Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दी संगठन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिन्दी संगठन या 'हिन्दी स्पीकिंग यूनियन' मॉरीशस की एक प्रमुख हिन्दीसेवी संस्था है। इसकी स्थापना संसद के विधेयक संख्या ३३ के तहत १२ दिसम्बर १९९४ को हुई थी। यह संस्था कला एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अपनी गतिविधियाँ आयोजित करती है। इसका कार्यालय आर्किड टॉवर, पोर्ट लूई में है। हिन्दी विद्वान, हिन्दी संस्थाएँ तथा हिन्दी साहित्यकार इसके सदस्य हैं। 'हिन्दी ज्ञान, हमारा मान' - इसका ध्येयवाक्य है। उद्देश्य हिन्दी संगठन के प्रमुख उद्देश्य हैं- हिन्दी के बोलचाल स्वरूप तथा हिन्दी साहित्य के सृजन को प्रोत्साहित करना राष्ट्रीय एवं अतरराष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान कार्यक्रमों द्वारा संस्कृति का प्रचार करना हिन्दी संगठन का मानना है कि हिन्दी पूर्वजों से प्राप्त विरासत में प्राप्त एक निधि है जिसकी न केवल सुरक्षा करनी है बल्कि उसका प्रचार-प्रसार भी करना है। मारीशस की संस्कृति और अस्मिता हिन्दी के माध्यम से ही फल-फूल सकती है। इन्हें भी देखें हिन्दी प्रचारिणी सभा, मॉरीशस मारीशस के हिन्दी विद्वान बाहरी कड़ियाँ हिन्दी संगठन (Hindi Speaking Union) श्रेणी:हिन्दीसेवी संस्थाएँ