411 REFERENCE · Wikipedia
ढूंढाड़ी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Indo-European ढूंढाड़ी भारत ( राजस्थान का ढूंढाड़ क्षेत्र) 2011 की जनगणना 1,476,446 हिन्द-यूरोपीय हिन्द-आर्य पश्चिमी भारतीय राजस्थानी पिंगल आधिकारिक स्थान नहीं dhd
ढूंढाड़ी राजस्थानी भाषा की एक बोली है जो पूर्वोत्तर राजस्थान के ढूंढाड़ क्षेत्र में बोली जाती है। ढूंढाड़ी बोलने वाले मुख्य रूप से तीन जिलों – जयपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर, दौसाऔर टोंक में रहते हैं।Sociolinguistic Survey Of Selected Rajasthani Speech Varieties Of Rajasthan, India Volume 5: Dhundari and Shekhawati https://web.archive.org/web/20170810011602/http://www-01.sil.org/silesr/2012/raj_vol_5_d%26s_report_jb_9-17-12_final.pdf 10 अगस्त 2017 इस नाम की व्युत्पत्ति दो मतों के अनुसार हो सकती है। पहले मत के अनुसार माना जाता है कि ढूंढाड़ी का नाम ढूंढ या ढूंढकृति पहाड़ से लिया गया है जो कि जयपुर जिले के जोबनेर में स्थित है। दूसरी राय यह है कि यह है नाम ढूंढ नदी के नाम से लिया गया है जो ढूंढाड़ क्षेत्र में बहती है।
1991 की जनगणना के अनुसार, ढूंढाड़ी बोली बोलने वालों की कुल संख्या 965,008 है।
ढूंढाड़ी के वैकल्पिक नाम हैँ: ढूंढाली, ढूंढाडी, झडशाइ बोली, और काई-कुई बोली और जयपुरी।ख़ासा पौष्टिक है 'ग़रीब का मेवा' http://www.bbc.co.uk/hindi/news/story/2007/09/070911_askus_keyboard.shtml बीबीसी हिन्दी ममता गुप्ता और महबूब ख़ान ११ सितम्बर २००७ १४ सितम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20071213044848/http://www.bbc.co.uk/hindi/news/story/2007/09/070911_askus_keyboard.shtml 13 दिसंबर 2007 live
ढुंढाडी भाषा बोलने वाले मीणा मध्यप्रदेश के कुछ जिलों मे भी बोलते है और महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर जालना जलगांव जिला मे भी मीणाओ के गांव-ढाणियों मे ढुंढाडी भाषा बोली जाती है, जिसे महाराष्ट्र में परदेशी भाषा से पहचानी जाती है। यह परदेशी भाषा ढुंढाडी क्षेत्र के बोली भाषा है, इसमे कुछ मराठी भाषा के शब्द की मिलावट देखने को मिलती है। जलगांव जिला मे आहीराणी भाषा के शब्द का मिश्रण हुआ, यहा के परदेशी से पहचान वाली मूल रुप से ढुंढाड क्षेत्र के मीणा है जो ढुंढाडी भाषा बोलते है।
बाहरी कड़ियाँ
ढूंढाड़ी भाषा की शब्दसूची
सन्दर्भ
expanded
श्रेणी:राजस्थान की भाषाएँ