Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राम नगर महल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राम नगर महल. जम्मू कश्मीर के उधमपुर में स्थित, राजा सुचेत सिंह (1801-1844 ईसवी) द्वारा बनवाया गया एक महल है।http://asi.nic.in/asi_hn_monu_tktd_jammu_kashmir_avantipur.asp|website=http://asi.nic.in|publisher=भारतीयजून 2020 InternetArchiveBot पुरातत्‍व सर्वेक्षण,भारत सरकार यह महल तीन मंजिला है और इसमें एक बड़ा परिसर है। नियमित दूरी पर निगरानी बुर्ज बने हैं। कक्ष की दीवारें 'गचकारी' कला से सजी हैं और उन पर फूलों के चित्र बने हैं। लकड़ी की छतों को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। पास ही एक और महल है जिसका नाम नवा महल है। इसे राजा रणबीर सिंह के पुत्र, राजा राम सिंह द्वारा बनवाया गया था। इसके भीतर एक आंगन है जिसके चारों ओर कक्ष हैं। इसके आमने-सामने दो प्रवेश द्वार हैं। शीश महल परिसर राजा राम सिंह (1801-1844 ईसवी) द्वारा बनवाया गया था। इसके और दो प्रांगण हैं जिनके कोनों पर छोटे बुर्ज़ बने हैं। पीछे की और मध्य मार्ग के दोनों तरफ बड़े परिसर और कक्ष बने है।द्वार के दाईं तरफ एक चापाकार बरामदा है जिसके पिछले भाग में कक्ष हैं। द्वार के बाईं तरफ दरबार परिसर , शीश महल, और रंग महल हैं। दरबार परिसर में भित्तिचित्र बने हैं जिन पर रामायण, भागवत और पुराणों से लिए गए अन्य प्रसंग चित्रित किए गए हैं। साथ ही यहाँ राजा सुचेत सिंह से संबंधित युद्घ के दृश्य भी चित्रित है। दरबार परिसर के पास ही शीश महल है जिसकी दीवारें विभिन्न कला में महीन कांचकारी से सजी है। रंगमहल की दीवारों से लगा हुआ शीश महल है जिसकी दीवारों पर शीशे लगे हैं और उन पर नायिकाओं, रागिनियों और कृष्ण लीला के दृश्यों वाले सुन्दर भित्तिचित्र हैं। इसमें शिकार खेलने और राजदरबार के चित्र भी हैं। सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में स्थापत्य श्रेणी:भारत के राजमहल