411 REFERENCE · Wikipedia
कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्व का दृश्य
कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्व यूक्रेन में एक बायोस्फीयर रिजर्व है जिसे सन् 1968 में स्थापित किया गया। सन् 1992 में यह यूनेस्को के बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क का हिस्सा बना।Carpathian http://www.unesco.org/new/en/natural-sciences/environment/ecological-sciences/biosphere-reserves/europe-north-america/ukraine/carpathian/ यूनेस्को 17 अगस्त 2026 कार्पेथियन 15 अप्रैल 2022 https://web.archive.org/web/20220415014105/http://www.unesco.org/new/en/natural-sciences/environment/ecological-sciences/biosphere-reserves/europe-north-america/ukraine/carpathian/ bot: unknown सन् 2007 से रिज़र्व का एक बड़ा हिस्सा और उज़ नदी नेशनल पार्क के कुछ इलाके कार्पेथियन और यूरोप के अन्य क्षेत्रों के प्राचीन और आदिम बीच वृक्षों के वन के हिस्से के तौर पर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल हैं।Carpathian https://www.unesco.org/en/mab/carpathian यूनेस्को मैन एंड द बायोस्फीयर प्रोग्राम 17 अगस्त 2026 कार्पेथियन
भूगोल
कार्पेथियन बायोस्फीयर रिजर्व ज़कारपट्टिया ओब्लास्त के पूर्वी हिस्सों में स्थित है। इसमें आठ अलग-अलग संरक्षित मैसिफ़ और दो वनस्पति अभयारण्य (चोरना होरा और युलिवस्का होरा) शामिल हैं जिसका कुल क्षेत्रफल 65828 हेक्टेयर (162660 एकड़) है। प्रशासनिक तौर पर यह बायोस्फीयर रिज़र्व यूक्रेन के ज़कारपट्टिया ओब्लास्त के चार ज़िलों - राखिव, ट्याचिव, खुस्ट और बेरेहिव में स्थित है।Carpathian Biosphere Reserve https://ukraine.fzs.org/en/area/carpathian-biosphere-reserve/ फ्रैंकफर्ट जूलॉजिकल सोसाइटी 17 अगस्त 2026 कार्पेथियन बायोस्फीयर रिज़र्व यह कार्पेथियन नेशनल नेचर पार्क के नजदीक है।
विस्तार
सन् 2010 में यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानूकोविच ने रिज़र्व के इलाके को बढ़ाने का आदेश जारी किया लेकिन स्थानीय समुदायों के विरोध और सीमा तय करने के लिए वित्त की कमी के कारण कई वर्षों तक यह विस्तार कानूनी रूप से पूरा नहीं हो सका। स्थानीय समुदायों ने जमीन के पारंपरिक इस्तेमाल खासकर चराई और घास काटने के अधिकारों के छिन जाने के डर से इसके विस्तार का विरोध किया। सन् 2025 में संरक्षित क्षेत्रों को बढ़ाने की यूक्रेन की चल रही कोशिशों के तहत रिज़र्व के इलाके को आधिकारिक तौर पर लगभग 19000 हेक्टेयर बढ़ाया गया जिससे इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 65828 हेक्टेयर हो गया हैं।16% of the State Forestry Agency’s forests already have protected status https://ecopolitic.com.ua/en/news/16-of-the-state-forestry-agency-s-forests-already-have-protected-status/ इकोपॉलिटिक 17 अगस्त 2026 10 जून 2026 राज्य वन विभाग के 16% जंगलों को पहले ही संरक्षित दर्जा मिल चुका है
इन्हें भी देखें
उझ राष्ट्रीय प्राकृतिक उद्यान
यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:संरक्षित क्षेत्र