411 REFERENCE · Wikipedia
शाहरुख़ ख़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Shah Rukh Khan फ़रवरी 2026
शाहरुख़ ख़ान Shah Rukh Khan graces the launch of the new Santro.jpg 2018 में शाहरुख़ ख़ान शाहरुख़ ख़ान 1965 11 02 yes नई दिल्ली, दिल्ली, भारत हंसराज कॉलेज (बी॰ए॰) अभिनेता फ़िल्म निर्माता टेलीविज़न व्यक्तित्व व्यवसायी 1988–वर्तमान रेड चिलीज़ एण्टरटेनमेण्ट नाइट राइडर्स ग्रुप पूर्ण सूची रेड चिलीज़ एण्टरटेनमेण्ट के प्रबन्ध निदेशक गौरी छिब्बर 25 October 1991 3 (जिसमें आर्यन और सुहाना शामिल हैं) शाहरुख़ ख़ान द्वारा प्राप्त पुरस्कारों और नामांकनों की सूची en List of awards and nominations received by Shah Rukh Khan पूर्ण सूची सम्मान:
पद्म श्री (2005)ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एण्ड लेटर्स en Ordre des Arts et des Lettres fr Ordre des Arts et des Lettres (2007)लीजियन ऑफ़ ऑनर en Legion of Honour (2014)राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (2025) Shah Rukh Khan Signature.svg
Shahrukh_Khan शाहरुख़
शाहरुख़ ख़ान (जन्म 2 नवंबर 1965), जिन्हें अनौपचारिक रूप में एस॰आर॰के॰ (SRK) नाम से सन्दर्भित किया जाता, यह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग ख़ान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख़ ख़ान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 72 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Acting-not-romance-is-my-forte-Shah-Rukh-Khan/articleshow/17127254.cms TimesofIndia 7 नवम्बर 2012 7 नवम्बर 2012 Acting, not romance, is my forte: Shah Rukh Khan https://archive.today/20130126043934/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-11-07/news-interviews/34972455_1_yash-chopra-shah-rukh-khan-romantic-hero 26 जनवरी 2013 live http://www.newsweek.com/id/176325 Newsweek 20 दिसम्बर 2008 24 दिसम्बर 2008 The Global Elite – 41: Shahrukh Khan https://web.archive.org/web/20081224013609/http://www.newsweek.com/id/176325 24 दिसंबर 2008 live The King of Bollywood 5 फ़रवरी 2008 25 जून 2011 CNN Entertainment CNN http://articles.cnn.com/2008-02-05/entertainment/SRK. profile_1_bollywood-indian-cinema-shah-rukh-khan?_s=PM: SHOWBIZजून 2020 InternetArchiveBot द गार्डियन King of Bollywood Saner, Emine 4 अगस्त 2006 25 जून 2011 http://www.guardian.co.uk/film/2006/aug/04/india. world London सितंबर 2026 InternetArchiveBot फ़िल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 8 बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। 2020 में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता माने गए थेhttps://www.filemywap.in/aryan-khan-age/ आर्यन ख़ान उम्र, लंबाई, date of birth, फोटो, जीवनी 2022 (Aryan Khan age, height, date of birth, photo, biography in Hindi) – filemywap.in en-US 2022-02-26 26 फ़रवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220226180227/https://www.filemywap.in/aryan-khan-age/ dead
अर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत की । इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिअर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में ,एक्शन थ्रिलर फ़िल्मे व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है।
उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा'उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995),देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा (2006)।
२०२३ मे आने वाली शाहरुख़ की पहली फ़िल्म पठान उनकी आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 1050 करोड़ का कारोबार किया । यह फ़िल्म बॉलीवुड की पहली फ़िल्म बन चुकी है जिसने ने 400 और 500 करोड़ की नेट कमाई भारत में की। शाहरुख़ ख़ान के बारे में एक बात बता दें तो ये दुनिया के लगभग हर देश में जाने जाते हैं। फ्रांस में इनके नाम का सिक्का भी एक संघराल्य में है।
वेल्थ रिसर्च फ़ॉर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग ख़ान सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फ़र्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 5000 करोड़ बताई जाती है।भारतीय अमीरों में शुमार हुए शाहरूख़, जानें कितनी है प्रॉपर्टी http://www.patrika.com/news/shahrukh-khan-now-makes-it-to-richest-indians-list/1027424 पत्रिका समाचार समूह ४ सितंम्बर 2014 ४ सितंम्बर 2014 https://web.archive.org/web/20140907094422/http://www.patrika.com/news/shahrukh-khan-now-makes-it-to-richest-indians-list/1027424 7 सितंबर 2014 live
जीवनी
प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा
शाहरुख़ ख़ान का जन्म नई दिल्ली में एक भारतीय मूल के परिवार में हुआ। उनके माता-पिता भारतीय मूल के थे।Nachgaana: Three hours with Shah Rukh Khan https://web.archive.org/web/20070928131208/http://www.naachgaana.com/2007/03/15/three-hours-with-shah-rukh-khan/ 28 सितंबर 2007 http://www.abplgroup.com/Entertainment.html ABPL Group: Shah Rukh, Dilip Kumar invited to Pakistan 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070928130510/http://www.abplgroup.com/Entertainment.html 28 सितंबर 2007 dead http://afghanland.com/culture/guyana.html Afghanland: Afghans of Guyana 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20061105072533/http://afghanland.com/culture/guyana.html 5 नवंबर 2006 dead
उनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे थे और एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि उनकी माता लतीफ़ा फ़ातिमा मेजर जनरल शाहनवाज़ ख़ान की पुत्री थीं।telegraphindia.com Badshah at durbar and dinner http://www.telegraphindia.com/1040531/asp/frontpage/story_3313328.asp 12 मार्च 2007 https://web.archive.org/web/20090127042930/http://telegraphindia.com/1040531/asp/frontpage/story_3313328.asp 27 जनवरी 2009 live
ख़ान के पिता भारत के विभाजन से पूर्व पेशावर के प्रसिद्ध क़िस्सा ख़्वानी बाज़ार क्षेत्र में रहते थे और बाद में दिल्ली आ गए थे,http://specials.rediff.com/news/2004/may/31sl02.htm रीडिफ News Gallery: The Shahrukh Connection 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20120825152902/http://specials.rediff.com/news/2004/may/31sl02.htm 25 अगस्त 2012 dead जबकि उनकी माता रावलपिंडी से भारत आई थीं।A Hundred Horizons by Sugata Bose, 2006 USA, p136
शाहरुख़ ख़ान की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम शहनाज़ ख़ान है, जिन्हें परिवार में प्यार से लालारुख़ कहा जाता है।http://www.tehelka.com/story_main27.asp?filename=Ne100307_I_m_doing_CS.asp&id=2 Tehelka 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070927210030/http://www.tehelka.com/story_main27.asp?filename=Ne100307_I_m_doing_CS.asp&id=2 27 सितंबर 2007 deadhttp://www.bollywoodgate.com/indian-actors/shah-rukh-khan.html Bollywoodgate 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070927220758/http://www.bollywoodgate.com/indian-actors/shah-rukh-khan.html 27 सितंबर 2007 dead
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट कोलम्बा स्कूल से प्राप्त की, जहाँ वे शिक्षा, खेलकूद और नाट्य कला—तीनों क्षेत्रों में सक्रिय रहे। विद्यालय की ओर से उन्हें “स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित किया गया, जो प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को प्रदान किया जाता है।
विद्यालय के पश्चात उन्होंने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/shah-rukh-khan-collects-graduation-degree-28-years-later/articleshow/51016637.cms Shah Rukh Khan collects graduation degree, 28 years later 2016-02-17 The Times of India 2026-01-19 0971-8257https://www.ndtv.com/entertainment/shah-rukh-khan-collects-degree-from-hansraj-college-28-years-late-1278306 Shah Rukh Khan Collects Degree From Hansraj College, 28 Years Late
इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) में स्नातकोत्तर अध्ययन प्रारंभ किया, हालांकि अभिनय के क्षेत्र में बढ़ती रुचि के कारण वे इस पाठ्यक्रम को पूर्ण नहीं कर सके।http://www.bollywoodblitz.com/stars/SRK/index.shtml Bollywood Blitz 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20071011152257/http://bollywoodblitz.com/stars/SRK/index.shtml 11 अक्तूबर 2007 dead
अपने माता-पिता के निधन के पश्चात शाहरुख़ ख़ान 1991 में दिल्ली से मुंबई चले आए। इसी वर्ष उनका विवाह गौरी ख़ान से हिंदू रीति-रिवाज़ों के अनुसार संपन्न हुआ।http://living.oneindia.in/celebrity/srk-badshah-of-bollywood.html SRK - 'Badshah' of Bollywood 22 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070927190234/http://living.oneindia.in/celebrity/srk-badshah-of-bollywood.html 27 सितंबर 2007 dead
उनके तीन संतान हैं—पुत्र आर्यन ख़ान (जन्म 1997), पुत्री सुहाना ख़ान (जन्म 2000) तथा पुत्र अब्राहम ख़ान।
अभिनय
30em right "मैं एक हिंदू से विवाहित हूं, मेरे बच्चों को दोनों धर्मों के साथ लाया जा रहा है, जब मैं ऐसा महसूस करता हूं तो मैं नमाज़ पढ़ता हूं। लेकिन अगर मेरा धर्म चार विवाहों की अनुमति देता है, तो भी मैं इसमे विश्वास नहीं करना चाहूंगा। कई अन्य चीज़ें भी प्रासंगिकता खो चुकी हैं , लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कुरान से पूछताछ कर रहा हूं। मैं नमाज़ [प्रार्थना] को पांच बार पढ़ने के संदर्भ में धार्मिक नहीं हूं लेकिन मैं इस्लामी हूं। मैं इस्लाम के सिद्धांतों पर विश्वास करता हूं और मेरा मानना है कि यह एक अच्छा धर्म है और एक अच्छा अनुशासन। मैं लोगों को यह जानना चाहता हूं कि इस्लाम न केवल एक कट्टरपंथी, या मूल रूप से अलग, नाराज व्यक्ति है, या जो केवल जिहाद करता है। मैं लोगों को यह जानना चाहता हूं कि जिहाद का वास्तविक अर्थ है अपनी ख़ुद की हिंसा और कमज़ोरी को दूर करने के लिए। यदि आवश्यकता हो, तो इसे अहिंसक तरीक़े से दूर करें। "http://www.tehelka.com/face-me/ ‘I See Myself As An Ambassador Of Islam’ 19 जून 2018 https://web.archive.org/web/20150402123744/http://www.tehelka.com/face-me/ 2 अप्रैल 2015 deadhttp://www.theguardian.com/film/2006/aug/04/india.world King of Bollywood 19 जून 2018 https://web.archive.org/web/20160304212812/http://www.theguardian.com/film/2006/aug/04/india.world 4 मार्च 2016 livehttp://scroll.in/article/712341/Why-a-Saudi-award-for-televangelist-Zakir-Naik-is-bad-news-for-India%E2%80%99s-Muslims Why a Saudi award for televangelist Zakir Naik is bad news for India’s Muslims 19 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180619062913/http://scroll.in/article/712341/Why-a-Saudi-award-for-televangelist-Zakir-Naik-is-bad-news-for-India%E2%80%99s-Muslims 19 जून 2018 dead —शाहरुख़ ख़ान, अपनी धार्मिक मान्यताओं पर
ख़ान ने अभिनय की शिक्षा प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक बैरी जॉन से दिल्ली के थियेटर एक्शन ग्रुप में ली । वर्ष २००७ में जॉन ने अपने पुराने शिष्य के बारे में कहा:
" The credit for the phenomenally successful development and management of Shah Rukh's career goes to the superstar himself."
