Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साध्वी ऋतम्भरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साध्वी ऋतम्भरा Sadhvi Rithambara tying ‘Rakhi’ to the Prime Minister, Shri Narendra Modi, on the occasion of ‘Raksha Bandhan’, in New Delhi on August 10, 2014.jpg रक्षा बंधन के अवसर पर 10 अगस्‍त 2014 को नई दिल्‍ली में साध्‍वी ऋतम्‍भरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधते हुए 2 जनवरी 1964 साध्वी निशा ऋतंभरा दोराहा, लुधियाना ,पंजाब,भारत कथावाचक भारतीय सनातन हिंदू धर्मसाध्वी निशा ऋतंभरा /साध्वी ऋतम्भरा आध्यात्मिक हिन्दू नेत्री हैं जो बहुत से मानवतावादी सामाजिक प्रकल्पों की प्रेरणा स्रोत हैं। वात्सल्य ग्राम की संकल्पना साध्वी जी की अनुपम देन है। वे अयोध्या के राममन्दिर आन्दोलन से जुड़ी रहीं हैं।https://www.taylorfrancis.com/books/9780203379585 Appropriating Gender : Women's Activism and Politicized Religion in South Asia Basu Amrita Routledge 1998 9780203379585 Jeffery Patricia New York 15–26 Appropriating Gender Basu Amrita https://www.taylorfrancis.com/books/9780203379585/chapters/10.4324/9780203379585-5 10.4324/9780203379585-5https://www.fulcrum.org/concern/monographs/xk81jk680 Hindu wife, Hindu nation: community, religion, and cultural nationalism Sarkar Tanika Indiana University Press 2001 Aspects of Contemporary Hindutva Theology: The Voice of Sadhvi Rithambhara 9780253340467 https://www.fulcrum.org/epubs/n870zr08hSangari Kumkum 1993 Consent, Agency and Rhetorics of Incitement https://archive.org/details/economic-political-weekly_1993-05-01_28_18/page/877 Economic and Political Weekly 28 18 877 0012-9976 4399675Sugirtharajah Sharada 2002 Hinduism and Feminism: Some Concerns https://archive.org/details/sim_journal-of-feminist-studies-in-religion_fall-2002_18_2/page/104 Journal of Feminist Studies in Religion 18 2 104 8755-4178 25002442JAFFRELOT CHRISTOPHE 2010 Abhinav Bharat, the Malegaon Blast and Hindu Nationalism: Resisting and Emulating Islamist Terrorism Economic and Political Weekly 45 36 51–58 0012-9976 25742046https://www.taylorfrancis.com/books/9781315588292/ Indian Feminisms : Law, Patriarchies and Violence in India Gangoli Geetanjali Routledge 2007 9781315588292 Conclusions 10.4324/9781315588292 https://www.taylorfrancis.com/books/9781315588292/chapters/10.4324/9781315588292-11 Kapur Ratna 1996 Who Draws the Line? Feminist Reflections on Speech and Censorship Economic and Political Weekly 31 16/17 WS19 0012-9976 4404055Cossman Brenda Kapur Ratna 1996 Secularism: Bench-Marked by Hindu Right https://archive.org/details/economic-political-weekly_1996-09-21_31_38/page/2627 Economic and Political Weekly 31 38 2627 0012-9976 4404599Navlakha Gautam 1995 Politics of Silhouetted Anger https://archive.org/details/economic-political-weekly_1995-02_30_7-8/page/367 Economic and Political Weekly 30 7/8 367 0012-9976 4402404http://www.rediff.com/news/2001/oct/19ayo2.htm Babri mosque was a 450-year-old stigma: Giriraj Kishore 19 October 2001 Rediff.com 14 August 2009http://www.hindu.com/2007/01/08/stories/2007010805840300.htm https://web.archive.org/web/20070121035406/http://www.hindu.com/2007/01/08/stories/2007010805840300.htm dead 21 January 2007 Unite under RSS 8 January 2007 The Hindu 14 August 2009 परिचय अभी कुछ दिनों पूर्व