411 REFERENCE · Wikipedia
आन्तोनियो लिबराले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आंतोनियो लिबराले (Liberale Antonio) इटली का चित्रकार था।
उसका जन्म १४४५ में हुआ था। इसका संबंध वेरोना आम्नाय से था। १४६५ ई. के पश्चात् यह वेरोना से मांट ओलिवटो चला आया और वहाँ तीन वर्ष तक धार्मिक पुस्तकों के निमित्त चित्र बनाता रहा। ये चित्र क्यूज़ी (Chiusi) में सुरक्षित हैं। १४८८ में पुन: वेरोना लौट आया और मृत्यु पर्यंत यहीं रहा। इसकी कतिपय मुख्य रचनाएँ हैं - 'मरियम संतों के साथ', 'माँ जी की पूजा', 'ईसा जन्म' और 'मरियम की मृत्यु'।
श्रेणी:चित्रकार