Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेसी रंधावा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जेसी रंधावा Jesse Randhawa at Audio release of 'Love, Wrinkle-free' (17).jpg जेसी रंधावा (2012) 1975 8 11 भारत सन्दिप सोपारकर 5 9 108 lb kg on भूरा काला जेसी रंधावा (जन्म 11 अगस्त 1975) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।Cube’s the word पूर्व जीवन जसमीत कौर रंधावा जिन्हें जेसी रंधावा के रूप में भी जाना जाता है का जन्म 11 अगस्त 1975 को जैपुर में मेहर और नरेन्द्र सिंह रंधावा के घर में हुआ। वो मूल रूप से जयपुर से हैं। उनकी बहन साधिका रंधावा भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। कैरियर जेसी रंधावा एक सफल मॉडल हैं और बहुत डिज़ाइनरों के साथ कार्य कर चुकी हैं। वो फ़ेमिना मिस इण्डिया 1994 प्रतियोगिता में भी सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ-साथ नजर आईं और निर्णायक दौर तक जगह बनाई। वो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 2) में भी भाग ले चुकी हैं, जहाँ वो उपविजेता के रूप में चुनी गईं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में 1999 में कदम रखा। फ़िल्मी सफ़र वो पहली बार सन् 2000 में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के सामनए फ़िल्म जंग के गाने खड़ी ते आना बली दी गली में नजर आयीं। निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी फ़िल्म नो स्मोकिंग में आयटम नम्बर के लिए आमंत्रित किया। सन् 2009 में रंधावा एक कश्यप की फ़िल्म गुलाल में प्रकट हुई जिसमें उन्होंने एक जवान व्याख्याता का अभिनय किया है। विवाद वो एक बहुत ही दृढ़ता से और स्पष्टवादी मानी जाती हैं। यद्दपि 2009 में लक्मे इंडिया फैशन वीक नामक रैंप शो में उनका नाम विवाद से जुड़ा क्योंकि उन्होंने एक पारदर्शी टॉप पहना जिसमें उनका शरीर पूर्णतया दृश्यमान था। मगर बाद में इस बात से यह कहते हुए मना कर दिया कि दुर्भाग्यवश उनका टॉप फिसल गया और जो कुछ भी हुआ वह एक संयोग था। उसके बाद भी वह अपने पति के साथ कुछ नृत्य दृश्यों में देखी गईं जहाँ वो पुनः वार्डरॉब मॉलफंक्शन का शिकार हुईं और अपने स्तन के कुछ भाग दिखाये। व्यक्तिगत जीवन जेसी रंधावा का पहले एक फैशन मॉडल इन्द्र मोहन सुडान (सिख) से विवाह हो चुका था, लेकिन उन्हें तलाक देकर अब नृत्यरचना-कार सन्दिप सोपारकर से विवाह कर लिया है। जेसी रंधावा और सन्दिप सोपारकर ने अतिथि-सितारों के रूप में फ़िल्मी सफ़र डांस इण्डिया डांस ग्रैंड फिनाले से शुरू किया।http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/1748408.cms आय ऍम इन लव, सो व्हाई शुड आय हाईड इट? 12 जून 2013 https://web.archive.org/web/20121022045927/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/1748408.cms 22 अक्तूबर 2012 live फ़िल्में सोना सपना (2013) - खलनायिका लव खिचड़ी सुसन राज के रूप में गुलाल अनुजा के रूप में फैसन (फ़िल्म) मॉडल (जसमीत) के रूप में नो स्मोकिंग नर्तकी/गायिका के रूप में चोट [आज इसको, कल तेरेको] कबीर की गर्ल फ़्रेंड के रूप में जंग दि एक्सपोज़ सन्दर्भ रंधावा, जेसी 1975-08-11 भारत श्रेणी:1975 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय मॉडल