411 REFERENCE · Wikipedia
हरजीत सिंह सज्जन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ऑनरेबल हरजीत सज्जन CAN PC OMM MSM CD MP 100% Harjit Sajjan - 2023 - P060539-646377 (cropped).jpg कनाडा के रक्षा मंत्री जस्टिन ट्रूडो 4 नवंबर, 2015 जेसन केनी वैंकूवर दक्षिण कनाडा 19 अक्टूबर, 2015 वेई यंग 44 2015 4 18http://www.vancouversun.com/news/Military+camaraderie+cuts+across+political+lines+candidates/10982041/story.html Military camaraderie cuts across political lines for two B.C. candidates Vancouver Sun April 18, 2015 6 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151111142634/http://www.vancouversun.com/news/Military+camaraderie+cuts+across+political+lines+candidates/10982041/story.html 11 नवंबर 2015 live पंजाब, भारत लिबरल कुलजीत कौर 2 कनाडा कनाडा 1989–2014 लेफ्टिनेंट कर्नल
हरजीत सिंह सज्जन PC OMM MSM CD सांसद (जन्म 1970 या 1971) एक कनाडियाई लिबरल (उदारवादी) राजनीतिज्ञ, वर्तमान रक्षा मंत्री व दक्षिण वैंकुवर निर्वाचन क्षेत्र से हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा के सांसद हैं। सज्जन संसद में पहली बार 2015 के संघीय चुनावों में चुने गये हैं। उन्होंने इस क्षेत्र से निवर्तमान सांसद कनाडा की कंज़र्वेटिव पार्टी के वेई यंग को हराया और ४ नवंबर २०१५ को जस्टिन ट्रूडो के मंत्रिमंडल में कनाडा के रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। राजनीति में आने से पहले सज्जन वैंकुवर पुलिस विभाग में गैंग अपराध शाखा में जाँच अधिकारी (डिटेक्टिव) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अफगानिस्तान में स्थापित कनाडा के सैन्य बलों के लिये दी गई अपनी सेवा के लिये रेज़ीमेंटल कमांडर की पदवी भी मिली थी। सज्जन पहले सिख थे जिन्होंने कनाडा की किसी सैन्य रेज़ीमेंट की कमान संभाली थी।
प्रारंभिक जीवन
हरजीत सिंह सज्जन का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के बोम्बेली गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। जब वो पांच वर्ष के थे तभी उनका परिवार कनाडा चला गया। वो वैंकुवर में पले बढे और डॉक्टर कुलजीत कौर से शादी की जिनसे उन्हें एक बेटा व एक बेटी हैं। http://www.cbc.ca/news/canada/british-columbia/harjit-sajjan-badass-canada-defence-minister-1.3304931 Harjit Sajjan: Meet Canada's new 'badass' defence minister सीबीसी न्यूज़ 5 नवम्बर 2015 5 नवम्बर 2015 बलुजा, तमारा https://web.archive.org/web/20151105140205/http://www.cbc.ca/news/canada/british-columbia/harjit-sajjan-badass-canada-defence-minister-1.3304931 5 नवंबर 2015 live
सज्जन ने वैंकुवर पुलिस विभाग में ११ वर्षों तक अधिकारी के तौर पर काम किया। यहाँ विभाग के गैंग अपराध शाखा में जाँच अधिकारी (डिटेक्टिव) के पद पर रहते हुए उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म किया।
सैन्य सेवा
सज्जन ने १९८९ में सेना में शामिल हुए और लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए कैनेडियन थल सेना में अपनी सेवाएँ दीं। सेना में अपने कार्यकाल के दौरान वो कंधार में शाही कैनेडियन रेज़ीमेंट की पहली बटालियन में शामिल हुए। अपने कार्यकाल में उन्हें ४ बार विदेश भेजा गया, एक बार बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और तीन बार अफगानिस्तान। २०११ में वो ब्रिटिश कोलम्बियन रेज़ीमेंट के कप्तान नियुक्त हुए।