411 REFERENCE · Wikipedia
थल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थल
नगर
29.8265
80.1408
उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़
५००० (अनुमानित)जंगपांगी महेंद्र दो विधायक चुनते हैं थल कस्बे के लोग https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/the-people-of-the-town-site-choose-two-members १४ जून २०१८ अमर उजाला २२ फरवरी २०१७ थल https://web.archive.org/web/20180614094236/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/the-people-of-the-town-site-choose-two-members 14 जून 2018 live
९१-
262552
UK 05
Thal4.jpg
थल के समीप स्थित एक हथिया देवाल मंदिर।
थल उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में रामगंगा नदी के तट पर स्थित एक छोटा सा नगर है।
यहाँ ९वीं शताब्दी का एक शिव मंदिर है। १९५७ से १९६२ तक यह अल्मोड़ा जनपद का एक विकासखंड था।
३० सितम्बर २०१४ से यह पिथौरागढ़ जनपद की एक तहसील है। बेरीनाग तथा डीडीहाट तहसील के ११४ ग्रामों से इसका गठन किया गया।
इतिहास
थल पिथौरागढ़ जिले के सबसे पुराने कस्बों में है। थल में ९वीं सदी का शिव मंदिर है, जिसे कत्यूरी राजवंश के संरक्षण में बनाया गया था।Menon Srikumar M. G. Sudhakara Ek Hathiya Dewal: A Rock-Cut Nagara Temple at Thal, Uttarakhand Heritage: Journal of Multidisciplinary Studies in Archaeology 8.2 (2020): 34-55 http://www.heritageuniversityofkerala.com/JournalPDF/Volume8.2/2.pdf 17 April 2024 17 अप्रैल 2024 https://web.archive.org/web/20240417153906/http://www.heritageuniversityofkerala.com/JournalPDF/Volume8.2/2.pdf dead इस मंदिर में भगवन शिव के बालेश्वर रूप की पूजा होती है। बिखौत संक्रांत के समय यहाँ ८ दिन का मेला लगता था, जिसमें १९११ के आसपास लगभग १५००० लोग एकत्रित होते थे।एच जी वाल्टन Almora : A Gazetteer १९११ सरकारी प्रेस (संयुक्त प्रान्त) इलाहाबाद २९६ en
थल में १९५५ में अल्मोड़ा से सड़क पहुंची और १९५७ में तत्कालीन यूपी सरकार ने थल में विकासखंड कार्यालय खोल दिया।थल ब्लॉक का अस्तित्व 55 वर्ष पहले समाप्त हो गया http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/121508344875-pithoragarh-news २४ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला १८ अक्टूबर २०१७ थल hi https://web.archive.org/web/20171025022013/http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/121508344875-pithoragarh-news 25 अक्तूबर 2017 live इस विकासखंड के अधीन 600 गांव आते थे। 1962 तक थल में विकासखंड का कामकाज चलता रहा, लेकिन अचानक सरकार ने विकासखंड कार्यालय बंद कर दिया और थल विकासखंड में आने वाले गांवों को डीडीहाट, बेड़ीनाग विकासखंड में बांट दिया।
१९६२ में थल में रामगंगा नदी के ऊपर ६८ मीटर लम्बा पुल बनाया गया था।थल के मोटर पुल की हालत खराब http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/the-condition-of-the-motor-bridge-of-the-site-is-bad २४ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला २० सितम्बर २०१७ थल hi https://web.archive.org/web/20171025021902/http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/the-condition-of-the-motor-bridge-of-the-site-is-bad 25 अक्तूबर 2017 live ११ अक्टूबर २००० को यहाँ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था।अस्पताल में 17 वर्ष बाद भी सुविधाओं का अभाव http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/lack-of-facilities-even-after-17-years-in-hospital २४ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला ११ अक्टूबर २०१७ थल hi https://web.archive.org/web/20171025021940/http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/lack-of-facilities-even-after-17-years-in-hospital 25 अक्तूबर 2017 live
प्रशाशन
थल में तहसील के गठन की अधिसूचना ३० सितंबर २०१४ को जारी हुई थी, लेकिन सरकार ने इस तहसील में कामकाज एक साल बाद १३ सितंबर २०१५ से शुरू किया। बेड़ीनाग और डीडीहाट तहसील के कई पटवारी क्षेत्रों के ११४ गांव थल तहसील में शामिल किए गए थे।इस तहसील से अब तक लोगों को कोई फायदा नहीं http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/201508087858-pithoragarh-news २४ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला १५ अक्टूबर २०१७ थल hi https://web.archive.org/web/20171025022204/http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/201508087858-pithoragarh-news 25 अक्तूबर 2017 live
अर्थव्यवस्था
थल मेले में भोटिया व्यापारी तिब्बत लौटने से पहले आखिरी बार बर्तन तथा ऊन बेचते थे।गिरिराज शाह Kingdom of Gods: Uttarakhand १९७५ अभिनव प्रकाशन en इसके अतिरिक्त काशीपुर तथा अल्मोड़ा के कपड़ों और सौर तथा सिरा से आये तेल तथा मिर्च उत्पादों का भी क्रय-विक्रय होता था।
पर्वतीय क्षेत्रों में मिनी मंडियां बनाकर स्थानीय उत्पादकों को लाभावित करने के लिए थल में मंडी परिषद की योजना के तहत एक मंडी स्वीकृत की गई। इसके पीछे थल, डीडीहाट, मुनस्यारी, बेरीनाग से उत्पादित होने वाली साग, सब्जी, फल और अनाज इस मंडी में पहुंचने थे ताकि स्थानीय उत्पादकों को बिचौलियों से मुक्ति मिले और उत्पादक प्रेरित हो सकें।दो करोड़ की मंडी बनी आवारा जानवरों की आरामगाह http://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-mandi-16871240.html 24 अक्तूबर 2017 २०१७ दैनिक जागरण थल https://web.archive.org/web/20171024205651/http://www.jagran.com/uttarakhand/pithoragarh-mandi-16871240.html 24 अक्तूबर 2017 live
आवागमन
थल में १९५५ में अल्मोड़ा से सड़क पहुंची। यह सड़क अल्मोड़ा से शुरू होकर बागेश्वर, उडियारी तथा थल होते हुए मुन्स्यारी तक जाती है।हरीश कपाड़िया Across peaks & passes in Kumaun Himalaya 1999 इंडस प्रकाशन दिल्ली en
शिक्षा
स्व. हरीदत्त पंत राजकीय इंटर कॉलेज थल में स्थित है। २०१७ में यहाँ ३५० छात्र अध्ययन कर रहे थे।100 विद्यार्थियों ने जीआईसी थल से नाम कटाया http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/100-students-named-from-gic-land २४ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला २३ जुलाई २०१७ थल hi https://web.archive.org/web/20171025021859/http://www.amarujala.com/uttarakhand/pithoragarh/100-students-named-from-gic-land 25 अक्तूबर 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर, कस्बे और ग्राम