411 REFERENCE · Wikipedia
सजन रे फिर झूठ मत बोलो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सजन रे फिर झूठ मत बोलो 230px हास्य नीचे देखें भारत हिन्दी 2 25 मई 2017 को 3 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत बहु-कैमरा लगभग 22 मिनट सब टीवी 2017 05 23 वर्तमान
सजन रे फिर झूठ मत बोलो भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सब टीवी पर 23 मई 2017 से सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे हो रहा है। यह सजन रे झूठ मत बोलो की दूसरी कड़ी है। इसमें मुख्य किरदार में हुसैन कुवाजरवाला और पार्वती वझे हैं।
कहानी
जयवीर चोपड़ा (हुसैन कुवाजरवाला) एक बहुत अमीर बाप का बेटा रहता है, जो अपने पिता, परमवीर चोपड़ा (टिकु तलसानिया) की ही तरह अपने जीवनसाथी की परख भी गरीब लड़के के रूप में करता है। उसे जया लोखण्डे (पार्वती वझे) पसंद आ जाती और अपने दोस्त के साथ नाटक कर वो उससे उसकी मन की बात जानने में सफल हो जाता है कि वो भी उससे प्यार करती है।
जया बोलती है कि शादी के लिए उसे उसके पिता से बात करनी होगी। जय उसे अपने घर अपने परिवार वालों से और अपनी अमीर होने की सच्चाई बताने ले जाने की कोशिश करता है, लेकिन बाद में उसे पहले जया के घर जाना पड़ता है। पर जब वो उसके पिता के घर जाता है तो उसे पता चलता है कि उसके पिता ललितराव लोखण्डे (शरद पोंकशे) अमीर लोगों से नफरत करते हैं और खाने में दो रोटी से ज्यादा भी लेना उन्हें पसंद नहीं है। जब जय को इस बारे में पता लगता है तो वो डर जाता है कि यदि उसके अमीर होने का राज उसके पिता को पता चल गया तो उसका क्या होगा।
कलाकार
मुख्य
हुसैन कुवाजरवाला — जयवीर चोपड़ा / जय'Sajan Re Phir...' not my comeback to television: Hussain 'सजन रे फिर...' मेरी टीवी पर वापसी नहीं है: हुसैन http://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/sajan-re-phir-not-my-comeback-to-television-hussain/articleshow/58644545.cms 22 मई 2017 12 मई 2017 टाइम्स ऑफ इंडिया en https://web.archive.org/web/20170717162018/http://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/sajan-re-phir-not-my-comeback-to-television-hussain/articleshow/58644545.cms 17 जुलाई 2017 live
जय अपने पिता की तरह एक गरीब लड़के के रूप में कॉलेज में पढ़ाई करता है और वहीं जया से मिलता है, प्यार के इज़हार के बाद ही वो उसे सच्चाई बताना चाहता था कि वो अमीर है, पर उसे पता चलता है कि जया के पिता को अमीर लोगों से नफरत है और उसे खोने के डर से वो झूठ ही बोलने लगता है।
पार्वती वझे — जया जयवीर चोपड़ा / जया लोखण्डे, जय की पत्नी
जया अपने पिता से बहुत प्यार करती है और बिना उनके मर्जी के कोई काम नहीं करती है। उसे जय से प्यार हो जाता है और जल्द ही उसके साथ शादी भी हो जाती है।
टिकु तलसानिया — परमवीर चोपड़ा / प्रेमचंद चोपड़ा, जयवीर के पिता
ये एक बहुत अमीर व्यापारी है, जो अपनी पत्नी से पहले एक गरीब लड़के के रुप में मिलता है और बाद में बताता है कि वो अमीर है। इस कारण वो अपने बेटे से भी ऐसा ही करवाता है।
शरद पोंकशे — ललितराव लोखण्डे, जया के पिता
ललितराव को लगता है कि अमीर लोग गरीब लोगों का हक छिन रहे हैं, इस कारण इसे अमीर लोगों से सख्त नफरत है।
राखी विजन — मोनिका मालपानी
ये जय के पिता के पीछे पड़े रहती है और उसे उसकी नकली पत्नी बनने का मौका मिलता है तो वो झट से बिना किसी के कहे ही उसकी पत्नी बनने का नाटक करने लगती है।
मोनिका मूर्ति — प्रिया वालिया
गौरव दुबे — दीपक तिजोरी, जय का दोस्त
दीपक हमेशा जय की झूठ को बरकरार रखने में मदद करते रहता है और कई बार सच्चाई को सामने आने से रोक चुका है।
अन्य
प्रिया रैना — कंगना कालिया / केके
श्रुति रावत — जिमनाक झिंकरी / जिंगालाला, सुधाकर की पत्नी
दीपक सैनी — दीपक का प्यार
लवलीन रायज़ादा — मारिया, चोपड़ा की रसोइया
सोनल भट्ट — सुषमा ललितराव लोखण्डे
निर्माण
इसके मुख्य किरदार के लिए हुसैन कुवाजरवाला को लिया गया। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि "हाँ, मैं इस शो में एक मुख्य किरदार निभा रहा हूँ। मैं बहुत लंबे समय से टीवी से दूर रहा और यह पहली बार है जब मैं सोनी सब के साथ काम कर रहा हूँ। मैं इससे पहले भी ओप्टिमाइस्टिक प्रॉडक्शन के साथ काम कर चुका हूँ।"Hussain Kuwajerwala back on TV with ‘Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo’ सजन रे झूठ मत बोलो के साथ हुसैन की वापसी http://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/hussain-kuwajerwala-back-on-tv-with-sajan-re-phir-jhoot-mat-bolo/articleshow/58495366.cms 25 मई 2017 3 मई 2017 टाइम्स ऑफ इंडिया en https://web.archive.org/web/20170528051807/http://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/hussain-kuwajerwala-back-on-tv-with-sajan-re-phir-jhoot-mat-bolo/articleshow/58495366.cms 28 मई 2017 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