411 REFERENCE · Wikipedia
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी Gwendoline christie by sachyn mital (cropped2).jpg 2019 में गेम ऑफ़ थ्रोन्स के लिए एक कार्यक्रम में ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी yes 1978 10 28 वर्थिंग, वेस्ट ससेक्स, इंग्लैंड ड्रामा सेंटर लंदन अभिनेत्री 2006–वर्तमान गाइल्स डेकोन (2013–वर्तमान)
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी (जन्म 28 अक्टूबर 1978)Carter Terry 30 Stars Who Will Toast to Their 40th Birthday in 2018 https://www.popsugar.com/celebrity/celebrities-born-1978-44452435 Popsugar 16 जुलाई 2024 en 27 दिसम्बर 2017 अंग्रेज अभिनेत्री हैं। वो एचबीओ फंतासी-ड्रामा धारावाहिक गेम ऑफ़ थ्रोन्स (2012-2019) में टार्थ के ब्रायन की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस (2015) और स्टार वार्स: द लास्ट जेडी (2017) फिल्मों में फर्स्ट ऑर्डर स्टॉर्मट्रूपर कैप्टन फास्मा की भूमिका निभाई है। सन् 2019 में उन्हें ड्रामा धारावाहिक में उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री के लिए प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। क्रिस्टी उसके बाद नेटफ्लिक्स की फंतासी सीरीज द सैंडमैन और वेंस्डे में नजर आईं।
आरंभिक जीवन
ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी का जन्म वर्थिंग, वेस्ट ससेक्स में हुआ।Gwendoline Christie https://www.tvguide.com/celebrities/gwendoline-christie/bio/3000561897/ TVGuide.com 16 जुलाई 2024 en उनके दो बड़े सौतेले भाई हैं। उनकी माँ एक गृहिणी थीं तथा उनके पिता सेल्स और मार्केटिग में काम करते थे। वो साउथ डाउन्स के पास के एक छोटे में गांव में पली-बढ़ी। बचपन में उन्होंने जिमनास्ट का प्रशिक्षण लिया लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया।‘Game Of Thrones’ — Gwendoline Christie Talks Digging Deep To Play Brienne Of Tarth Access Online http://www.accessonline.com/articles/game-of-thrones-gwendoline-christie-talks-digging-deep-to-play-brienne-of-tarth-116590/ web.archive.org 16 जुलाई 2024 17 जुलाई 2018 17 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180717212451/http://www.accessonline.com/articles/game-of-thrones-gwendoline-christie-talks-digging-deep-to-play-brienne-of-tarth-116590/ bot: unknown सन् 2002 के आसपास उन्होंने ब्राइटन के एक बुटीक में काम किया। ब्राइटन और होव में वर्नडीन कॉलेज में अध्ययन करने के बाद उन्होंने 2005 में ड्रामा सेंटर लंदन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।Published Sfx Game Of Thrones: Gwendoline Christie Interview https://www.gamesradar.com/game-of-thrones-gwendoline-christie-interview/ gamesradar 16 जुलाई 2024 en 11 अप्रैल 2012
करियर
सन् 2002 में क्रिस्टी की लम्बाई ने फोटोग्राफर पॉली बोरलैंड का ध्यान आकर्षित किया जिन्होंने सन् 2002 से सन् 2008 के बीच क्रिस्टी को बनी नामक फोटो शृंखला का विषय बनाया।How We Met: Gwendoline Christie & Polly Borland https://www.independent.co.uk/extras/sunday-review/regulars/how-we-met-gwendoline-christie-polly-borland-5477586.html The Independent 16 जुलाई 2024 en 28 जून 2008 ड्रामा स्कूल के समय से ही क्रिस्टी के गुरु अभिनेता और लेखक साइमन कैलो रहे हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
3729225
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग