411 REFERENCE · Wikipedia
वन चैंपियनशिप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वन चैंपियनशिप ONE_Championship 14 जुलाई 2011 चाट्री सिटयोटोंग सिंगापुर Group One Holdings Pte. Ltd. www.onefc.com सौरभ मित्तल (उपाध्यक्ष) हुआ फंग तेह (निदेशक) विक्टर कुई (सीईओ इंटरनेशनल)
वन चैंपियनशिप (पहले वन फाइटिंग चैंपियनशिप) सिंगापुर में स्थित एक कॉम्बैट स्पोर्ट्स प्रोमोशन है। 14 जुलाई 2011 को इसकी स्थापना आंत्रप्रोन्योर चाट्री सिटयोटोंग और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव विक्टर कुईhttps://www.sherdog.com/news/pressreleases/ONE-Fighting-Championship-unveils-CHAMPION-versus-CHAMPION-34230 ONE Fighting Championshipâ„¢ unveils CHAMPION versus CHAMPION Sherdog.com Sherdog en 2022-08-12 ने की थी। इसके इवेंट्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए), सबमिशन ग्रैपलिंग, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई की फाइट्स आयोजित की जाती हैं।
कंपनी का पहला इवेंट 3 सितंबर 2011 को हुआ था, जिसे सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। उसके बाद कंपनी पूरे एशिया में 100 से अधिक इवेंट्स का आयोजन कर चुकी है।http://sports.yahoo.com/news/one-fc-ceo-reveals-big-plans-china-cusp-195452034--mma.html EXCLUSIVE: ONE FC CEO Reveals Big Plans for China on Cusp of Beijing Debut sports.yahoo.com en-US 2022-08-12 ये एशिया की सबसे बड़ी एमएमए कंपनी है, जिसमें सिंगापुर के जीआईसी और टेमासैक होल्डिंग्स के साथ साथ आइकॉनिक कैपिटल, मिशन होल्डिंग्स, सिकोआ कैपिटल और ग्रीनओक्स कैपिटल ने निवेश किया हुआ है।https://www.forbes.com/sites/mattconnolly/2017/01/11/asias-top-sports-media-properties-one-championship-and-the-continents-other-leaders/ Asia's Top Sports Media Properties: ONE, CSL, IPL And The Continent's Other Leaders Connolly Matt Forbes en 2022-08-12https://asia.nikkei.com/Spotlight/The-Big-Story/Billion-dollar-baby-The-Asian-MMA-unicorn-taking-on-the-UFC Billion dollar baby: The Asian MMA unicorn taking on the UFC Nikkei Asia en-GB 2022-08-12 नील्सन के अनुसार, वन चैंपियनशिप व्यूअरशिप और पहुंच के मामले में दुनिया की 10 सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मीडिया कंपनियों में से एक है।https://nielsensports.com/wp-content/uploads/2021/05/Nielsen-How-the-Worlds-Biggest-Sports-Properties-Engaged-Fans-in-2020.pdf HOW THE WORLD'S BIGGEST SPORTS PROPERTIES ENGAGED FANS IN 2020 Nielsen Sports 12 अगस्त 2022 23 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210623005939/https://nielsensports.com/wp-content/uploads/2021/05/Nielsen-How-the-Worlds-Biggest-Sports-Properties-Engaged-Fans-in-2020.pdf dead
इतिहास
चाट्री सिटयोटोंग कहते हैं कि उन्होंने वन चैंपियनशिप की शुरुआत इसलिए की थी क्योंकि वो मार्शल आर्ट्स को एशिया का “सांस्कृतिक खजाना” मानते हैं। इसके बावजूद एशियाई लोगों के लिए कोई मार्शल आर्ट्स कंपनी नहीं थी। पश्चिमी कंपनियों से उलट “ONE का लक्ष्य अखंडता, विनम्रता, सम्मान, साहस, अनुशासन और करुणा को बढ़ावा देना था।"https://www.businessinsider.in/sports/news/asias-1-billion-fight-firm-is-exporting-its-wholesome-image-to-the-us-to-take-on-ufc-a-company-it-says-taints-mma-by-promoting-anger-hatred-and-violence/articleshow/71509414.cms Asia's $1 billion fight firm is exporting its 'wholesome' image to the US to take on UFC, a company it says taints MMA by promoting 'anger, hatred, and violence' Business Insider 2022-08-12 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101160604/https://www.businessinsider.in/sports/news/asias-1-billion-fight-firm-is-exporting-its-wholesome-image-to-the-us-to-take-on-ufc-a-company-it-says-taints-mma-by-promoting-anger-hatred-and-violence/articleshow/71509414.cms dead
वन फाइटिंग चैंपियनशिप में सबसे पहली महिला फाइट सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में War of the Lions इवेंट में हुई थी।https://www.sportskeeda.com/mma/news-one-championship-s-third-event-war-lions-happened-day-ten-years-ago This Day in ONE Championship history: ONE FC 3 took place Pascua Duane Lucas www.sportskeeda.com en-us 2022-08-12 13 जनवरी 2015 को ऐलान किया गया कि अब कंपनी का नाम केवल वन चैंपियनशिप होगा।https://www.sherdog.com/news/news/One-FC-Drops-Fighting-From-Its-Name-Will-Now-Be-Known-As-One-Championship-81071 One FC Drops ‘Fighting’ From Its Name, Will Now Be Known As One Championship Sherdog.com Sherdog en 2022-08-12