श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृन्दावन जाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। श्रीकृष्ण की महक से सुवासित इस धार्मिक नगरी में अब भी एक अपना ही आकर्षण है। यहाँ मन्दिरों की बहुतायत और तंग गलियों के मध्य अब भी लोगों के ह्रदय में श्रीकृष्ण विद्यमान हैं। परन्तु इस नगरी में ही एक नये तीर्थ का उदय हुआ है और यदि वृन्दावन जाकर उसका दर्शन न किया तो समझना चाहिये कि यात्रा अधूरी ही रही. यह आधुनिक तीर्थ दीदी माँ के नाम से विख्यात साध्वी ऋतम्भरा ने बसाया है। वृन्दावन शहर से कुछ बाहर वात्सल्य ग्राम के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान अपने आप में अनेक पटकथाओं का केन्द्र बन सकता है किसी भी संवेदनशील साहित्यिक अभिरूचि के व्यक्ति के लिये. इस प्रकल्प के मुख्यद्वार के निकट यशोदा और बालकृष्ण की एक प्रतिमा वात्सल्य रस को साकार रूप प्रदान करती है। वास्तव में इस अनूठे प्रकल्प के पीछे की सोच अनाथालय की व्यावसायिकता और भावहीनता के स्थान पर समाज के समक्ष एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत करने की अभिलाषा है जो भारत की परिवार की परम्परा को सहेज कर संस्कारित बालक-बालिकाओं का निर्माण करे न कि उनमें हीन भावना का भाव व्याप्त कर उन्हें अपनी परम्परा और संस्कृति छोड़ने पर विवश करे. समाज में दीदी माँ के नाम से ख्यात साध्वी ऋतम्भरा ने इस परिसर में ही भरे-पूरे परिवारों की कल्पना साकार की है। एक अधेड़ या बुजुर्ग महिला नानी कहलाती हैं, एक युवती उसी परिवार का अंग होती है जिसे मौसी कहा जाता है और उसमें दो शिशु होते हैं। यह परिवार इकाई परिसर में रहकर भी पूरी तरह स्वायत्त होती है। मौसी और नानी अपना घर छोड़कर पूरा समय इस प्रकल्प को देती हैं और वात्सल्य ग्राम का यह परिवार ही उनका परिवार होता है। इसके अतिरिक्त वात्सल्य ग्राम ने देश के प्रमुख शहरों में हेल्पलाइन सुविधा में दे रखी है जिससे ऐसे किसी भी नवजात शिशु को जिसे किसी कारणवश जन्म के बाद बेसहारा छोड़ दिया गया हो उसे वात्सल्य ग्राम के स्वयंसेवक अपने संरक्षण में लेकर वृन्दावन पहुँचा देते हैं। दीदी माँ ने एक बालिका को भी दिखाया जिसे नवजात स्थिति में दिल्ली में कूड़ेदान में फेंक दिया गया था और उसक मस्तिष्क का कुछ हिस्सा कुत्ते खा गये थे। आज वह बालिका स्वस्थ है और चार वर्ष की हो गई है। ऐसे कितने ही शिशुओं को आश्रय दीदी माँ ने दिया है परन्तु उनका लालन-पालन आत्महीनता के वातावरण में नहीं वरन् संस्कारक्षम पारिवारिक वातावरण में हो रहा है। यही मौलिकता वात्सल्य ग्राम को अनाथालयों की कल्पना से अलग करती है। दीदी माँ यह प्रकल्प देखकर जो पहला विचार मेरे मन में आया वह हिन्दुत्व की व्यापकता और उसके बहुआयामी स्वरूप को लेकर आया। ये वही साध्वी ऋतम्भरा हैं जिनकी सिंह गर्जना ने 1989-90 के श्रीराम मन्दिर आन्दोलन को ऊर्जा प्रदान की थी, परन्तु उसी आक्रामक सिंहनी के भीतर वात्सल्य से परिपूर्ण स्त्री का ह्रदय भी है जो सामाजिक संवेदना के लिये द्रवित होता है। यही ह्रदय की विशालता हिन्दुत्व का आधार है कि अन्याय का डटकर विरोध करना और संवेदनाओं को सहेज कर रखना. सम्भवत: हिन्दुत्व को रात दिन कोसने वाले या हिन्दुत्व की विशालता के नाम पर हिन्दुओं को नपुंसक बना देने की आकांक्षा रखने वाले हिन्दुत्व की इस गहराई को न समझ सकें।. संदर्भ दीदी माँ https://web.archive.org/web/20100425000446/http://amitabhtripathi.com/tag/%E0%A4%8B%E0%A4%A4%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%BE/ 25 अप्रैल 2010 वात्सल्य ग्राम का जालघर ‘वात्सल्य ग्राम’ की प्रयोगशाला https://web.archive.org/web/20120516151649/http://www.bhartiyapaksha.com/?p=3910 16 मई 2012 (भारतीय पक्ष) श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:संघ परिवार श्रेणी:विश्व हिंदू परिषद