411 REFERENCE · Wikipedia
चैती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चैती संगीत विधा चैती मेले काशीपुर का चैती मेला
चैती या चइता चैत माह पर केंद्रित लोक-गीत है।http://www.beatofindia.com/forms/chaiti.htm संग्रहीत प्रति 31 मार्च 2008 https://web.archive.org/web/20080511025333/http://www.beatofindia.com/forms/chaiti.htm 11 मई 2008 dead यह भोजपुरी क्षेत्र का लोक गीत है। इसकी भाषा भोजपुरी है।इसे अर्ध-शास्त्रीय गीत विधाओं में भी सम्मिलित किया जाता है तथा उपशास्त्रीय बंदिशें गाई जाती हैं।http://www.bharatonline.com/uttar-pradesh/culture/music/chaiti.html संग्रहीत प्रति 31 मार्च 2008 https://web.archive.org/web/20080218114603/http://www.bharatonline.com/uttar-pradesh/culture/music/chaiti.html 18 फ़रवरी 2008 dead चैत्र के महीने में गाए जाने वाले इस गीत प्रकार का विषय प्रेम, प्रकृति और होली रहते है। चैत श्री राम के जन्म का भी मास है इसलिए इस गीत की हर पंक्ति के बाद अक्सर रामा यह शब्द लगाते हैं।http://www.abhivyakti-hindi.org/snibandh/2008/chaiti.htm संग्रहीत प्रति 31 मार्च 2008 https://web.archive.org/web/20080808135339/http://abhivyakti-hindi.org/snibandh/2008/chaiti.htm 8 अगस्त 2008 dead संगीत की अनेक महफिलों केवल चैती, टप्पा और दादरा ही गाए जाते है। ये अक्सर राग मिश्र पहाड़ी या मिश्र मांझ खमाज निबद्ध होते हैं। चैती, ठुमरी, दादरा, कजरी इत्यादि का गढ़ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा मुख्यरूप से वाराणसी है। पहले केवल इसी को समर्पित संगीत समारोह हुआ करते थे जिसे चैता उत्सव कहा जाता था। आज यह संस्कृति लुप्त हो रही है, फिर भी चैती की लोकप्रियता संगीत प्रेमियों में बनी हुई है। बारह मासे में चैत का महीना गीत संगीत के मास के रूप में चित्रित किया गया है।
उदाहरण
चैती
चढ़त चइत चित लागे ना रामा/
बाबा के भवनवा/
बीर बमनवा सगुन बिचारो/
कब होइहैं पिया से मिलनवा हो रामा/
चढ़ल चइत चित लागे ना रामा
बाहरी कड़ियाँ
चैत मास का विशेष गीत चैती - शांति जैन
क्या आपने चैती सुना है?
सन्दर्भ
श्रेणी:संगीत
श्रेणी:लोक गीत