(अनुवाद: शाहरूख़ के करिअर की असाधारण सफलता का सारा श्रेय उस ही को जाता है|)http://www.hindustantimes.com/StoryPage/StoryPage.aspx?id=f9c017a9-918d-45bf-9162-f147e9fec513&MatchID1=4502&TeamID1=2&TeamID2=6&MatchType1=1&SeriesID1=1122&PrimaryID=4502&Headline='Theatre+is+at+an+all-time+low+in+Delhi' Shahrukh's teacher gives him the credit 23 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20070930014712/http://www.hindustantimes.com/StoryPage/StoryPage.aspx?id=f9c017a9-918d-45bf-9162-f147e9fec513&MatchID1=4502&TeamID1=2&TeamID2=6&MatchType1=1&SeriesID1=1122&PrimaryID=4502&Headline=%27Theatre+is+at+an+all-time+low+in+Delhi%27 30 सितंबर 2007 live
ख़ान ने अपना करिअर १९८८ में दूरदर्शन के धारावाहिक "फ़ौजी" से प्रारम्भ किया जिसमे उन्होंने कमान्डो अभिमन्यु राय का किरदार अदा किया|http://www.mid-day.com/entertainment/television/2002/october/32887.htm The camera chose Shah Rukh Khan 23 सितंबर 2007 https://web.archive.org/web/20071127014420/http://www.mid-day.com/entertainment/television/2002/october/32887.htm 27 नवंबर 2007 live उसके उपरांत उन्होंने और कई धारावाहिकों में अभिनय किया जिनमे प्रमुख था १९८९ का "सर्कस"bbc.co.uk http://news.bbc.co.uk/2/hi/entertainment/2204900.stm Shahrukh goes global 7 september 2007 https://web.archive.org/web/20070823192438/http://news.bbc.co.uk/2/hi/entertainment/2204900.stm 23 अगस्त 2007 live, जिसमे सर्कस में काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन का वर्णन किया गया था और जो अज़ीज़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित था| उस ही वर्ष उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखित अंग्रेज़ी फ़िल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में एक छोटा किरदार निभाया| यह फ़िल्म दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जीवन पर आधारित थी|
अपने माता पिता की मृत्यु के उपरांत १९९१ में ख़ान नई दिल्ली से मुम्बई आ गये| बॉलीवुड में उनका प्रथम अभिनय "दीवाना" फ़िल्म में हुआ जो बॉक्स ऑफ़़िस पर सफल घोषित हुई|http://www.boxofficeindia.com/1992.htm BoxOfficeIndia.Com https://web.archive.org/web/20060408044054/http://www.boxofficeindia.com/1992.htm 8 अप्रैल 2006 23 सितंबर 2007 dead इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की तरफ़ से सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय का अवार्ड मिला| उनकी अगली फ़िल्म थी "दिल आशना है" जो नही चली।
१९९३ की हिट फ़िल्म "बाज़ीगर" में एक हत्यारे का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। उस ही वर्ष में फ़िल्म "डर" में इश्क़ के जूनून में पागल आशिक़ का किरदार अदा करने के लिए उन्हें सराहा गया। इस वर्ष में फ़िल्म "कभी हाँ कभी ना" के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया| १९९४ में ख़ान ने फ़िल्म "अंजाम" में एक बार फिर जुनूनी एवं मनोरोगी आशिक़ की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
१९९५ में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की पहली फ़िल्म "दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे" में मुख्य भूमिका निभाई। यह फ़िल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल और बड़ी फ़िल्मों में से एक मानी जाती है। मुम्बई के कुछ सिनेमा घरों में यह १२ सालों से चल रही है।http://www.boxofficeindia.com/alltime.htm संग्रहीत प्रति 22 दिसंबर 2005 https://web.archive.org/web/20051222235822/http://www.boxofficeindia.com/alltime.htm 22 दिसंबर 2005 dead planetbollywood.com ´DDLJ´ Enters The Twelfth Year At The Theaters! http://www.planetbollywood.com/displayArticle.php?id=011307064804 14 January 2007 https://web.archive.org/web/20070930154548/http://www.planetbollywood.com/displayArticle.php?id=011307064804 30 सितंबर 2007 dead इस फ़िल्म के लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ।
१९९६ उनके लिए एक निराशाजनक साल रहा क्यूंकि उसमे उनकी सारी फ़िल्में असफल रहीं।http://www.boxofficeindia.com/shahrukhkhan.htm संग्रहीत प्रति 15 अक्तूबर 2006 https://web.archive.org/web/20061015173528/http://www.boxofficeindia.com/shahrukhkhan.htm 15 अक्तूबर 2006 dead १९९७ में उन्होंने यश चोपड़ा की दिल तो पागल है, सुभाष घई की परदेस और अज़ीज़ मिर्ज़ा की येस बॉस जैसी फ़िल्मों के साथ सफलता के क्षेत्र में फिर क़दम रखा।http://www.boxofficeindia.com/1997.htm संग्रहीत प्रति 8 अप्रैल 2006 https://web.archive.org/web/20060408044031/http://www.boxofficeindia.com/1997.htm 8 अप्रैल 2006 dead
