Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हूबेई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हेबेई प्रान्त इस प्रान्त से सम्बंधित नहीं है और अगर आप उसपर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपया हेबेई का लेख देखिये हूबेई Hubei Province湖北省 प्रान्त नाम चीनी भाषा 湖北省 (हूबेई शंग) Xiling Gorge 2016 3.jpg शिलिंग तंगघाटी Hubei in China (+all claims hatched).svg 275px चीन में हूबेई प्रान्त चीन में हूबेई प्रान्त 31.2 N 112.3 E type:adm1st dms it राजधानी व सबसे बड़ा शहर वूहान विभाग para 13 प्रीफ़ेक्चर 102 ज़िले 1235 नगरपालिकाएँ 185900 3105 58500000 2015 auto भाषाएँ चीनी CN-HB Hubei.gov.cn (चीनी भाषा में) हूबेई (湖北, Hubei) जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानी वूहान (武汉, Wuhan) शहर है। चीनी इतिहास के चिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' (鄂) नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत के गुजरात राज्य से ज़रा कम। इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिक ताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसी युद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग में मियाओ लोगों की ह्मोंग जाति और तुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014 , David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2, ... mild in climate and well watered. Until 280 BC this was the independent state of Chu ... the holy peak of Wudang Shan, alive with Taoist temples and martial-arts lore, and the remote shennongjia Forest Reserve, said to be inhabited by China's yeti ... हूबेई के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें वूहान दोंगतिंग झील चू राज्य (प्राचीन चीन) मियाओ लोग तुजिया लोग सन्दर्भ श्रेणी:हूबेई श्रेणी:चीन के प्रांत श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त