Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज है। यह मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी। कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। इसके वीसैट (V-SAT) टर्मिनल भारत के 320 शहरों तक फैले हुए हैं। एनएसई देश में एक आधुनिक और पूरी तरह से स्वचालित स्क्रीन-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम प्रदान करने वाला पहला एक्सचेंज था। एनएसई की इंडेक्स- निफ्टी 50 (नेशनल इंडेक्स फिफ्टी) का उपयोग भारतीय पूंजी बाजारों के बैरोमीटर के रूप में भारत और दुनिया भर के निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है। बाजार का समय इक्विटी का लेनदेन शनिवार और रविवार को छोड़ कर सप्ताह के हर दिन होता है। इसके अलावा एक्सचेंज द्वारा निर्धारित सार्वजनिक अवकाश को भी लेनदेन नहीं किया जाता है। इक्विटी हेतु बाजार का समय इस प्रकार है: पूर्व-खुला बाजार का समय सुबह 9:00 बजे लेनदेन की जानकारी डालने और बदलाव करने हेतु खुलता है। सुबह 9:08 को बंद हो जाता है।* *कभी कभी अंतिम एक मिनट में ही बंद हो जाता है। इसके बंद होते ही लेनदेन हेतु रकम का मिलान शुरू हो जाता है। नियमित बाजार का समय सुबह 09:15 को बाजार नियमित लेनदेन हेतु खुल जाता है। दोपहर 03:30 बजे लेनदेन की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। शाम 04:00 बजे से अगले दिन की सुबह 09:00 को बाजार के बाद का समय माना जाता है। यह भी देखे बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई सेंसेक्स बाहरी कड़ियाँ https://www.nseindia.com/ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट (अंग्रेज़ी) श्रेणी:स्टॉक एक्स्चेंज श्रेणी:भारत के शेयर बाज़ार श्रेणी:नेशनल स्टॉक एक्सचेंज