वर्ष १९९८ में करण जोहर की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म कुछ कुछ होता है उस साल की सबसे बड़ी हिट घोषित हुई और ख़ान को चौथी बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ। इसी साल उन्हें मणि रत्नम की फ़िल्म दिल से में अपने अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों से काफ़ी तारीफ़ मिली और यह फ़िल्म भारत के बाहर काफ़ी सफल रही।Dil se performs better boxofficeindia.com http://www.boxofficeindia.com/overseas.htm जुलाई 21 2007 https://web.archive.org/web/20051223014121/http://www.boxofficeindia.com/overseas.htm 23 दिसंबर 2005 live
अगला वर्ष उनके लिए कुछ ख़ास लाभकारी नही रहा क्यूंकि उनकी एक मात्र फ़िल्म, बादशाह, का प्रदर्शन स्मरणीय नही रहा और वह औसत व्यापार ही कर पायी|http://www.boxofficeindia.com/1999.htm संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2004 https://web.archive.org/web/20040402124634/http://www.boxofficeindia.com/1999.htm 2 अप्रैल 2004 dead सन २००० में आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें में उनके किरदार को समीक्षकों से बहुत प्रशंसा मिली और इस फ़िल्म के लिए उन्हें अपना दूसरा फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला| उस ही साल आई उनकी फ़िल्म जोश भी हिट हुई। उस ही वर्ष में ख़ान ने जूही चावला और अज़ीज़ मिर्ज़ा के साथ मिल कर अपनी ख़ुद की फ़िल्म निर्माण कम्पनी, 'ड्रीम्ज़ अन्लिमिटिड', की स्थापना की। इस कम्पनी की पहली फ़िल्म फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, जिसमे ख़ान और चावला दोनों ने अभिनय किया, बॉक्स ऑफ़़िस पे जादू बिखेरने में असमर्थ रही। कमल हसन की विवादग्रस्त फ़िल्म हे राम में भी ख़ान ने एक सहयोगी भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें समीक्षकों ने सराहा हालांकि यह फ़िल्म भी असफल श्रेणी में रही।
सन २००१ में ख़ान ने करण जोहर के साथ अपनी दूसरी फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म की, जो एक पारिवारिक कहानी थी और जिसमें अन्य भी कई सितारे थे। यह फ़िल्म उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों की सूची में शामिल थी। उन्हें अपनी फ़िल्म अशोका, जो की ऐतिहासिक सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित थी, के लिए भी प्रशंसा मिली लेकिन यह फ़िल्म भी नाकामयाब रही। सन् २००२ में ख़ान ने संजय लीला भंसाली की दुखांत प्रेम कथा देवदास में मुख्य भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। यह शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित तीसरी हिन्दी फ़िल्म थी।
अगले साल ख़ान की दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं, चलते चलते और कल हो ना हो। चलते चलते एक औसत हिट साबित हुईhttp://www.boxofficeindia.com/2003.htm संग्रहीत प्रति 12 फ़रवरी 2006 https://web.archive.org/web/20060212104056/http://www.boxofficeindia.com/2003.htm 12 फ़रवरी 2006 dead लेकिन कल हो ना हो, जो की करण जोहर की तीसरी फ़िल्म थी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही बाज़ारों में काफ़ी कामयाब रही। इस फ़िल्म में ख़ान ने एक दिल के मरीज़ का किरदार निभाया जो मरने से पहले अपने चारों ओर ख़ुशियाँ फैलाना चाहता है और इस अदाकारी के लिये उन्हें सराहा भी गया।
२००४ ख़ान के लिये एक और महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इस साल की उनकी पहली फ़िल्म थी फ़राह ख़ान निर्देशित मैं हूँ ना, जो ख़ान द्वारा सह-निर्मित भी थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़़िस पर एक बड़ी हिट सिद्ध हुई। उनकी अगली फ़िल्म थी यश चोपड़ा कृत वीर-ज़ारा, जो उस साल की सबसे कामयाब फ़िल्म थी और जिसमे ख़ान को अपने अभिनय के लिये कई अवार्ड और बहुत प्रशंसा मिली।जनवरी 2013 उनकी तीसरी फ़िल्म थी आशुतोष गोवारिकर निर्देशित स्वदेश, जो दर्शकों को सिनेमा-घरों में लाने में तोह सफल ना हो सकी लेकिन उसमें ख़ान के भारत लौटे एक अप्रवासी भारतीय की भूमिका को सराहा गया और ख़ान ने अपना छठवाँ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता।http://www.boxofficeindia.com/2004.htm संग्रहीत प्रति 27 अक्तूबर 2004 https://web.archive.org/web/20041027004300/http://www.boxofficeindia.com/2004.htm 27 अक्तूबर 2004 dead
सन २००५ में उनकी एकमात्र फ़िल्म पहेली (जो की अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित थी) बॉक्स ऑफ़़िस पर असफल रही हालांकि उसमें ख़ान के अभिनय को सराहा गया|http://www.boxofficeindia.com/2005.htm boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20060212103931/http://www.boxofficeindia.com/2005.htm 12 फ़रवरी 2006 29 सितंबर 2007 live २००६ में ख़ान एक बार फिर करण जोहर की फ़िल्म कभी अलविदा ना कहना में देखे गये जो एक अतिनाटकीय फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने भारत में तो सफलता प्राप्त की ही, साथ ही साथ यह विदेश में सबसे सफल हिन्दी फ़िल्म भी बन गई।http://www.boxofficeindia.com/2006.htm boxofficeindia.com https://web.archive.org/web/20060326011123/http://www.boxofficeindia.com/2006.htm 26 मार्च 2006 29 सितंबर 2007 live उसी वर्ष ख़ान ने १९७८ की हिट फ़िल्म डॉन की रीमेक डॉन में भी अभिनय किया जो एक बड़ी हिट सिद्ध हुई।http://www.boxofficeindia.com/2006.htm BoxOfficeIndia.com https://web.archive.org/web/20060326011123/http://www.boxofficeindia.com/2006.htm 26 मार्च 2006 29 सितंबर 2007 live
