411 REFERENCE · Wikipedia
राव बीरेंद्र सिंह राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, रेवाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राव बीरेंद्र सिंह राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (The Rao Birender Singh State Institute of Engineering & Technology), जो संक्षिप्त में आर॰बी॰एस॰एस॰आई॰ई॰टी॰ (RBSSIET) के नाम से भी प्रसिद्ध है, रेवाड़ी के जैनाबाद ग्राम में स्थित हरियाणा का अग्रणी स्वायत्त अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी उन्मुख संस्थान है। यह संस्थान हरियाणा राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु २०१४ में स्थापित किया गया था। यह कॉलेज हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह यादव के नाम पर बना है। हरियाणा सरकार द्वारा निर्मित नवीनतम और आधुनिक शिक्षा संस्थानों में राव बीरेंद्र सिंह राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है।
राव बीरेंद्र सिंह
राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान 2017 23.28 N 71.76 E type:edu dms inline,title सरकारी संस्था डा॰ Rajaram 50+ 90+ 90+ 0 रेवाड़ी हरियाणा भारत ग्रामिण Acronym RBSSIET Rewari UGC, AICTE, नई दिल्ली, HSBTE, हरियाणा http://rbssietrewari.ac.in
इतिहास
राव बीरेंद्र सिंह राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, पुन: निर्माण से पूर्व सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जैनाबाद, रेवाड़ी, हरियाणा के नाम से जाना जाता था। इस विद्यापीठ को २०१३ में राज्य सरकार ने प्रस्तावित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा २०१४ में संस्थान की नीव रखी गई थी, और २०१७ में इसका उद्धाटन किया गया था।http://www.punjabcolleges.com/HR/Engg/Rewari/RBS-147102/ Rao Birender Singh Govt Engineering College Jainabad Rewari Haryana www.punjabcolleges.com 3 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20170907195028/http://www.punjabcolleges.com/HR/Engg/Rewari/RBS-147102/ 7 सितंबर 2017 dead
मान्यता
संस्थान एक अभिशासक परिषद के सम्पूर्ण पर्यवेक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण में कार्यरत है। शैक्षिक कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है, और कॉलेज इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाडी से सम्ब्द्ध है।
विभाग
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग
यांत्रिक इंजीनियरी
विद्युत अभियान्त्रिकी
संगणक अभियान्त्रिकी एवं अभियांत्रिकी विभाग
जानपद (सिविल) अभियांत्रिकी
शैक्षिक कार्यक्रम
यह संस्थान चार साल (आठ अर्ध वार्षिक पाठ्यक्रम) अवधि के निम्नलिखित स्नातक कार्यक्रम प्रदान करता हैं:
पाठ्यक्रमकुल भर्ती सीटपूर्णकालिक अध्ययन\अंशकालिक अध्ययन1इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग60पूर्णकालिक अध्ययन2यांत्रिक इंजीनियरी60पूर्णकालिक अध्ययन3विद्युत अभियान्त्रिकी60पूर्णकालिक अध्ययन4संगणक अभियान्त्रिकी एवं अभियांत्रिकी विभाग60पूर्णकालिक अध्ययन5जानपद (सिविल) अभियांत्रिकी60पूर्णकालिक अध्ययन
प्रवेश
इस संस्थान में प्रवेश अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा एवं अन्य प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर होता है।
कैंपस
संस्थान का ५३ एकड़ मुख्य परिसर रेवाड़ी से २६ किलोमीटर दूर जैनाबाद ग्राम के शांत वातावरण में स्तिथ है। इसके बृहत अवसंरचना में अनुसंधान प्रयोगशालायें, व्याख्यान कक्ष, कार्यशालायें, खेल के मैदान, व्यायामशाला और हजारों पुस्तकों, पत्रिकाओं और इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेसों से युक्त एक केन्द्रीय पुस्तकालय शामिल हैं। यह हरियाणा राज्य के सबसे सुन्दर शैक्षणिक परिसरों में से एक है। संस्थान से कई मुख्य मार्ग जोड़े हुए है, जिसमे रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ राज्य राजमार्ग प्रमुख है।
संदर्भ