Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोलोनी (जीवविज्ञान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|उत्तर सागर के हेल्गोलैंड द्वीपसमूह में उत्तरी गैनट नामक पक्षी जाति की एक जनन कोलोनी जीवविज्ञान में कोलोनी (colony) एक ही जीववैज्ञानिक जाति के दो या उस से अधिक जीवों के एक साथ निवास के स्थान को कहते हैं। यह जीव एक-दूसरे से कुछ चीज़ों में सहयोग करते हैं और कुछ जातियों में एक-दूसरे से जुड़े हुए भी हो सकते हैं। इस सहवास के कई लाभ हो सकते हैं, मसलन बड़े परभक्षियों से अपनी रक्षा कर पाना, बड़े आकार के ग्रास को पकड़ सकना, बड़े ढांचे बनाकर वातावरण से अपनी रक्षा करना, लैंगिक जनन में अपना जोड़ा आसानी से ढूंढ पाना, और शिशुओं की सामूहिक रूप से रक्षा व पोषण करना।10.1086/283203 Competition on Marine Hard Substrata: The Adaptive Significance of Solitary and Colonial Strategies 1977 Jackson J.B.C. The American Naturalist 111 980 743–767 बैक्टीरिया व फफूंद में अक्सर कोलोनिया किसी ठोस सतह पर पाई जाती हैं। कुछ प्राणियों में कोलोनियाँ केवल साल के कुछ भाग में ही जनन के लिए बनाई जाती हैं। इन्हें भी देखें बैक्टीरिया मधुमक्खी का छत्ता सन्दर्भ श्रेणी:समुदाय पारिस्थितिकी श्रेणी:सूक्ष्मजैविकी श्रेणी:पर्यावास श्रेणी:पर्यावरणीय पारिभाषिकी