411 REFERENCE · Wikipedia
एडवर्ड जेलेर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार
एडवर्ड जेलेर (Eduard Zeller ; १८१४ - १९०८) हेगेल से प्रभावित जर्मन दार्शनिक। ज्ञानसंबंधी समस्याओं के हल की जिज्ञासा के फलस्वरूप वह कांट से भी प्रभावित हुआ। किंतु उसका कार्य जितना दर्शन के इतिहास के क्षेत्र में प्रशस्त हुआ उतना मौलिक दर्शन के क्षेत्र में नहीं। उसकी सर्वाधिक प्रसिद्ध पुस्तक है 'यूनानी दर्शन' है जो उसके विचारों पर हेगेलवाद का प्रभाव प्रगट करती है।
श्रेणी:जर्मन दार्शनिक
श्रेणी:1814 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९०८ में निधन