Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खाड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|अरब सागर की दो खाड़ियाँ गुजरात से लगती हैं: खम्भात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी खाड़ी समुद्री पानी के ऐसे जलाशय को कहते हैं जो किसी ओर से सागर या महासागर से तो जुड़ी हो लेकिन जिसके इर्द-गिर्द काफ़ी हद तक धरती का घेरा हो। ध्यान दें कि समुद्री तट में छोटे-से मोड़ को यह दर्जा नहीं दिया जाता और केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रफल वाले जलाशयों को ही 'खाड़ी' बुलाया जाता है।Glossary of the Mapping Sciences, pp. 51, ASCE Publications, 1994, ISBN 978-0-7844-0050-0, ... According to the Geneva Convention of 1958, a bay is: a well-marked indentation whose penetration is in such proportion to the width of its mouth as to contain landlocked waters and constitute more than a mere indentation of the coast ... उदाहरण के लिए गुजरात से लगी हुई खंभात की खाड़ी तीन ओर से धरती से घिरा हुआ अरब सागर का एक अंश है। अन्य भाषाओं में अंग्रेज़ी में 'खाड़ी' के लिए दो शब्द इस्तेमाल होते हैं। पतली खाड़ियों को आमतौर पर 'गल्फ़' (gulf) और चौड़ी खाड़ियों को 'बे' (bay) कहा जाता है, हालांकि इस से विपरीत प्रयोग भी अंग्रेज़ी में प्रचलित हैं। इनके अतिरिक्त 'बाईट' (bight) और 'साउंड' (sound) भी कभी-कभी खाड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द हैं। अरबी भाषा में खाड़ी को 'ख़लीज' (ur خليج) कहा जाता है और यह शब्द मध्य-पूर्व की बहुत-सी कंपनियों और संगठनों के नाम में 'फ़ारस की खाड़ी' (Persian Gulf) की निकटता के कारणवश पाया जाता है। इन्हें भी देखें सागर बंगाल की खाड़ी सन्दर्भ 2 श्रेणी:खाड़ियाँ श्रेणी:सागर श्रेणी:जलसमूह श्रेणी:समुद्र-वैज्ञानिक पारिभाषिकी