411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीचन्द कृपलानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीचन्द कृपलानी (जन्म १८ जुलाई १९५८, निम्बाहेड़ा, राजस्थान, भारत) चित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १३ वीं लोक सभा एवं १४ वीं लोक सभा और निम्बाहेड़ा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के सदस्य थे और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।http://164.100.47.194/Loksabha/Members/memberbioprofile.aspx?mpsno=200&lastls=14 Biography of 14th Lok Sabha MP, Shrichand Kriplani Shrichand Kriplani loksabha.nic.in उन्होंने वसुन्धरा राजे सिंधिया मंत्रिमंडल में आवास और शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।
पूर्व जीवन एवं शिक्षा
श्रीचंद कृपलानी का जन्म १८ जुलाई १९५८ को राजस्थान राज्य, भारत के चित्तौड़गढ़ जिला जिले के निम्बाहेड़ा में चेतूमल कृपलानी और पार्वती देवी कृपलानी के यहाँ हुआ था। कृपलानी की शादी ०४ मई १९८४ कमल कृपलानी से हुई थी और उनके २ बच्चे विनीत कृपलानी और विनीता कृपलानी हैं। उन्होंने १९७८ में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ से कला स्नातक उत्तीर्ण किया।
राजनैतिक जीवन
राजस्थान विधान सभा के सदस्य (१९८९–१९९२)
राजस्थान विधान सभा के सदस्य (1998–1999)
जिला परिषद चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष (1994–1998)
१३ वीं लोक सभा के सदस्य (1999–2004)
संचार समिति के सदस्य (1999–2000)
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य (2000–2004)
ग्रामीण विकास समिति के सदस्य (2002–2004)
लोक सभा में राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के सचेतक (2002–2004)
१४ वीं लोक सभा के सदस्य (2004–2009)
ग्रामीण विकास समिति के सदस्य (2004)
पर्यटन मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य (2004)
रसायन और उर्वरक समिति के सदस्य (5 अगस्त 2007 के बाद)
१४ वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य (2013–2018)
राजस्थान सरकार में नगरीय विकास और आवास मंत्री (२०१६–२०१८)
सन्दर्भ
श्रेणी:1958 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राजस्थान के विधायक
श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:राजस्थान विधानसभा के विधायक
श्रेणी:राजस्थान विधायक 2023–2028