411 REFERENCE · Wikipedia
मिश्र धातु निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिश्र धातु निगम (मिधानि) भारत में विशेष प्रकार की धातुएं एवं मिश्रधातुएँ बनाने का कारखाना है। यह आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में स्थित है। सार्वजनिक क्षेत्र का यह उपक्रम भारत के नाभिकीय, अंतरिक्ष और प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों का उत्पादन करता है।
'मिधानि अब दुनिया का सबसे बढ़िया मैरेजिंग इस्पात (लोहे और निकल का कम कार्बन वाला मजबूत मिश्रधातु) तैयार कर रहा है। इसका इस्तेमाल नाभिकीय रिएक्टरों, ईंधन संवर्द्धन सेंट्रीफ्यूजों, प्रक्षेपास्त्रों और रॉकेटों में होता है। इसरो का जीएसएलवी रॉकेट भी इसी धातु से लिपटा होता है।'
मिधानि की स्थापना 1972 में हुई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य देश के रणनीतिक कार्यक्रमों के लिए उत्पाद तैयार करना था। आज मिधानि न केवल संवेदनशील उत्पादों को बना रही है, बल्कि भारी मुनाफा भी अर्जित कर रही है। यह कंपनी मिनीरत्न की श्रेणी-1 में आती है। पिछले 4 साल में कंपनी का मुनाफा 6 गुना हो चुका है। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी का मुनाफा 40 करोड़ रुपये था।
बाहरी कड़ियाँ
मिश्र धातु निगम का जालघर
श्रेणी:सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम