Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऊष्मा अभिगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऊष्मा अभिगम ( heat sink) वह युक्ति है जो किसी इलेक्ट्रानिक या यांत्रिक युक्ति में उत्पन्न ऊष्मा को स्वयं ले लेती है और उसे किसी अन्य तरल माध्यम (जैसे, वातावरण, जल आदि) को दे देती है। इस प्रकार यह उन युक्तिओं को एक सीमा से अधिक गरम नहीं होने देती जिससे वे खराब नहीं होते। दूसरे शब्दों में ऊष्मा अधिगम को एक अक्रिय ऊष्मा विनियामक (पैसिव हीट इक्सचेंजर) कह सकते हैं। ज्ञातव्य है कि अधिकांश इलेक्ट्रानिक युक्तियाँ जब काम करतीं हैं तो उनमें ऊष्मा पैदा होती है जिसको हटाया जाना चाहिये ताकि उसके जंक्शन का ताप एक सीमा से अधिक न हो, नहीं तो वह युक्ति शीघ्र खराब हो जायेगी।