411 REFERENCE · Wikipedia
महेश गर्ग बेधड़क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Biographies जुलाई 2025
thumb महेश गर्ग बेधड़क महेश गर्ग 'बेधड़क' Poet Mahesh Kumar Garg.png yes 1966 12 05 आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, ग्वालियर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली कवि, साहित्यकार, अभियन्ता 1986–presentमहेश गर्ग (जन्म 5 दिसंबर 1966)। वे भारतीय रेलवे में उच्च प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा एक स्थापित हिंदी कवि और लेखक हैं। हिन्दी साहित्य में इन्हे 'बेधड़क' के नाम से भी जाना जाता है।https://kavigram.com/maheshgargbedhadak/ Mahesh Garg Bedhadak Profile Kavigram
संक्षिप्त जीवनी
महेश गर्ग 'बेधड़क' का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में हुआ था।
इन्होंने माधव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड साइंस, ग्वालियर से वर्ष 1986 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचेलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की। तत्पश्चात इन्होंने आईआईटी दिल्ली से मास्टर ऑफ टेक्नॉलजी की उपाधि प्राप्त की।https://iitdalumni.com/events/5728 IIT Delhi AGM 2022 Alumni Association IIT Delhi वे भारतीय रेल सेवा के 1987 बैच के अधिकारी हैं तथा उनके पास रेगुलेटेड डिस्चार्ज कोच टॉयलेट सिस्टम का डिजाइन पेटेंट है। उन्हें रेल मंत्रालय द्वारा 2005 में अतिविशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।
हिन्दी कविता के लिए इन्हें वर्ष 2014 का मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार और वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित काका हाथरसी हास्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया वर्ष 2023-24 के लिए इन्हें हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मानUjala Amar हिंदी अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, साहित्य जगत की ये हस्तियां होंगी सम्मानित https://www.amarujala.com/kavya/halchal/hindi-academy-award-delhi-declared-2025-01-03 Amar Ujala 4 जनवरी 2025Academy Hindi शलाका / साहित्यकार सम्मान https://hindiacademy.delhi.gov.in/sites/default/files/hindiacademy/important-news/shalaka.pdf Hindi Academy 2 जनवरी 2025 मई 2025 InternetArchiveBot से सम्मानित किया गया । इनकी पुस्तक 'ठहाका एक्सप्रेस' डायमंड बुक्स द्वारा, 'बर्फ़ियां व्यंग्य की' तथा 'रंग हंसी के' प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हैं। इन्होंने सब टीवी पर 'वाह वाह' कार्यक्रम समेत दर्जनों टीवी चैनलों पर अपनी प्रस्तुति दी है।https://english.newsnationtv.com/india/news/2nd-phase-of-10th-edition-of-international-hindi-and-urdu-poetry-festival-jashn-e-adab-held-in-delhi-259114.html 10th Edition of International Hindi and Urdu Poetry Festival Jashn-e-Adab held in Delhi Bedhadak Mahesh Garg इन्होंने देश के सभी प्रमुख राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों जैसे गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के कवि सम्मेलन, आगरा के ताज महोत्सव, गाजियाबाद के अट्टहास कवि सम्मेलन इत्यादि में हिस्सा लिया है। बेधड़क पूरे देश में अपने धारदार हास्य व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं। इनके हास्य व्यंग्य के उद्धरण के लिए देखिए उनकी दो छोटी व्यंग्य कवितायें :
" फ्रंट रो में एक नेता चल रहे थे साथ-साथ
झकझकाती ड्रेस उनकी देखकर मैंने कहा
तीन पीढ़ी से यही पोशाक, कोई खास बात?
वो जरा से मुस्कराए—
कवि से कोई क्या छुपाए?