thumb|2013 में थलपति विजय के साथ ख़ान
२००७ में ख़ान की दो फ़िल्में आई है - चक दे! इंडिया और ओम शांति ओम। चक दे! इंडिया में ख़ान भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के किरदार में नज़र आते हैं जिनका लक्ष्य है भारत को विश्व कप दिलवाना। इस किरदार की लिये ख़ान को समीक्षकों से तो ख़ासी प्रशंसा मिली ही है साथ ही साथ यह फ़िल्म एक विशाल हिट भी सिद्ध हुई है।http://www.boxofficeindia.com Boxofficeindia.com Boxofficeindia.com 29 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20061220031328/http://boxofficeindia.com/ 20 दिसंबर 2006 live २००७ की दूसरी फ़िल्म ओम शांति ओम में भी नज़र आए ये फराह ख़ान की शाहरुख़ ख़ान के साथ दूसरी फ़िल्म है। इसमें ख़ान ने दोहरी भूमिका निभाई। पहला किरदार ओम एक जूनियर कलाकार है और एक हादसे में मारा जाता है और दूसरा एक नामी अभिनेता ओम कपूर है। ये फ़िल्म भी २००७ की एक सफल फ़िल्म थी।
फ़िल्मी जीवन
शाहरुख़ ख़ान की फिल्मेंशाहरुख़ ख़ान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की। उनका पहला अभिनय लेख टंडन द्वारा निर्देशित दूरदर्शन धारावाहिक दिल दरिया (1988) में हुआ था, हालाँकि निर्माण में विलंब के कारण इसका प्रसारण बाद में हुआ। परिणामस्वरूप, 1989 में प्रसारित राजकुमार कपूर द्वारा निर्देशित धारावाहिक फौजी को उनका पहला प्रसारित टेलीविज़न कार्यक्रम माना जाता है।चोपड़ा 2007 72–74 इसके बाद उन्होंने सर्कस (1989) जैसे अन्य टेलीविज़न धारावाहिकों में भी अभिनय किया।
1992 में शाहरुख़ ख़ान ने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इसी वर्ष उनकी चार फ़िल्में प्रदर्शित हुईं—
दीवाना दिल आशना है चमत्कार राजू बन गया जेंटलमैनइनमें से दीवाना व्यावसायिक रूप से सफल रही और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।https://www.filmfare.com/awards/filmfare-awards-1993/winners Filmfare Awards 1993 Winners Filmfare 19 जनवरी 2026जुलाई 2026 InternetArchiveBot
1990 के दशक के मध्य में शाहरुख़ ख़ान ने बाज़ीगर (1993), डर (1993) और अंजाम जैसी फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएँ निभाईं, जिससे उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों का ध्यान मिला। इसके पश्चात् दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998) और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001) जैसी फ़िल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में स्थापित किया।http://archive.org/details/kingofbollywoods0000chop King of Bollywood : Shah Rukh Khan and the seductive world of Indian cinema Chopra Anupama 2007 New York : Warner Books Internet Archive 978-0-446-57858-5
प्रारंभिक पारिश्रमिक
शाहरुख़ ख़ान की शुरुआती फ़िल्मों में से एक दिल आशना है'' के लिए उन्हें लगभग ₹50,000 पारिश्रमिक मिला था। इस तथ्य का उल्लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और साक्षात्कारों में किया गया है।https://www.indiatimes.com/entertainment/celebs/shah-rukh-khan-first-salary-366587.html Shah Rukh Khan’s first salary in Bollywood India Times 19 जनवरी 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot
मीडिया में
ख़ान को भारत में काफी मात्रा में मीडिया कवरेज मिलता है, और अक्सर उन्हें "किंग ख़ान", "बॉलीवुड का बादशाह", या "बॉलीवुड का किंग" कहा जाता है। अनुपमा चोपड़ा उन्हें "सदैव उपस्थित सेलिब्रिटी" के रूप में उद्धृत करती हैं, जिनके पास साल में दो या तीन फ़िल्में होती हैं, लगातार चल रहे टीवी विज्ञापन, प्रिंट विज्ञापन, और भारतीय शहरों की सड़कों पर विशाल होर्डिंग्स होते हैं।Chopra 2007 160–161 वह कभी-कभी कट्टर फॉलोइंग के विषय होते हैं, जिनकी फैन बेस की संख्या एक अरब से अधिक होने का अनुमान है।http://www.theaustralian.com.au/arts/review/the-sahib-of-cinema-bollywood-star-shah-rukh-khan/story-fn9n8gph-1226692933589 The sahib of cinema: Bollywood star Shah Rukh Khan Verghis, Sharon 10 August 2013 The Australian 12 September 2014 https://web.archive.org/web/20130810070110/http://www.theaustralian.com.au/arts/review/the-sahib-of-cinema-bollywood-star-shah-rukh-khan/story-fn9n8gph-1226692933589 10 August 2013 न्यूज़वीक ने 2008 में ख़ान को उनके ग्लोबली 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक नामित किया और उन्हें "दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्टार" के रूप में संदर्भित किया।http://www.newsweek.com/newsweek-50-shahrukh-khan-bollywood-83105 The NEWSWEEK 50: Shahrukh Khan, Bollywood 19 December 2008 Newsweek 24 March 2015 https://web.archive.org/web/20150402111701/http://www.newsweek.com/newsweek-50-shahrukh-khan-bollywood-83105 2 April 2015 livehttp://www.rediff.com/news/2008/dec/21sonia-srk-in-newsweeks-list-of-most-powerful-people.htm Sonia, SRK in Newsweek's list of 50 most powerful people Shourie, Dharam 21 December 2008 Rediff.com 27 July 2014 https://web.archive.org/web/20131126060855/http://www.rediff.com/news/2008/dec/21sonia-srk-in-newsweeks-list-of-most-powerful-people.htm 26 November 2013 live 2011 में, स्टीवन ज़ेइटचिक ने उन्हें "दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार, अवधि" के रूप में वर्णित किया और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने भी उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्टार के रूप में बुलाया। एक लोकप्रियता सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया भर में 3.2 अरब लोग ख़ान को जानते हैं, जो कि टॉम क्रूज़ को जानने वालों की संख्या से अधिक है। 2022 में एंपायर पत्रिका द्वारा किए गए पाठकों के पोल में, ख़ान को सभी समय के 50 सबसे महान अभिनेताओं में सूचीबद्ध किया गया। पत्रिका ने उनके सफलता का श्रेय "उनकी अपार करिश्मा और उनकी कला पर पूर्ण नियंत्रण" को दिया। 2023 में, टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया, और पाठकों के पोल के अनुसार वह सूची में शीर्ष पर रहे।
ख़ान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक हैं, और 2012, 2013 और 2015 में फोर्ब्स इंडिया की "सेलिब्रिटी 100 लिस्ट" में शीर्ष स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति का अनुमान 400–600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच लगाया गया है। ख़ान के पास भारत और विदेशों में कई संपत्तियां हैं, जिसमें लंदन में 20 मिलियन पाउंड का अपार्टमेंट और दुबई में पाम जुमेरा पर एक विला शामिल है।http://daily.bhaskar.com/news/MAH-MUM-photos-a-look-inside-shahrukh-khans-signature-villa-in-dubai-4416495-PHO.html Photos: A look inside Shahrukh Khan's Signature Villa in Dubai 27 October 2013 Dainik Bhaskar 11 January 2015 https://web.archive.org/web/20150112005459/http://daily.bhaskar.com/news/MAH-MUM-photos-a-look-inside-shahrukh-khans-signature-villa-in-dubai-4416495-PHO.html 12 January 2015 live
ख़ान अक्सर भारत में सबसे लोकप्रिय, स्टाइलिश और प्रभावशाली लोगों की सूचियों में दिखाई देते हैं। वह द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की भारत के 50 सबसे वांछनीय पुरुषों की सूची में नियमित रूप से शीर्ष दस में रहे हैं, और 2007 के पोल में, पत्रिका ईस्टर्न आई ने उन्हें एशिया का सबसे सेक्सी आदमी नामित किया। ख़ान को अक्सर मीडिया संगठनों द्वारा "ब्रांड SRK" कहा जाता है क्योंकि वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और उद्यमिता में संलग्न हैं। वह बॉलीवुड के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एंडोर्सर्स में से एक हैं और टेलीविजन विज्ञापन में सबसे प्रमुख सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिनका टेलीविजन विज्ञापन बाजार में छह प्रतिशत तक का हिस्सा है। ख़ान ने पेप्सी, नोकिया, हुंडई, डिश टीवी, डी'डेकोर, लक्स और टैग हेयूर जैसे ब्रांड्स का एंडोर्समेंट किया है। उनके बारे में किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, और उनकी लोकप्रियता को कई गैर-काल्पनिक फ़िल्मों में दस्तावेजित किया गया है, जिसमें दो-भागों वाली डॉक्यूमेंट्री "द इनर और आउटर वर्ल्ड ऑफ़ शाह रुख़ ख़ान" (2005) और डिस्कवरी ट्रैवल & लिविंग चैनल की दस-भागों वाली मिनी-सीरीज़ "लिविंग विद अ सुपरस्टार—शाह रुख़ ख़ान" (2010) शामिल हैं। 2007 में, ख़ान लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा स्थापित करने वाले तीसरे भारतीय अभिनेता बने, पहले ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के बाद। प्रतिमा के अतिरिक्त संस्करण मैडम तुसाद के लॉस एंजेल्स, हांगकांग, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन के म्यूजियम में स्थापित किए गए।http://www.deccanchronicle.com/121205/entertainment-bollywood/article/big-b-srk-ashs-wax-figures-washington-tussauds Big B, SRK, Aishwarya's wax figures at Washington Tussauds 5 December 2012 Deccan Chronicle 12 June 2014 https://web.archive.org/web/20141202030817/http://archives.deccanchronicle.com/121205/entertainment-bollywood/article/big-b-srk-ashs-wax-figures-washington-tussauds 2 December 2014
ख़ान विभिन्न सरकारी अभियानों के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं, जिसमें पल्स पोलियो और नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन शामिल हैं। वह भारत में मेक-ए-विश फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के सदस्य हैं, और 2011 में उन्हें यूएनओपीएस द्वारा वाटर सप्लाई और सैनिटेशन कोलैबोरेटिव काउंसिल का पहला ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया गया। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य और उचित पोषण को बढ़ावा देने वाले कई सार्वजनिक सेवा घोषणाएं रिकॉर्ड की हैं, और भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय और यूनिसेफ के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय बाल इम्यूनाइजेशन अभियान में शामिल हुए। 2011 में, उन्हें बच्चों के लिए शिक्षा प्रदान करने की उनकी चैरिटेबल प्रतिबद्धता के लिए यूनेस्को का पिरामिड कॉन मार्नी पुरस्कार मिला, और वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने। 2014 में, ख़ान इंटरपोल के अभियान "टर्न बैक क्राइम" के एंबेसडर बने। 2015 में, ख़ान को एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, स्कॉटलैंड से एक विशिष्ट डिग्री प्राप्त हुई। 2018 में, विश्व आर्थिक मंच ने उन्हें भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए उनके वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया।https://www.weforum.org/agenda/2018/01/meet-the-2018-crystal-awardees Davos 2018: Meet the Crystal Award winners 10 January 2018 World Economic Forum https://web.archive.org/web/20180119201428/https://www.weforum.org/agenda/2018/01/meet-the-2018-crystal-awardees/ 19 January 2018 24 January 2018 livehttp://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/shah-rukh-khan-world-economic-forum-photos-videos-5035475/ Shah Rukh Khan receives Crystal Award at World Economic Forum, thanks wife, mom and daughter for his values 23 January 2018 The Indian Express 24 January 2018 https://web.archive.org/web/20180123104300/http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/shah-rukh-khan-world-economic-forum-photos-videos-5035475/ 23 January 2018 live
अक्टूबर 2019 में, ख़ान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लॉन्च किए गए वीडियो में फीचर किया। इस वीडियो की पूर्वावलोकन 20 अक्टूबर 2019 को पीएमओ में हुई, जिसमें ख़ान, आमिर ख़ान, कंगना रनौत, राजकुमार हिरानी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम कपूर, एकता कपूर, वरुण शर्मा, जैकी श्रॉफ, इम्तियाज अली, सोनू निगम, कपिल शर्मा, और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। ख़ान की विशिष्ट आवाज़ और आदतों ने कई अनुकरणकर्ताओं और आवाज़ अभिनेताओं को प्रेरित किया है। हिंदी-डब्ड कार्टून श्रृंखला "ऑगी एंड द कॉक्रोचेस" के संस्करण में, सौरव चक्रवर्ती ने चरित्र ऑगी के लिए ख़ान की आवाज़ का अनुकरण किया।https://www.telegraphindia.com/7-days/their-toons-our-talk/cid/1669430 Their toons, our talk 10 May 2014 The Telegraph 17 May 2024 https://web.archive.org/web/20240517055759/https://www.telegraphindia.com/7-days/their-toons-our-talk/cid/1669430 17 May 2024 live
अप्रैल 2020 में, ख़ान ने भारत सरकार और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की राज्य सरकारों को COVID-19 महामारी से निपटने और लॉकडाउन से प्रभावित हज़ारों ग़रीब लोगों और दैनिक वेतन श्रमिकों के लिए राहत उपायों की मदद करने के लिए कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने अपने 4-मंजिला व्यक्तिगत कार्यालय की जगह को Brihanmumbai Municipal Corporation को कोरोनावायरस रोगियों के लिए एक क्वारंटाइन केंद्र के रूप में उपयोग करने के लिए पेश किया।https://www.thehindu.com/entertainment/movies/shah-rukh-khan-offers-his-office-to-bmc-quarantine-facility-for-treating-coronavirus-patients/article31256328.ece Shah Rukh Khan offers his office to BMC quarantine facility for treating coronavirus patients 4 April 2020 The Hindu 7 July 2021 https://web.archive.org/web/20210709184851/https://www.thehindu.com/entertainment/movies/shah-rukh-khan-offers-his-office-to-bmc-quarantine-facility-for-treating-coronavirus-patients/article31256328.ece 9 July 2021 en-IN 0971-751X live
शाहरुख़ ख़ान के विचार
“जब तक मेरे पास सपने हैं, तब तक मैं जीवित हूं।”
“सपने सच होते हैं, पर उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।”
“जब लोग आपको कहते हैं कि आप नहीं कर सकते, तब आप कर सकते हैं।”
“हमेशा अपने दिल की सुनो, क्योंकि दिल कभी झूठ नहीं बोलता।”
“सफलता और असफलता दोनों जीवन के हिस्से हैं, दोनों ही स्थायी नहीं होते।”
और पढ़ें
नामांकन और पुरस्कार
2011 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - माइ नेम इज़ ख़ान
2007 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - चक दे! इंडिया
2005 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - स्वदेश
2003 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - देवदास
1999 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - कुछ कुछ होता है
1998 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - दिल तो पागल है
1996 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
1994 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बाज़ीगर
सन्दर्भ
3
ग्रंथसूची
30em
Bharat Meenakshi Kumar Nirmal Filming the Line of Control: The Indo-Pak Relationship Through the Cinematic Lens https://books.google.com/books?id=3zE6ndYKml0C&pg=PA43 27 April 2012 Routledge 978-1-136-51605-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20190626213638/https://books.google.com/books?id=3zE6ndYKml0C&pg=PA43 26 जून 2019 live
