411 REFERENCE · Wikipedia
गिबन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिबनGibbon 8 0अंत मायोसीन–वर्तमान Hylobates lar pair of white and black 01.jpg 220px लार गिबन (Hylobates lar) जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammal) नरवानर (Primate) कपि (Hominoidea) हायलोबैटिडाए (Hylobatidae) ग्रे, १८७० हायलोबेटीस (Hylobates) वंश हायलोबेटीस (Hylobates)
हूलोक (Hoolock)
नोमास्कस (Nomascus)
सिम्फ़ालैंगस (Symphalangus) Distribución hylobatidae.png 220px दक्षिणी-पूर्वी एशिया में गिब्बन का वितरण
गिबन (Gibbon) लंबी बाहोंवाला, पेड़ों पर दौड़नेवाला एक कपि का जीववैज्ञानिक कुल है जो उत्तरपूर्वी भारत, पूर्वी बंग्लादेश और दक्षिणपूर्वी चीन से लेकर इण्डोनेशिया के कई द्वीपों (सुमात्रा, जावा और बोर्नियो समेत) में पाया जाता है। गिबन कुल के चार जीववैज्ञानिक वंश और १७ जीववैज्ञानिक जातियाँ अस्तित्व में हैं। इनका रंग काला, भूरा और श्वेत का मिश्रण होता है। पूरे श्वेत रंग के गिबन बहुत् कम ही दिखते हैं। गिबन जातियों में सियामंग, श्वेत-हस्त या लार गिबन और हूलोक गिबन शामिल हैं। Mootnick A. Groves, C. P. 2005 A new generic name for the hoolock gibbon (Hylobatidae) International Journal of Primatology 26 971–976 10.1007/s10764-005-5332-4 26
यह मानव, चिम्पैन्ज़ी, ओरंग उतान, गोरिला और बोनोबो जैसे महाकपियों की तुलना में आकार में छोटे होते हैं और उनसे अधिक बंदर-जैसे दिखते हैं लेकिन सभी कपियों की भाँति इनकी भी पूँछ नहीं होती और यह अक्सर अपने पिछले पाँवों पर चलते हैं। इन्हें अक्सर हीनकपि (smaller apes) कहा जाता है। http://voices.nationalgeographic.com/2014/03/03/gibbon-conservation-center-working-to-save-south-asias-hoolock-gibbons-other-small-apes/ Gibbon Conservation Center Working to Save South Asia’s Hoolock Gibbons & Other "Small Apes" 14 February 2016 National Geographic = https://web.archive.org/web/20160225010355/http://voices.nationalgeographic.com/2014/03/03/gibbon-conservation-center-working-to-save-south-asias-hoolock-gibbons-other-small-apes/ 25 फ़रवरी 2016 live ये पृथ्वी पर खड़े होकर तो चल सकते ही हैं, पेड़ों पर भी हाथ के सहारे से खड़े होकर चलते हैं। यह वृक्षों में डाल-से-डाल लटककर बहुत तेज़ी से एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में सक्षम होते हैं। इन्हें एक डाल से ५० फ़ुट (१५ मीटर) दूर की डाल तक कूदते हुए और ५५ किमी प्रति घंटे (३४ मील प्रति घंटे) की गति से पेड़ों में घूमते हुए मापा गया है। उड़ सकने वाले स्तनधारियों को छोड़कर, यह विश्व के सबसे गतिशील वृक्ष विचरणी स्तनधारी हैं। http://a-z-animals.com/animals/gibbon/ Gibbon 26 March 2015 a-z animals https://web.archive.org/web/20150317155137/http://a-z-animals.com/animals/gibbon/ 17 मार्च 2015 dead
गिबन आजीवन एक ही जीवनसाथी चुनकर उसके साथ रहने के लिये जाने जाते हैं हालांकि कुछ जीववैज्ञानिक इसपर विवाद करते हैं और उनके अनुसार गिबनों में कभी-कभी तलाक जैसी प्रक्रिया भी देखी जा सकती है।Reichard, U. (1995) “Extra-pair copulations in a monogamous gibbon (Hylobates lar).” Ethology, vol. 100, no2, pp. 99–112 The Encyclopedia of World Wildlife https://archive.org/details/encyclopediaofwo0000brig Briggs Mike Parragon 2005 1405456809 146 Peggy Briggs
इन्हें भी देखें
हूलोक गिबन
महाकपि
कपि
वृक्ष विचरण
सन्दर्भ
श्रेणी:कपि
श्रेणी:एशिया के स्तनधारी
श्रेणी:पशु
*