411 REFERENCE · Wikipedia
मालवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मालवा क्षेत्र की भाषा पंजाब के मालवा क्षेत्र में बोली जाने वाली मलवई बोली
मालवी भारत(मध्यप्रदेश का मालवाक्षेत्र) 54 लाख 2001 http://www.censusindia.gov.in/%28S%282scoev45b4mhlg45mz5jq345%29%29/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Language/Statement1.aspx Indo-European हिन्द-ईरानी हिन्द-आर्य पश्चिमी हिन्दी राजस्थानी मेवाड़ी mup malv1243 मालवी
मालवी भारत के मालवा क्षेत्र की भाषा है जो कि राजस्थानी की उपबोली है। मालवा भारत भूमि के हृदय-स्थल के रूप में सुविख्यात है। मालवी पर राजस्थानी भाषा का सर्वाधिक प्रभाव है । मालवा क्षेत्र का भू-भाग अत्यन्त विस्तृत है। पूर्व दिशा में बेतवा नदी, उत्तर-पश्चिम में चम्बल और दक्षिण में पुण्य सलिला नर्मदा नदी के बीच का प्रदेश मालवा है। मालवा क्षेत्र मध्यप्रदेश और राजस्थान के लगभग बीस जिलों में विस्तार लिए हुए हैं। इन क्षेत्रों के दो करोड़ से अधिक निवासी मालवी और उसकी विविध उपबोलियों का व्यवहार करते हैं।https://testbook.com/question-answer/hn/malvi-is-the-language-of-which-of-the--5f789bc647bde40eb31ec474 [Solved] "मालवी" निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की भ� 2020-10-16 Testbook la 2024-03-24 https://www.google.co.in/books/edition/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82/SlKYtVF_t3cC?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80+%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE&pg=PA31&printsec=frontcover Google Books Google 2024-03-24https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.428587/2015.428587.Malvi-Ek_djvu.txt Full text of "Malvi Ek Bhasha Shastriya Adhyayan (1960)" 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.403362/page/n3/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Rajasthan Ka Bhasha Sarvekshan : Griyarson, Dr. Jarj A. : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive 2015-09-10 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.478481/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Malavi & Usaka Sahitya : Shri Syam Parmar : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive Parmar Shri Syam 2015-09-23 Internet Archive 2024-03-24https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.401001/page/n11/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Rajasthan Ka Bhasha Sarvekshan : Griyarson, Dr. Jarj A. : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive 2015-09-10 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/UxbJ_bhasha-vigyan-ke-tattva-by-raj-narayan-mourya-1968-illahabad-sahitya-bhavan/page/66/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Bhasha Vigyan Ke Tattva By Raj Narayan Mourya 1968 Illahabad Sahitya Bhavan : Sahitya Bhavan : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive Bhavan Sahitya 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.482894/page/n33/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Hindi Anusheelan : Shiv Sagar Mishra : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive Mishra Shiv Sagar 2015-09-23 Internet Archive 2024-03-24
प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा की पुस्तक 'मालवी भाषा और साहित्य' के अनुसार वर्तमान में मालवी भाषा का प्रयोग मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के आगर मालवा, नीमच, मन्दसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास एवं शाजापुर जिलों, इंदौर संभाग के धार, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा और इन्दौर जिलों, भोपाल संभाग के सीहोर, राजगढ़, भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों, ग्वालियर संभाग के गुना जिले, राजस्थान के झालावाड़, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में होता है। मालवी की सहोदरा निमाड़ी भाषा का प्रयोग बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा और बुरहानपुर जिलों में होता है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में मालवी तथा अन्य निकटवर्ती बोलियों जैसे निमाड़ी, बुंदेली आदि के मिश्रित रूप प्रचलित हैं। इन जिलों में हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, छिन्दवाड़ा आदि उल्लेखनीय हैं।https://www.aksharwartajournal.page/2020/05/maalavee-bhaasha-evan-saahity-tahDDb.html मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई भूमिका 2020-05-12 Aksharwarta International Research Journal 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.403362/page/n3/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Rajasthan Ka Bhasha Sarvekshan : Griyarson, Dr. Jarj A. : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive 2015-09-10 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/malvi/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Malvi Dictionary मालवी शब्दकोष मालवी सबदकोस : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24
मालवा समृद्धि एवं सुख से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। ‘देश मालवा गहन गंभीर, डग-डग रोटी पग-पग नीर’जैसी उक्ति लोक-जीवन में प्रचलित है। जीवन की यही विशिष्टताएं मालवा के इतिहास, संस्कृति, साहित्य, कला आदि में प्रतिबिम्बित हुई हैं। सातवीं शती में जब व्हेनसांग भारत आया था तो वह मालवा के पर्यावरण और लोकजीवन से गहरे प्रभावित हुआ था। तब उसने दर्ज भी किया,‘इनकी भाषा मनोहर और सुस्पष्ट है।’ https://ia904701.us.archive.org/22/items/in.ernet.dli.2015.479182/2015.479182.Malvayi-Ek.pdf 2024-03-24नवंबर 2024 InternetArchiveBot https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.428587/2015.428587.Malvi-Ek_djvu.txt Full text of "Malvi Ek Bhasha Shastriya Adhyayan (1960)" 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24
लोककलाओं के रस से मालवांचल सराबोर है। सुदूर अतीत से यहाँ प्रवहमान नदियों, स्थानीय भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता के रहते मालवी की अलग-अलग छटाएँ लोकजीवन में दिखाई देती हैं। इन्हीं से मालवी के अलग-अलग क्षेत्रीय रूप या विविध उपबोलियाँ अस्तित्व में आई हैं। एक प्रसिद्ध उक्ति भी इसी तथ्य की ओर संकेत करती है, "बारा कोस पे वाणी बदले, पाँच कोस पे पाणी।" मालवी का केन्द्र उज्जैन, इंदौर, देवास और उसके आसपास का क्षेत्र है। इसी मध्यवर्ती मालवी को आदर्श या केन्द्रीय मालवी कहा जाता है, जो अन्य निकटवर्ती बोलियों के प्रभाव से प्रायः अछूती है। आगर मालवा जिला तो प्रसिद्ध ही मालवा उपनाम से है क्योंकि जानकारों के अनुसार बहुत ज्यादा हद तक केंद्रीय या आदर्श मालवी इस जिले में ही बोली जाती है। प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा के अनुसार केन्द्रीय या आदर्श मालवी के अलावा मालवी के कई उपभेद या उपबोलियाँ भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। मालवी के प्रमुख उपबोली रूप हैं- https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.428587/2015.428587.Malvi-Ek_djvu.txt Full text of "Malvi Ek Bhasha Shastriya Adhyayan (1960)" 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/malvi/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Malvi Dictionary मालवी शब्दकोष मालवी सबदकोस : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.442128/page/n233/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Nagripracharini Patrika, Ank-1-8 : Shri Sampurnanda : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive Sampurnanda Shri 2015-09-16 Internet Archive 2024-03-24
केन्द्रीय या आदर्श मालवी
हाड़ौती मिश्रित मालवी जो राजस्थान के झालावाड़, झालरापाटन और मध्यप्रदेश के सोयत क्षेत्र में बोली जाती है।
सोंधवाड़ी
रजवाड़ी
दशोरी या दशपुरी
उमठवाड़ी
भीली
भोयरी/पवारी https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.428587/2015.428587.Malvi-Ek_djvu.txt Full text of "Malvi Ek Bhasha Shastriya Adhyayan (1960)" 2023-03-25 Internet Archive 2024-03-24 https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.478481/mode/2up?q=%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A5%80 Malavi & Usaka Sahitya : Shri Syam Parmar : Free Download, Borrow, and Streaming : Internet Archive Parmar Shri Syam 2015-09-23 Internet Archive 2024-03-24
बाहरी कड़ियाँ
मालवी-हिन्दी शब्दकोश
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी की बोलियाँ