411 REFERENCE · Wikipedia
नाइजर नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|नाइजर नदी का प्रवाह क्षेत्र
नाइजर नदी पश्चिम अफ़्रीका की प्रमुख नदी है। नील और कांगो नदी के बाद यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है। नाइजर नदी सिएरा लियोन मे स्थित लोमा पर्वत से पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर
समुद्र से विमुख होकर दक्षिणी सहारा मरुस्थल में 2,600 मील बहने के पश्चात दक्षिण की ओर मुड़कर गिन्नी की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की पुरानी धारा के चिन्ह मरुस्थल में बहुत दूर उत्तर तक मिलते हैं। नाइजर की सबसे महत्वपूर्ण सहायक नदी 'बेन्ययू', इसके मुहाने से 250 मील ऊपर मिलती है। समुद्र में मिलने से पहले नाइजर कई धाराओं में बँटकर 1,400 वर्ग मील क्षेत्र में डेल्टा बनाती है। डेल्टा में, जो समुद्र के किनारे 120 मील लंबा है, धान , गन्ना तथा कपास की अच्छी उपज होती है। नाइजर में 5,84,000 वर्ग मील क्षेत्र का जल आता है। यद्यपि इसकी धारा में अनगिनत चट्टानें तथा झरने पड़ते हैं, तथापि इसका मध्य भाग छोटी नौकाओं के परिवहन का काम देता है। इस नदी में मछलियाँ , मगर तथा दरियाई घोड़े अधिक मिलते हैं।
श्रेणी:अफ़्रीका की अंतरराष्ट्रीय नदियाँ