आजकल इसके बिना पहचान नहीं है
अस्ल बात—इसमें गिरेबान नहीं है! "
" सर ऊपर चांदी उगी, याददाश्त कमज़ोर
पीठ धनुष जैसी हुई, खिंची उम्र की डोर
खिंची उम्र की डोर, दांत ले रहे हिलोरें
छू-मंतर मुस्कान, लगे ज्यों खींस निपोरें
नज़र हुई कमज़ोर देखते नज़र गड़ाए
बीवी कहती- हाय ! अभी से तुम सठियाए। "
फिल्मोग्राफी
टेलीविजन
सालशीर्षकभूमिका2005वाह वाह (सब टीवी) स्वयं2021डीडी कला संगम (प्रकरण-17) https://www.youtube.com/watch?v=ac1-8obqVjQ दूरदर्शन पर साक्षात्कार गर्ग महेश YouTubeस्वयं2022वाह भाई वाह https://www.youtube.com/watch?v=rizghqOrNBQ Hasya Kavi Sammelan Waah Bhai Waah EP 11स्वयं
पुरस्कार एवं सम्मान
मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार
काका हाथरसी सम्मान https://www.amarujala.com/delhi-ncr/poet-mahesh-garg-bedhadak-got-honors-of-hasya-ratna हास्य कवि महेश गर्ग बेधड़क को मिला हास्य रत्न सम्मान Samman Kaka Hathrasi
हिन्दी अकादमी, दिल्ली ज्ञान प्रौद्योगिकी पुरस्कार
प्रकाशित कृतियाँ
क्र.सं.शीर्षकलेखकप्रकाशकवर्षशैलीपृष्ठों की संख्याआई.एस.बी.एन.1ठहाका एक्स्प्रेस https://www.diamondbook.in/thahaka-express.html डायमंड बुक्स पब्लिकैशन ठहाका एक्स्प्रेस 16 अप्रैल 2024 22 अगस्त 2023 https://web.archive.org/web/20230822102047/https://www.diamondbook.in/thahaka-express.html deadमहेश गर्ग बेधड़कडायमंड बुक्स2015कविताएं एवं ग़ज़लें112p97893516558552बर्फियाँ व्यंग्य की https://www.prabhatbooks.com/barfiyan-vyangya-ki.htm प्रभात प्रकाशन बर्फियाँ व्यंग्य कीमहेश गर्ग बेधड़कप्रभात प्रकाशनजनवरी 2021हास्य व्यंग्य128p97893903783193रंग हँसी के https://www.prabhatbooks.com/rang-hansi-ke.htm प्रभात प्रकासन रंग हँसी केमहेश गर्ग बेधड़कप्रभात प्रकाशनअगस्त 2023हास्य एवं व्यंग्य144p9789390372690
संदर्भ
बाहरी लिंक
कवि सम्मेलन में सुनिए महेश गर्ग 'बेधड़क' और उर्मिला उर्मी को LIVE मंच संचालक:साहित्य तक में पंकज शर्मा
काका हाथरसी हास्य कवि सम्मेलन में कभी हंसी और ठहाकों की फुहार, तो कभी गंभीर कटाक्ष https://web.archive.org/web/20240410084412/https://hindi.news18.com/news/literature/sahitya-sansar-kaka-hathrasi-hasya-kavi-sammelan-kavi-surendra-sharma-kavi-chirag-jain-sardar-manjeet-singh-3848283.html 10 अप्रैल 2024
49वां श्रीराम कवि सम्मेलन
भारतीय विरासत, लोकाचार का जश्न मनाने के लिए त्योहार
होली की कविता, हास्य कवि 'बेधड़क' होली पर कविता
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेल 2023
भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया - महेश गर्ग बेधड़क द्वारा काव्य प्रस्तुति
साहित्य सम्मेलन 29 मई 2025 | राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय लेखक
श्रेणी:भारतीय कवि
श्रेणी:1966 में जन्मे लोग
श्रेणी:हिन्दी व्यंग्यकार
श्रेणी:मंच कवि
श्रेणी:हास्य कवि
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के कवि
श्रेणी:हिन्दी कवि