411 REFERENCE · Wikipedia
गुड बॉय बैड बॉय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुड बॉय बैड बॉय गुड बॉय बैड बॉय.jpg गुड बॉय बैड बॉय का पोस्टर राजू फ़ारूक़ी अश्विनी चौधरी हिमेश रेशमिया अश्विनी चौधरी तुषार कपूर, इमरान हाशमी, ईशा शरवानी, परेश रावल, तनुश्री दत्ता 11 मई, 2007 भारत हिन्दी
गुड बॉय बैड बॉय 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं ये फिल्में, आज दर्शकों के दिल पर करती हैं राज https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bollywood-films-fell-flat-at-the-box-office-today-they-rule-the-hearts-of-the-audience-mela-good-boy-bad-boy-2023-06-05?pageId=3 26 जून 2024 अमर उजाला hi यह अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित है और इसमें इमरान हाशमी, तुषार कपूर, तनुश्री दत्ता, ईशा शरवानी और परेश रावल हैं। यह 1992 की अमेरिकी फिल्म क्लास एक्ट की रीमेक है। यह मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के बैनर तले राजू फ़ारूक़ी द्वारा निर्मित है।
संक्षेप
राजू मल्होत्रा (इमरान हाशमी) और राजन मल्होत्रा (तुषार कपूर) एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। लेकिन वह हर मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। राजू एक बिगड़ैल लड़का है। वह पढ़ाई में कमजोर है लेकिन खेलकूद में अच्छा है। राजन एक मेधावी छात्र है, लेकिन पाठ्येतर गतिविधियों में बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। फिर कॉलेज में एक नया और सख्त प्रिंसिपल अवस्थी (परेश रावल) आते हैं। जो इस बदनाम कॉलेज को एक मशहूर कॉलेज में बदलना चाहते हैं। इसलिए वह छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार बांटते हैं। इसमें राजू सी सेक्शन के लिए फिट है, जबकि राजन आसानी से अपने 90% अंकों के साथ ए सेक्शन में प्रवेश पा जाता है।
लेकिन राजू ए-सेक्शन वाली एक लड़की से प्यार करता है और इसलिए अपनी जगह एक राजन से बदल लेता है। राजन अपने जीवन में पहली बार सी-सेक्शन में जाता है। अवस्थी को इस बारे में पता चल जाता है और वह उनके नाम एक क्विज़ और डांस प्रतियोगिता में भेजकर उनको सबक सिखाना चाहते हैं। तो अब, राजन को डांस करना होगा जबकि बिगड़ैल राजू को उसके सामने फेंके गए सवालों के जवाब देने होंगे। राजू और राजन क्या करेंगे? क्या वे चुनौती स्वीकार करेंगे या भाग जाएंगे?
मुख्य कलाकार
तुषार कपूर — राजन मल्होत्रा
इमरान हाशमी — राजू मल्होत्रा
ईशा शरवानी — रश्मि डी अवस्थी
परेश रावल — प्रिंसीपल दीवान चन्द अवस्थी
तनुश्री दत्ता — डिंकी कपूर
सुष्मिता मुखर्जी — प्रोफ़ेसर बेबो चटर्जी
कबीर सदानंद — विलिबॉय
अनंग देसाई — पी. के. मल्होत्रा
राकेश बेदी — प्रेम मल्होत्रा
नवनी परिहार — श्रीमती प्रेम मल्होत्रा
संगीत
गायन समीर हिमेश रेशमिया आशिक़ाना आलम है हिमेश रेशमिया, विनीत, सुनिधि चौहान, अलका यागनिक 5:11 आशिक़ाना आलम है हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान 5:44 रिमिक्स दर्द–ए–दिल जुबिन गर्ग 5:36 दर्द–ए–दिल हिमेश रेशमिया 5:13 रिमिक्स गुड बॉय बैड बॉय हिमेश रेशमिया, आकृति कक्कड़ 5:05 गुड बॉय बैड बॉय हिमेश रेशमिया, आकृति कक्कड़ 4:56 रिमिक्स मेरी आवारगी हिमेश रेशमिया, हिमानी कपूर 4:24 मेरी आवारगी हिमेश रेशमिया, हिमानी कपूर 5:00 रिमिक्स
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0489486 गुड बॉय बैड बॉय
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में