Bose Derek https://books.google.com/books?id=wv_mmculJ8kC&pg=PA34 Everybody Wants a Hit: 10 Mantras of Success in Bollywood Cinema Jaico Publishing House 1 January 2006 978-81-7992-558-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230074754/https://books.google.com/books?id=wv_mmculJ8kC&pg=PA34 30 दिसंबर 2016 live
Chandra Anjana Motihar India Condensed: 5,000 Years of History & Culture https://books.google.com/books?id=b7-IAAAAQBAJ&pg=PA128 15 July 2008 Marshall Cavendish International Asia Pte Ltd 978-981-261-975-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230062924/https://books.google.com/books?id=b7-IAAAAQBAJ&pg=PA128 30 दिसंबर 2016 live
चोपड़ा अनुपमा King of Bollywood: Shah Rukh Khan and the Seductive World of Indian Cinema बॉलीवुड के बादशाह: शाह रुख खान और भारतीय सिनेमा का मोहक चेहरा https://books.google.com/books?id=RPEIlUESZCUC 2007 ग्रांड सेंट्रल पब्लिशिंग 978-0-446-50898-8 harv अंग्रेज़ी 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230035230/https://books.google.com/books?id=RPEIlUESZCUC 30 दिसंबर 2016 live
Ciecko Anne Tereska Contemporary Asian Cinema: Popular Culture in a Global Frame https://books.google.com/books?id=9_PmysZli1cC&pg=PA142 2006 Berg Publishers 978-1-84520-237-8 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230074122/https://books.google.com/books?id=9_PmysZli1cC&pg=PA142 30 दिसंबर 2016 live
Dalmia Vasudha Sadana Rashmi The Cambridge Companion to Modern Indian Culture https://books.google.com/books?id=1hyIWIe4T0YC&pg=PA180 5 April 2012 Cambridge University Press 978-1-139-82546-7 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20170704214411/https://books.google.com/books?id=1hyIWIe4T0YC&pg=PA180 4 जुलाई 2017 live
Gulazāra Nihalani Govind Chatterjee Saibal Encyclopaedia of Hindi Cinema https://books.google.com/books?id=8y8vN9A14nkC&pg=PT401 2003 Popular Prakashan 978-81-7991-066-5 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20190626213636/https://books.google.com/books?id=8y8vN9A14nkC&pg=PT401 26 जून 2019 live
Hirji Faiza Dreaming in Canadian: South Asian Youth, Bollywood, and Belonging https://books.google.com/books?id=A3VvKZuI_0UC&pg=PA110 27 October 2010 UBC Press 978-0-7748-5971-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180119080219/https://books.google.com/books?id=A3VvKZuI_0UC&pg=PA110 19 जनवरी 2018 live
Mehta Rini Bhattacharya Pandharipande Rajeshwari V. Bollywood and Globalization: Indian Popular Cinema, Nation, and Diaspora https://books.google.com/books?id=B7BD142N_gIC&pg=PA151 1 June 2011 Anthem Press 978-0-85728-897-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230073815/https://books.google.com/books?id=B7BD142N_gIC&pg=PA151 30 दिसंबर 2016 live
O'Brien Derek Derek Introduces: 100 Iconic Indians https://books.google.com/books?id=YMOeAwAAQBAJ&pg=PT217 2014 Rupa Publications 978-81-291-3413-4 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230073818/https://books.google.com/books?id=YMOeAwAAQBAJ&pg=PT217 30 दिसंबर 2016 live
Patel Bhaichand Bollywood's Top 20: Superstars of Indian Cinema https://books.google.com/books?id=RQL4dkVAnPIC&pg=PA253 2012 Penguin Books India 978-0-670-08572-9 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230074030/https://books.google.com/books?id=RQL4dkVAnPIC&pg=PA253 30 दिसंबर 2016 live
Raj Ashok Hero Vol.2, Volume 2 https://books.google.com/books?id=2wo9BAAAQBAJ&pg=PT143 1 November 2009 Hay House, Inc 978-93-81398-03-6 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230075920/https://books.google.com/books?id=2wo9BAAAQBAJ&pg=PT143 30 दिसंबर 2016 live
Roll Martin Asian Brand Strategy: How Asia Builds Strong Brands https://books.google.com/books?id=VrO3O0h6I0wC&pg=PA91 17 October 2005 Palgrave Macmillan 978-0-230-51306-8 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20161230121233/https://books.google.com/books?id=VrO3O0h6I0wC&pg=PA91 30 दिसंबर 2016 live
Teo Stephen The Asian Cinematic Experience https://books.google.com/books?id=1H9mdj4mViAC&pg=PA125 26 April 2013 Routledge 978-1-136-29609-3 harv 6 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20170811135508/https://books.google.com/books?id=1H9mdj4mViAC&pg=PA125 11 अगस्त 2017 live
बाहरी कड़ियाँ
0451321 शाहरुख़ ख़ान
अप्रैल 2017
श्रेणी:भारतीय पुरुष आवाज अभिनेताओं
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:1965 में जन्मे लोग