411 REFERENCE · Wikipedia
कार्सिनोमा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|स्मॉल सेल कार्सिनोमा की एक सूक्ष्मछवि जो कार्सिनोमा का एक प्रकार है।
कार्सिनोमा एक घातक रोग है जो उपकला कोशिकाओं से विकसित होती है। विशेष रूप से कार्सिनोमा एक कैंसर है जो शरीर की आंतरिक या बाहरी सतहों को रेखांकित करने वाले ऊतक में शुरू होता है। यह भ्रूणजनन के दौरान एंडोडर्मल, मेसोडर्मल या एक्टोडर्मल भ्रूणीय स्तर में उत्पन्न होने वाली कोशिकाओं से उत्पन्न होता है।A Weinberg, Robert The Biology of Cancer: Second International Student Edition W.W. Norton & Company 978-0-8153-4528-2 https://books.google.co.in/books?vid=ISBN9780815345282&redir_esc=y 30 जून 2026 en
कार्सिनोमा तब होता है जब किसी कोशिका का डीएनए क्षतिग्रस्त या परिवर्तित हो जाता है और कोशिका अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है तथा घातक हो जाती है।
कारण
सभी तरह के कैंसर की तरह कार्सिनोमा भी तब शुरू होता है जब आनुवंशिक उत्परिवर्तन एक सामान्य स्वस्थ कोशिका को कैंसर कोशिका में बदल देता है।Carcinoma: Types, Treatment & What it Is https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/23180-carcinoma Cleveland Clinic 30 जून 2026 en यह कैंसर कोशिका लगातार बढ़ती रहती है और अन्य कैंसर कोशिकाएं भी बनाती रहती है। उपचार न होने पर कैंसर कोशिकाएं आसपास के स्वस्थ ऊतकों में भी फैल सकती हैं।
उपचार
यदि शुरुआती स्टेज में ही कार्सिनोमा का पता चल जाए और समय पर चिकित्सीय उपचार मिल जाए तो ज़्यादातर कार्सिनोमा का उपचार संभव है। इसका उपचार शल्यचिकित्सा, कीमोथेरेपी, विकिरण चिकित्सा, इम्यूनोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी द्वारा किया जा सकता है।Carcinoma Cancer: Types, Symptoms & Treatment TOI https://theoncologyinstitute.com/for-patients/cancers-we-treat/carcinoma/ The Oncology Institute of Hope & Innovation 30 जून 2026
निदान
ऊतक परीक्षा के माध्यम से कार्सिनोमा का निदान निश्चित रूप से किया जा सकता है जिसमें फाइन-नीडल एस्पिरेशन (एफएनए) और कोर बायोप्सी शामिल है। इसके बाद उपकला कोशिकाओं की आणविक, सेलुलर या ऊतक के संरचना से जुड़ी विशेषताओं की पहचान करने के लिए विकृतिविज्ञानी द्वारा सूक्ष्मदर्शी द्वारा परीक्षण करना ज़रूरी होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कैंसर
श्रेणी:शरीररचनात्मक विकृतिविज्ञान