नियम
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
वन चैंपियनशिप ग्लोबल मार्शल आर्ट्स रूलसेट का पालन करती है, जिसे एशियाई और गैर-एशियाई नियमों के मिश्रण से तैयार किया गया है। मैचों की समयसीमा अलग-अलग होती है, जो चैंपियनशिप और गैर-चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए अलग होती है। सभी मैचों में एक राउंड की समयसीमा 5 मिनट से ज्यादा नहीं हो सकती है। अधिकतर फाइट्स में 3 राउंड होते हैं, जिनके बीच में एक मिनट का ब्रेक होता है, लेकिन चैंपियनशिप मैचों में 5 राउंड होते हैं।https://www.onefc.com/martial-arts/ Martial Arts ONE Championship – The Home Of Martial Arts en-US 2022-08-12
कोई फाइटर इन तरीकों से जीत प्राप्त कर सकता है: नॉकआउट, सबमिशन, बोलकर हार मानना, रेफरी द्वारा रोके जाने से तकनीकी नॉकआउट, कॉर्नरमैन द्वारा स्टॉपेज की मांग या जजों के फैसले से मैच का अंत हो सकता है। 3 जज प्रत्येक राउंड नहीं बल्कि पूरे मैच का विश्लेषण कर परिणाम सुनाते हैं, जिसमें निम्नलिखित मानदंडों को घटते क्रम में महत्व दिया जाता है:
नॉकआउट या सबमिशन के करीब होना
चोट पहुंचाना (अंदरूनी, एकत्र, बाहरी)
स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस और केज में प्रभुत्व (ग्राउंड कंट्रोल, बेहतर पोजिशन)
सफल टेकडाउंस या टेकडाउन डिफेंस
आक्रामकता
किकबॉक्सिंग और मॉय थाई
ONE सुपर सीरीज के मैच 3 राउंड के होते हैं और प्रत्येक राउंड 3 मिनट का होता है और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच 5 राउंड के होते हैं। फाइट्स की स्कोरिंग ‘10-पॉइंट मस्ट सिस्टम’ के तहत की जाती है।https://tiebreakertimes.com.ph/tbt/things-you-need-to-know-about-one-super-series/114513 Things you need to know about ONE Super Series Times Tiebreaker 2018-04-20 Tiebreaker Times en-US 2022-08-12
फाइट्स को निम्नलिखित तरीकों से जीता जा सकता है:
नॉकआउट
एक राउंड में 3 नॉकडाउन को तकनीकी नॉकआउट माना जाएगा
जजों के फैसले से
सर्वसम्मत निर्णय (तीनों जज एक फाइटर के पक्ष में हों)
विभाजित निर्णय (2 जज एक फाइटर और तीसरा जज अन्य फाइटर के पक्ष में हो)
बहुमत निर्णय (2 जज एक फाइटर के पक्ष में हों और एक जज ड्रॉ का फैसला सुनाए)
सबमिशन ग्रैपलिंग
वन चैंपियनशिप के ग्रैपलिंग मैचों में 12 मिनट का एक राउंड होता था। पुराने नियमों के अनुसार मैच को केवल सबमिशन से जीता जा सकता था और 12 मिनट के दौरान कोई सबमिशन ना होने से परिणाम ड्रॉ होता था।
18 अप्रैल, 2022 को वन चैंपियनशिप के सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने वन चैंपियनशिप के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों के नियमों में बदलाव किए, जिसमें अब जजों के निर्णय के आधार पर विजेता की घोषणा की जा सकती है। अगर दोनों में से कोई भी प्रतिद्वंदी 12 मिनट में सबमिशन नहीं कर पाया तो उसे विजेता माना जाएगा, जिसने “सबमिशन के सबसे अच्छे प्रयास” किए। फाइट को धीमा करने पर येलो कार्ड भी दिया जा सकता है। इन नए नियमों को 20 मई, 2022 से लागू किया गया था। अब सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों की समयसीमा 10 मिनट की हो गई है।https://www.ibtimes.com/one-championship-prioritizes-finishes-major-rule-change-submission-grappling-3478285 ONE Championship To Implement Major Rule Change In Submission Grappling Garcia Gustav 2022-04-19 International Business Times en 2022-08-12
भार वर्ग
वन चैंपियनशिप में अभी 10 अलग-अलग भार वर्ग हैं।https://www.onefc.com/martial-arts/ Martial Arts ONE Championship – The Home Of Martial Arts en-US 2022-08-12
भार वर्ग का नामऊपरी लिमिटलिंगपाउंड्स मेंकिलोग्राम मेंएटमवेट11552.2महिलास्ट्रॉवेट12556.7पुरुष / महिलाफ्लाइवेट13561.2पुरुष / महिलाबेंटमवेट14565.8पुरुष / महिलाफेदरवेट15570.3पुरुषलाइटवेट17077.1पुरुषवेल्टरवेट18583.9पुरुषमिडलवेट20593पुरुषलाइट हेवीवेट225102.1पुरुषहेवीवेट265120.2पुरुष
वन चैम्पियनशिप 2024
बाएँ|अंगूठाकार|58x58पिक्सेल
2024: वन चैम्पियनशिप 2024: फेयरटेक्स ट्रेनिंग सेंटर की प्रतिनिधि अनिता करीम ने महिलाओं के के पहले दौर में एड्रियाना फुसिनी को कीलॉक से हरा दिया। फुसिनी (5-2-1, 0-1 वन) राउंड 1 में 2:20 से हार गई, उसे दो साल से अधिक समय में पहला झटका लगा।https://www.msn.com/ MSN www.msn.com 2024-01-29 https://propakistani.pk/2024/01/27/pakistani-mma-fighter-anita-karim-makes-history-at-one-friday-fights-49/ Pakistani MMA Fighter Anita Karim Makes History at One Friday Fights 49 www.propakistani.pk
सन्दर्भ
श्रेणी:मिश्रित मार्शल आर्ट