411 REFERENCE · Wikipedia
खिज़िरसराय प्रखण्ड (गया)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रखंड (अनुमंडल मुख्यालय) खिजरसराय बिहार गया हिन्दी, मगही, भोजपुरी, अंगिका, उर्दु, अंग्रेज़ी BR02 @apna_khizersarai gaya.bih.nic.in gaya.bih.nic.in 0631 824233 24.970006 85.092698 right yes 5.2 106 1000 936 62.45 74.45 51.45 18008 2011 2622/km2 yes
खिजरसराय (Khizersarai) गया, बिहार का एक प्रखंड है। यह फल्गू नदी के किनारे बसा हुआ एक अनुमंडल मुख्यालय है। जो SH4 पर स्थित है।
विवरण
बिहार की राजधानी पटना के दक्षिणपूर्व में लगभग 84 किलोमीटर एवं गया से 22 किलोमीटर दूर स्थित खिजरसराय गया जिले से सटा एक छोटा शहर है।
26/12/2020 को बिहार के नीतीश कुमार, तत्कालीन मुख्यमंत्री, द्वारा खिजरसराय को नगर पंचायत घोषित किया|
जनसांख्यिकी
खिजरसराय नीमचक बाथनी अनुमंडल का मुख्यालय हैं खिजरसराय प्रखंड का क्षेत्रफल 184.6 वर्ग किलोमीटर हैं
2011 के अनुसार इस प्रखण्ड की कुल आबादी 1,84,546 थी|
आदर्श स्थल
बराबर गुफाएं खिजरसराय से 6.8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुफाएँ हैं यह चट्टानों को काटकर बनायी गयी सबसे पुरानी गुफ़ाओं में से एक हैं। इनमें से अधिकांश गुफाओं का संबंध मौर्य काल (322-185 ईसा पूर्व) से है और कुछ में अशोक के शिलालेखों को देखा जा सकता है।
माँ काली मंदिर(बेलागंज)
यह मंदिर ,, खिजरसराय से 12.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं गुप्तकालीन काली मंदिर क्षेत्र मे परंपरा का प्रमुख धरोहर है।
मकसूदपुर किला
खिजरसराय प्रखण्ड मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दक्षिण पूर्व दिशा में मसकुदपुर किला है, जो कभी शासन का केंद्र हुआ करता था।विभिन पत्र पत्रिका
यहां अवस्थित काली मंदिर काफी प्रसिद्ध है, वही वहां का नवरत्न मन्दिर और पास में ही लगभग 1किलोमीटर दूर काल भैरव शिव मंदिर पर लोगों की बड़ी आस्था है।पत्र पत्रिका
शिक्षा
गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गया
यह खिजरसराय प्रखण्ड में स्थित बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रबंधित एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त है और पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालयसे संबद्ध है। यह पूर्व में 1980-1994 मगध इंजीनियरिंग कॉलेज (MEC) नाम दिया गया था; अब यह गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (GCE) नाम के तहत एक सार्वजनिक संस्थान है।
यह कॉलेज 2008 , 19 नवंबर को बिहार के नीतीश कुमार, तत्कालीन मुख्यमंत्री, द्वारा पुनः उद्घाटन किया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:गया जिला
श्रेणी:बिहार के प्रखण्ड