Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बॉडी, कैलिफ़ोर्निया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|कैलिफ़ोर्निया का बॉडी घोस्ट टाउनकैलिफ़ोर्निया का बॉडी नामक शहर भुतहे या खंडहर शहर के नाम से जाना जाता है। बहुत ही कम रह गई आबादी वाला यह शहर, १९३२ में एक अग्निकांड के कारण काफ़ी नुक्सान के बावजूद बीसवीं शती के अधिकतर भाग में आबाद रहा। आज इसका एक छोटा सा हिस्सा ही आबाद है। १९६१ में इसे राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल घोषित कर दिया गया और १९६२ में इसे बॉडी स्टेट ऐतिहासिक पार्क का नाम दिया गया। आजकल उसे संरक्षित कर दिया गया है। पर्यटक उस नगर की सुनसान सड़कों पर घूम सकते हैं जहाँ कभी १०,००० से अधिक लोग स्थाई रूप से निवास करते थे। साल भर यह सैलानियों के लिए खुला रहता है पर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होने पर यहाँ तक आने के रास्ते बंद हो जाने के कारण यहाँ पहुँचना संभव नहीं है। चित्र दीर्घा सन्दर्भ Bodie, California बॉडी, कैलिफ़ोर्निया श्रेणी:कैलिफ़ोर्निया