गरिमा गोस्वामी http://www.darpanmagazine.com/magazine/spotlight/taking-commandlieutenantcolonel-harjit-singh-sajjan Taking Command - Lieutenant-Colonel Harjit Singh Sajjan दर्पण पत्रिका अप्रैल 20, 2013 नवंबर ६, २०१५ https://web.archive.org/web/20151107030921/http://www.darpanmagazine.com/magazine/spotlight/taking-commandlieutenantcolonel-harjit-singh-sajjan/ 7 नवंबर 2015 dead कांधार प्राँत में तालिबान का प्रभाव कम करने के लिए २०१३ में इन्हें मेरिटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें कैनेडियन पीसकीपिंग मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे ऑर्डर ऑफ मिलिटरी मेरिट सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। ब्रिगेडियर जनरल डेविड फ्रेज़र ने कांधार अभियान में उन्हें "द बेस्ट सिंगल कैनेडियन इंटेलिजेंस एसेट" के रूप में मान्यता दी थी। Who are we? Part 12: In defence of the rights of others (with video) http://www.vancouversun.com/life/series+part+twelve+defence+rights+others+with+video/7209454/story.html?__lsa=8441-c112 www.vancouversun.com 2015-11-05 https://web.archive.org/web/20151109020846/http://www.vancouversun.com/life/series+part+twelve+defence+rights+others+with+video/7209454/story.html?__lsa=8441-c112 9 नवंबर 2015 live वे ब्रिटिश कोलम्बिया के लेफ्टिनेण्ट गवर्नर के ऐड-डि-कैम्प भी रह चुके हैं। Meet Harjit Sajjan https://web.archive.org/web/20151105133239/http://harjitsajjan.liberal.ca/biography/ 5 नवंबर 2015 , Liberal.ca.
कनाडा के रक्षा मंत्री
हरजीत 2015 के चुनाव में वैंकूवर दक्षिण से चुनाव लड़े और निवर्तमान कंज़र्वेटिव साँसद वेई यंग को हराया। http://globalnews.ca/news/2284476/liberal-harjit-sajjan-defeats-tory-incumbent-wai-young-in-vancouver-south/ Liberal Harjit Sajjan defeats Tory incumbent Wai Young in Vancouver South ग्लोबल न्यूज़ जॉन एज़्पिरी October 19, 2015 October 19, 2015 https://web.archive.org/web/20151022232903/http://globalnews.ca/news/2284476/liberal-harjit-sajjan-defeats-tory-incumbent-wai-young-in-vancouver-south/ 22 अक्तूबर 2015 live http://www.cbc.ca/news/canada/british-columbia/canada-election-2015-list-of-elected-b-c-candidates-1.3279444 Canada election 2015: List of elected B.C. candidates CBC News October 19, 2015 October 20, 2015 https://web.archive.org/web/20151111145013/http://www.cbc.ca/news/canada/british-columbia/canada-election-2015-list-of-elected-b-c-candidates-1.3279444 11 नवंबर 2015 live http://economictimes.indiatimes.com/nri/nris-in-news/19-indian-canadians-elected-to-canadian-parliament/articleshow/49464520.cms 19 Indian-Canadians elected to Canadian parliament दि इकॉनोमिक टाइम्स October 20, 2015 October 20, 2015 https://web.archive.org/web/20151111145903/http://economictimes.indiatimes.com/nri/nris-in-news/19-indian-canadians-elected-to-canadian-parliament/articleshow/49464520.cms 11 नवंबर 2015 live प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने ४ नवंबर २०१५ को गठित प्रथम मंत्रिमंडल में हरजीत को रक्षा मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी। Full list of Justin Trudeau's cabinet http://www.cbc.ca/news/politics/full-list-of-justin-trudeau-s-cabinet-1.3300699 CBC News 6 नवंबर 2015 https://web.archive.org/web/20190403163026/https://www.cbc.ca/news/politics/full-list-of-justin-trudeau-s-cabinet-1.3300699 3 अप्रैल 2019 live
सन्दर्भ
श्रेणी:1970 दशक में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:पंजाबी लोग
श्रेणी:सिख लोग
श्रेणी:कनाडा के रक्षा मंत्री
श्रेणी:कनाडा के लोग
श्रेणी:होशियारपुर के लोग
श्रेणी:आप्रवासी भारतीय
श्रेणी:कनाडा के वर्तमान सांसद