411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर में इस्लाम धर्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिब्राल्टर में इस्लाम एक अल्पसंख्यक धर्म है। 2001 की जनगणना के अनुसार ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में लगभग दो हजार व्यक्ति इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं, जो जिब्राल्टर की सम्पूर्ण आबादी का लगभग चार प्रतिशत है।
जिब्राल्टर हमेशा से ही कई सभ्यताओं व व्यक्तियों के लिए एक आकर्षण का स्थान रहा है। इनमें निएंडरथल काल से मूरिश, स्पेनी व वर्तमान ब्रिटिश साम्राज्य शामिल है।
इतिहास
left|200px|thumb|जिब्राल्टर में इस्लामिक इतिहास का प्रतीक मूरिश किला
जिब्राल्टर के इतिहास में मूरिश साम्राज्य सबसे लम्बा चला आ रहा है जो 711 से 1309 तक चला व उसके पश्च्यात १३५० से १५६२ तक कायम रहा जो कुल ७१० वर्ष का हो गया।http://www.guide-to-castles-of-europe.com/moorish-castle.html Guide to the Castles of Europe 26 दिसम्बर 2012 Guide-to-castles-of-europe.com https://web.archive.org/web/20120218091305/http://www.guide-to-castles-of-europe.com/moorish-castle.html 18 फ़रवरी 2012 live जिब्राल्टर का मुस्लिम व इसाई, दोनों संस्कृतियों में महत्वपूर्ण स्थान है।
चौदहवी शताब्दी के शुरुआत में हुई जिब्राल्टर की प्रथम घेराबंदी के पश्चात स्पेनी साम्राज्य ने जिब्राल्टर में रह रहे मुसलमानों को वहाँ से निकल जाने पर मजबूर कर दिया था। इन मुसलमानों ने निकटतम अफ़्रीकी देशों (जैसे मोरक्को) को अपना नया घर बनाया।http://www.gibraltar.gov.gi/history Gibraltar – Hsitory जिब्राल्टर सरकार 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20131214165557/http://www.gibraltar.gov.gi/history 14 दिसंबर 2013 live
घेराबंदी और उसके बाद स्पेनी साम्राज्य के अन्तर्गत आने के पश्चात भी बहुत कम लोग ही जिब्राल्टर में बसना चाहते थे, चूँकि इसे रहने के लिए एक खतरनाक जगह समझा जाता था, जसिका कारण स्पेन के दक्षिणी सिरे और उत्तरी अफ़्रीका के मुस्लिम साम्राज्य से भोगोलिक रूप से नजदीकी।
1333 तक जिब्राल्टर एक बार फ़िर मुसलमानों के हाथ में आ गया जबा मोरक्को के महाराज के पुत्र अब्दुल मलिक ने यहाँ हमला कर दिया। साड़े चार महीने के पश्चात स्पेनी सेना ने मोरक्को के इस हमले के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
1374 में जिब्राल्टर इस्लामिक साम्राज्य ग्रेनेडा के आधीन आ गया। 1462 में जिब्राल्टर पर पुनः किसी स्पेनी साम्राज्य का कब्जा हुआ और इस बार यह कैसटिल राज्य के आधीन आया। कैथोलिक महाराजा फर्डिनेंड और महारानी इज़ाबेला ने ग्रेनेडा में आक्रमण किया और स्पेनी जमीन पर से मुसलमानों के अंतिम राज्य को भी समाप्त कर दिया। यहूदियो को भी इसके पश्चात स्पेन से निकाल दिया गया।
जनसंख्या
जिब्राल्टर मुख्य रूप से एक ईसाई बहुल राष्ट्र है, जिसमें भी मुख्यतः आबादी कैथोलिक सम्प्रदाय की अनुयायी है। इस्लाम यहाँ एक अल्पसंख्यक धर्म है, ईसाईयत के पश्चात सबसे बड़ा धर्म। 2001 की जनगणना के अनुसार जिब्राल्टर में लगभग दो हजार व्यक्ति इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं, जो जिब्राल्टर की सम्पूर्ण आबादी का लगभग चार प्रतिशत है।http://pewforum.org/uploadedfiles/Topics/Demographics/Muslimpopulation.pdf Mapping the Global Muslim Population 32 26 दिसम्बर 2012 Pewforum.org पीडीऍफ़ https://web.archive.org/web/20110519092435/http://pewforum.org/uploadedfiles/Topics/Demographics/Muslimpopulation.pdf 19 मई 2011 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:जिब्राल्टर में इस्लाम