411 REFERENCE · Wikipedia
पुराना ढाका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक क्षेत्र नगर के नये भाग के लिये नया ढाका अन्य उपयोगों के लिये ढाका (बहुविकल्पी)
পুরান ঢাকা
पुराना ढाका পুরান ঢাকা क्षेत्र DhakaCity1861.png सन् १८६१ के एक चित्र में बुरीगंगा नदी के पार स्थित ढाका नगर देश Bangladesh ज़िला ढाका ज़िला नगर निगम ढाका दक्षिण नगर निगम 014-Dhaka_during_British_rule.png ब्रिटिश शासनकाल के समय का पुराना ढाका 23 42 25 N 90 24 34 E region:BD-13 it प्रारम्भिक बसावट लगभग ५०० ईसा‑पूर्व स्थापना १६०८ ईस्वी विस्तार १९१० ईस्वी के पश्चात Purana Dhaka
अंगूठाकार|220x220पिक्सेल|अहसान मंज़िल, ढाका के नवाब का निवास
अंगूठाकार|220x220पिक्सेल|लालबाग़ क़िला
पुराना ढाका अथवा पुरान ढाका (bn পুরান ঢাকা पुरान ढाका) ढाका नगर के ऐतिहासिक प्राचीन भाग के लिये प्रयुक्त एक पद है। ढाका आज बांग्लादेश की राजधानी है।Chowdhury, AM Dhaka बुड़िगंगा नदी के तट पर अवस्थित यह नगर भारतीय उपमहाद्वीप के सर्वाधिक विशाल तथा समृद्ध नगरों में से एक रहा और विश्वव्यापी मलमल व्यापार का प्रमुख केन्द्र भी।
इस नगर की स्थापना सन् १६०८ में जहाँगीरनगर (bn জাহাঙ্গীরনগর जाहाङ्गीनगर, शाब्दिक अर्थ ‘जहाँगीर का नगर’) के रूप में हुई थी। इसका नाम तत्कालीन मुग़ल सम्राट जहाँगीर के नाम पर रखा गया। यह बंगाल के मुग़ल सूबे की राजधानी रहा, जब तक कि सूबेदार (बाद में नवाब) मुर्शिद क़ुली ख़ाँ ने अठारहवीं शताब्दी के आरम्भ में राजधानी को मुर्शिदाबाद स्थानान्तरित नहीं कर दिया। ब्रिटिश शासनकाल में कलकत्ता (अब कोलकाता) के उदय के साथ ढाका का महत्त्व घटने लगा और इसे “शानदार खण्डहरों का नगर” कहा जाने लगा। तथापि उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से ब्रिटिशों ने आधुनिक ढाका के विकास का कार्य आरम्भ किया।https://www.bbc.com/travel/article/20110815-saving-dhakas-heritage Saving Dhaka's heritage 15 August 2011 BBC Travel
पुराना ढाका अपने विविध भोजनों तथा सभी धर्मों के लोगों के सौहार्दपूर्ण सह अस्तित्व के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ मुसलमानों के प्रमुख पर्व, ईद‑उल‑फ़ित्र, ईद‑उल‑अज़्हा, तथा आशूरा, उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।http://bdnews24.com/bangladesh/2016/10/10/taazia-processions-held-in-dhaka-amidst-tight-security Taazia processions held in Dhaka amidst tight security bdnews24.com 2017-03-01 हिन्दू समुदाय के पर्व, दुर्गा पूजा, काली पूजा, तथा सरस्वती पूजा, भी अत्यन्त उत्साह से मनाये जाते हैं।http://en.prothom-alo.com/bangladesh/news/137745/Saraswati-Puja-tomorrow Saraswati Puja tomorrow Prothom Alo 2017-03-01 https://web.archive.org/web/20170301183051/http://en.prothom-alo.com/bangladesh/news/137745/Saraswati-Puja-tomorrow 1 March 2017 dead वे पर्व जिन्हें सभी धार्मिक समुदाय मिलकर भव्यता से मनाते हैं, उनमें शक्राइन, पहेला फाल्गुन, तथा हलखाता प्रमुख हैं।http://archive.dhakatribune.com/bangladesh/2016/feb/13/pahela-falgun-being-celebrated Pohela Falgun being celebrated Dhaka Tribune 2017-03-02 en
जनसांख्यिक दृष्टि से पुराना ढाका मुख्यतः मुस्लिम बहुल है, यद्यपि यहाँ हिन्दुओं की भी उल्लेखनीय संख्या निवास करती है। इसके निवासियों को ढाकैय्या अथवा “ढाकाइट्स” कहा जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक