Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्रिपोली (लेबनान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लीबिया की इसी नाम की राजधानी त्रिपोली त्रिपोली ur طرابلس‎ / Tripoliतराबुलुस त्रिपोली Lebanon 34 26 N 35 51 E लेबनान में स्थिति उत्तर प्रान्त, लेबनान ५,३०,००० २००७ अरबी thumb|230px|त्रिपोली शहर के कुछ नज़ारे त्रिपोली या तराबुलुस (अरबी: ur طرابلس‎, अंग्रेज़ी: Tripoli) उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा शहर और (बेरूत के बाद) उस पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बेरूत से ८५ किमी उत्तर में स्थित यह शहर लेबनान के उत्तर प्रान्त की राजधानी भी है। यह नगर भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है और इसके नज़दीक समुद्र में चार द्वीपों का एक समूह भी है। त्रिपोली शहर अल-मीना की बंदरगाह से जुड़ा हुआ है।Middle East, Anthony Ham, pp. 432, Lonely Planet, 2009, ISBN 978-1-74104-692-2, ... Tripoli, 85km north of Beirut, is Lebanon's second largest city and the north's main port and trading centre. Famous for its medieval Mamluk architecture, including a large souq area considered the best in Lebanon ... इतिहास त्रिपोली का इतिहास बहुत पुराना है और १४वीं सदी ईसापूर्व तक जाता है। यहाँ लेबनान का सबसे बड़ा क़िला, रेमोंद द सैं-झ़ील क़िला (Citadel of Raymond de Saint-Gilles) मौजूद है। प्राचीनकाल में यह एक फ़ोनीशियाई परिसंघ का केंद्र हुआ करती थी जिसमें टायर, सिदोन और आरादोस के शहर शामिल थे। इस वजह से इसका नाम 'त्रि पोली' (यानि 'त्रि पुरी' - पोलिस और पुरी यूनानी और संस्कृत के सजातीय शब्द हैं) पड़ा। बाद में इसपर असीरियाई साम्राज्य, ईरान के हख़ामनी साम्राज्य, रोमन साम्राज्य, बीज़ान्टिन सल्तनत, भिन्न अरब ख़िलाफ़तों, सलजूक़ साम्राज्य, क्रूसेडरों (यूरोपीय धर्मयोद्धाओं), ममलूकों, उसमानी साम्राज्य और फ़्रांस का क़ब्ज़ा रहा। १२वीं सदी में यूरोप से आई ईसाई सेनाओं ने यहाँ 'त्रिपोली की काउंटी' नामक राज्य की स्थापना भी करी। लेबनान राष्ट्र की स्थापना के बाद त्रिपोली सीरिया के लिए व्यापार का केंद्र नहीं रहा और इसका महत्व बेरूत के मुक़ाबले में कम रह गया। लोग त्रिपोली के अधिकतर लोग सुन्नी मुस्लिम हैं। ईसाईयों की संख्या केवल ५% के आसपास है।Aftermath, Nir Rosen, pp. 393, Nation Books, 2008, ISBN 978-1-56858-401-0, ... Tripoli, Lebanon's second-largest city, is a majority-Sunni city with few other groups represented ... इन्हें भी देखें उत्तर प्रान्त (लेबनान) बेरूत सन्दर्भ 2 श्रेणी:लेबनान के शहर श्रेणी:उत्तर प्रान्त (लेबनान)