Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पाडेक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्तरिक्ष डॉकिङ्ग प्रयोग (स्पाडेक्स)Space Docking Experiment (SpaDeX) PSLV-C60, SpaDEx — Chaser (SDX01) and Target (SDX02) spacecrafts during testing.png परीक्षण के समय स्पाडेक्स के 'पीछा करने वाला' (चेजर) (SDX01) तथ 'लक्ष्य' (SDX02) नामक अन्तरिक्ष यान 300px इसरो संशोधित आईएमएस-1 यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर (इसरो)अनन्त टेक्नालोजीज 30 दिसम्बर 2024, 10:00:15 PM भा०मा०स० (16:30:15 UTC) PSLV-CA C60PSLV-C60 SPADEX Mission https://www.isro.gov.in/media_isro/pdf/Missions/PSLVC60/PSLVC60-mission-brochure-english.pdf ISRO 28 December 2024 सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र प्रथम लांच पैड इसरो स्पासडेक्स (SpaDeX) या अन्तरिक्ष डॉकिङ्ग प्रयोग (Space Docking Experiment) भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान सङ्गठन (इसरो) द्वारा विकसित किया जा रहा एक उपग्रह मिशन है जिसका लक्ष्य मानव को अन्तरिक्ष में भेजना तथा अन्तरिक्ष में उपग्रह का रखरखाव करने से सम्बन्धित प्रौद्योगिकियों को सुदृढ़ करना है। स्पाडेक्स अभियान का एक महत्वपूर्ण चरण भारतीय समयानुसार ३० दिसम्बर २०२४ को रात्रि १० बजे आरम्भ किया गया। इस अभियान ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र के प्रथम लाँच पैड से रॉकेट छोड़ा जिसमें दो उपग्रह थे। ये उपग्रह संशोधित भारतीय लघु उपग्रह बस (आईएमएस-१) वर्ग (२२० किलोग्राम) के हैं। इसमें एक उपग्रह एक पीछा करने वाला (चेज़र) है और दूसरा लक्ष्य (टारगेट)। दोनों उपग्रहों को थोड़ी अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया गया है। १६ जनवरी, २०२५ को ये दोनों उपग्रह आपस में जोड़ दिये गये। इस प्रकार इसरो ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही अमेरिका, रूस और चीन के पश्चात् भारत चौथा देश बन गया है जिसके पास अन्तरिक्ष में यानों को जोड़ने की कुशलता आ गई है।इसरो ने रचा इतिहास, स्पेस में दोनों सैटेलाइट को जोड़ने में मिली सफलताSpaDeX mission: India becomes 4th nation to achieve successful space docking of 2 satellites सन्दर्भ श्रेणी:प्रस्तावित अंतरिक्ष यान