाता है जो उत्तरी कर्नाटक में स्थित प्राचीन मंदिरों का एक समूह है। यहाँ अनेको हिंदू और जैन मंदिर हैं जिसका निर्माण 7वीं एवं 8वीं शताब्दी में हुआ है। यह बागलकोट जिले जो कि कर्नाटक में स्थित है उसके समीप स्थित मालप्रभा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। पट्टदकल को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। यह बादामी से लगभग 23 किलोमीटर और ऐहोल से लगभग 9.7 किलोमीटर दूर है। बादामी और ऐहोल नगर चालुक्य के समय से ही ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध हैं।Group of Monuments at Pattadakal, UNESCO; See also Advisory Body Evaluation (ICOMOS), UNESCOइस स्मारक को भारतीय कानून के तहत संरक्षण प्राप्त है। इसका संरक्षण और देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है।World Heritage Sites – Pattadakal; Group of Monuments at Pattadakal (1987), Karnataka; ASI, Government of India यूनेस्को ने पट्टदकल को “उत्तर और दक्षिण भारत की स्थापत्य शैलियों का सुंदर मेल” बताया है। इसके साथ साथ इसे विविध कला का उत्कृष्ट उदाहरण भी माना गया है। अवस्थिति पट्टदकल के स्मारक भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित हैं। यह बेलगाम से लगभग 165 किलोमीटर एवं गोवा से 265 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पट्टदकल बादामी से करीब 23 किलोमीटर और ऐहोल से लगभग 9.7 किलोमीटर की दूरी पर है। यह क्षेत्र बलुआ पत्थर की पहाड़ियों और मालप्रभा नदी की घाटी के बीचों-बीच स्थित है। 4वीं से 10वीं शताब्दी तक के समय मे लगभग 150 से अधिक हिंदू, जैन और बौद्ध स्मारक तथा पुरातात्विक अवशेष पाए गए हैं जोकि पट्टदकल-बादामी-ऐहोल क्षेत्र में स्थित हुआ करता था। यहाँ प्रागैतिहासिक काल के पत्थर के कब्र-स्मारक और गुफा चित्र भी सुरक्षित रूप से पाइ गई हैं।Gary Tarr (1970), Chronology and Development of the Chāḷukya Cave Temples, Ars Orientalis, The Smithsonian Institution and Department of the History of Art, University of Michigan, Vol. 8, pp. 155-184 thumb|600px|center|पट्टदकल के स्मारक इतिहास पट्टदकल का अर्थ राज्याभिषेक का स्थान Periodic Report on the State of Conservation of the Group of Monuments at Pattadakal, India https://whc.unesco.org/document/162838 UNESCO World Heritage Centre 30 अगस्त 2026माना जाता है। यह जगह पवित्र मानी जाती है, क्योंकि यहाँ मालप्रभा नदी उत्तर दिशा की ओर मुड़ती है। इस नदी को हिमालय और कैलाश पर्वत की दिशा में बहने के कारण उत्तर-वाहिनी भी कहा जाता हैं।The Group of Monuments at Pattadakal https://www.asidharwadcircle.in/the-group-of-monuments/ Archaeological Survey of India 30 August 2026 चालुक्य वंश के समय पट्टदकल का उपयोग राज्याभिषेक समारोहों के लिए किया जाता था। 7वीं शताब्दी ईस्वी में विनयादित्य का राज्याभिषेक भी यहीं हुआ था। महत्व कला इतिहासकार कैथलीन कमिंग्स के अनुसार,पट्टदकल के स्मारक दक्कन क्षेत्र के धर्म,समाज और संस्कृति को समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनमें विशेष रूप से हिंदू एव जैन धर्म की परंपराएँ दिखाई देती हैं। 8वीं शताब्दी के यह स्मारक, भारत में हिंदू राजसत्ता और धार्मिक विचारों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी देता हैं। उनके अनुसार,पट्टदकल की कला में हिंदू धर्म के दो महत्वपूर्ण विचार दिखाई देते हैं जैसे पहला कर्तव्य और दूसरा मोक्ष यानी मुक्ति। इन विचारों का संबंध विशेष रूप से पशुपत शैव परंपरा से था। पट्टदकल के मंदिरों का महत्व केवल उनमें बनी मूर्तियों के कारण नहीं बल्कि मूर्तियाँ कहाँ बनाई गई हैं किस क्रम में बनी हैं और एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हैं, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। इन मंदिरों में गृहस्थ जीवन और संन्यासी जीवन के बीच के अंतर और तनाव को भी दिखाया गया है।Cathleen Cummings 2014 2–5 विवरण पट्टदकल में 10 प्रमुख मंदिर हैं, जिनमें 9 हिंदू और 1 जैन मंदिर शामिल हैं। इनके अलावा यहाँ कई छोटे मंदिर और मंदिरों के अवशेष भी मौजूद मिले हैं। इन 10 प्रमुख मंदिरों में से 8 मंदिर एक ही स्थान पर आस-पास बने हुए हैं। हिन्दू के एक मंदिर मुख्य समूह से लगभग आधा किलोमीटर दक्षिण में है जबकि जैन मंदिर लगभग 1 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। सभी हिंदू मंदिर एक पैदल मार्ग से जुड़े हैं जबकि जैन मंदिर तक सड़क के माध्यम से पहुँचा जा सकता है। इन्हें भी देखें एहोल बादामी गुफा मंदिर एलोरा गुफाएँ  कर्नाटक जैन मंदिर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पट्टदकल्ल जालस्थल पट्टदकल विश्व धरोहर स्थल पट्टदकल फोटो संग्रहण पट्टदकल पर्यटन सरकार कर्नाटक पट्टदकल्ल मंदिर भारतीय उपमहाद्वीप में स्थापत्यकला पट्टदकल्ल एवं दक्खिन में अन्य स्थलों के छायाचित्र पट्टदकल्ल जालस्थल भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर पट्टदकल्ल भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर चित्र दीर्घा श्रेणी:जैन धर्म श्रेणी:जैन मंदिर श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:कर्नाटक में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:कर्नाटक में हिन्दू मंदिर श्रेणी:यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल