411 REFERENCE · Wikipedia
कोलकाता रेस्क्यू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|डॉ० जैक प्रेगेर
कोलकाता रेस्क्यू जैक प्रेगेर द्वारा 1980 में स्थापित की गई कोलकाता, भारत में स्थित ब्रिटेन से दान प्राप्त करने वाली समाज-सेवी संस्था है। यह पश्चिम बंगाल में वंचित लोगों के लिए चिकित्सा, शिक्षा और सहायता सेवाओं को चलाती है। यह लोगों को हस्तशिल्प भी बनाने और बेचने के लिए प्रशिक्षित करती है।
चिकित्या
तपेदिक, कुष्ठरोग, और मधुमेह सहित रोगों की एक श्रृंखला जिसमें थैलेसीमिया और कुपोषण शामिल है, कोलकाता रेस्क्यू नि: शुल्क उपचार पेशेवर स्वयंसेवकों द्वारा करवाती है।thumb|logo ngo
एचआइवी / एड्स से परेशान के लोगों के लिए एक क्लिनिक बनाया गया है जिसके प्रबंधन और परामर्श का कार्य यह संस्था देखती है। संस्था कोलकाता स्कूल ऑफ़ ट्रॉपिकल मेडिसिन और कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ परामर्श, निदान, उपचार और संस्था-आधारित देखभाल के लिए तालमेल बना चुकी है।
संस्था खुजली, कीड़े, जूँ आदि के फैलाव से जुड़ी हालतों से भी जूजती है जो प्रायः झुग्गी समुदायों में मौजूद हैं।
शिक्षा
झुग्गी और सड़क के बच्चों के उद्देश्य से, संस्था बुनियादी साक्षरता फैलाने के लिए लगभग 300 बच्चों के लिए तीन गैर-औपचारिक स्कूलों चलाता है और नि: शुल्क भोजन और स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान करती है। संस्था औपचारिक स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को भी उपस्थिति फीस, स्कूल यूनिफ़ॉर्म और यात्रा खर्च भी प्रदान करती है।
स्वयंसेवक
भारत और विदेशों से नैदानिक और गैर चिकित्सीय स्वयंसेवक सेवाएं चलाने में सहायता करते हैं और स्थानीय कर्मचारियों के प्रशिक्षण में भी मदद करते हैं।
संस्था नीदरलैंड, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में समर्थक समूह संस्था की मदद करते हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Yahoo India News Article Jack Preger AIDS treatmentजून 2020 InternetArchiveBot
Calcutta Rescue UK
Calcutta Rescue (Kolkata)
Calcutta Rescue USA Support Group
Calcutta Rescue Dutch Support Group
Calcutta Rescue German Support Group
Calcutta Rescue Swiss Support Group
Calcutta Rescue Canadian Support Group
Illustrated description of activities in Kolkata
Video
श्रेणी:कोलकाता के संगठन
श्रेणी:स्वयं सेवक संगठन