411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में पटाखे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|पटाखा
अंगूठाकार|दीपावली पर पटाखा-दुकान
पटाखा एक लघु विस्फोटक उपकरण है जिसका मुख्य उद्देश्य अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करना होता है, विशेषतः तीव्र धमाके के रूप में, जो सामान्यतः उत्सव अथवा मनोरंजन हेतु प्रयुक्त होता है।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017 इनमें वातक होता है तथा इन्हें गाढ़े काग़ज़ के आवरण में लपेटा जाता है जिससे विस्फोटक पदार्थ सुरक्षित रहे। पटाखे तथा आतिशबाज़ी का उद्गम चीन में हुआ। भारत में ये सहज उपलब्ध हैं तथा उत्सवों के अवसर पर प्रयुक्त होते हैं। स्थानीय विधि द्वारा अनुमत होने पर कोई भी व्यक्ति जो १८ वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, बिना अनुज्ञापत्र के इन्हें क्रय कर सकता है।
दीपावली के अवसर पर आतिशबाज़ी भारत के अनेक भागों में पारिवारिक आयोजन होती है। लोग अपने गृहों के समीप तथा मार्गों में आतिशबाज़ी करते हैं। इसके अतिरिक्त नगरों तथा समुदायों में सामूहिक आतिशबाज़ी भी होती है।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
इतिहास
यह परम्परा सम्भवतः भारतीय उपमहाद्वीप में १५वीं शताब्दी में आरम्भ हुई जब इस्लामी विजय के पश्चात् भारतीय युद्धों में बारूद का प्रयोग होने लगा।https://indianexpress.com/article/research/a-crackling-history-of-fireworks-in-india-4890178/ A brief and crackling history of fireworks in India 14 November 2020 The Indian Express 17 November 2020 en
भारत का प्रथम आतिशबाज़ी यन्त्रशाला १९वीं शताब्दी में कोलकाता में स्थापित हुआ। इसके संस्थापक गोपाल महिन्द्रम् नामक व्यक्ति थे।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
प्रदूषण सम्बन्धी चिन्ताएँ
अक्टूबर तथा नवम्बर (आश्विन–कार्तिक मास) में पंजाब तथा हरियाणा के कृषक पराली तथा अन्य कृषि-अवशेष जलाते हैं और उस समय प्रायः वायुमण्डल में पवन प्रवाह अल्प होता है, फलतः दिल्ली का वायु-प्रदूषण बढ़ जाता है। यह समस्या २००२ (विक्रम संवत् २०५९) से एक प्रमुख पर्यावरणीय समस्या रही है।https://www.cnn.com/2020/11/15/india/toxic-smog-diwali-intl/index.html Northern India chokes on toxic smog day after Diwali festival 15 November 2020 CNN 15 November 2020 Reuters दीपावली के अवसर पर पटाखों के दहन से उत्पन्न विषाक्त धूम्र-कुहासा इस प्रदूषण को और भी गम्भीर बना देता है।
पटाखों पर प्रतिबन्ध
अक्टूबर २०१७ (विक्रम संवत् २०७४) में सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबन्ध लगाया, जिसके परिणामस्वरूप उद्योग ने ₹१,००० करोड़ की हानि तथा छँटनी की सूचना दी।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
भारत के राष्ट्रीय हरित अधिकरण en National Green Tribunal (NGT) ने २०२० (विक्रम संवत् २०७७) में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर प्रतिबन्ध लगाया। इसके पश्चात् वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसन्धानों की परिषद् en Council for Scientific and Industrial Research (CSIR) ने “हरित पटाखे” विकसित किए जिनमें अल्प प्रदूषणकारी कच्चे पदार्थों का प्रयोग किया गया। भारत के अनेक राज्यों ने या तो पटाखों पर प्रतिबन्ध लगाया अथवा समय, ध्वनि-स्तर तथा प्रकार (अल्प प्रदूषणकारी पटाखों का अनिवार्य प्रयोग) को सीमित किया।https://www.hindustantimes.com/india-news/what-are-green-firecrackers-all-you-need-to-know/story-dk4fuHpeZPp8nAOZWR6VOI.html What are green firecrackers? All you need to know 13 November 2020 Hindustan Times 21 October 2022 en तथापि, २०२० (विक्रम संवत् २०७७) की दीपावली पर अनेक पटाखों का प्रयोग हुआ, जिसके तुरन्त पश्चात् दिल्ली का वायु-प्रदूषण विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुरक्षित माने जाने वाले स्तर से ९ गुना अधिक हो गया।https://www.cnn.com/2020/11/15/india/toxic-smog-diwali-intl/index.html Northern India chokes on toxic smog day after Diwali festival 15 November 2020 CNN 15 November 2020 Reuters
एडवर्ड एवं सिन्थिया सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान en Council for Scientific and Industrial Research के शोधकर्ताओं ने एक कार्यपत्र प्रकाशित किया जिसमें मंगलूरु तथा देश के अन्य भागों में पटाखों के दुष्प्रभावों का वर्णन किया गया तथा तत्काल पटाखा-फोड़ने के समय पर नियन्त्रण तथा अन्ततः पूर्ण प्रतिबन्ध की आवश्यकता बताई गई।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
आरात्रिका भौमिक ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा २०२१ (विक्रम संवत् २०७८) की दीपावली तथा कालीपूजा के अवसर पर सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल राज्य में पटाखों (हरित पटाखों सहित) पर लगाए गए प्रतिबन्ध का उल्लेख किया। यह प्रतिबन्ध वर्ष के शेष उत्सवों, जैसे छठ पूजा, गुरु नानक जयन्ती en Guru Nanak Gurpurab pa ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਜੀ ਗੁਰਪੁਰਬ, दीपावली, दशहरा, क्रिसमस तथा नववर्ष, पर भी लागू रहा।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
हरित अथवा पर्यावरण-अनुकूल पटाखे
भारत के राष्ट्रीय हरित अधिकरण en National Green Tribunal (NGT) द्वारा २०२० (विक्रम संवत् २०७७) में दीपावली पर पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के पश्चात् वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसन्धानों की परिषद् en Council for Scientific and Industrial Research(CSIR) ने हरित पटाखे विकसित किए। यह स्वच्छ कच्चे पदार्थों से निर्मित होते हैं जो धूल के उत्पादन को दबाकर उत्सर्जन को घटाते हैं। इनके उत्सर्जन पारम्परिक पटाखों की तुलना में ३०% अल्प होते हैं तथा ध्वनि-स्तर भी ११०–१२५ डेसीबल (dB) होता है, जबकि पारम्परिक पटाखों का ध्वनि-स्तर १६० डेसीबल से अधिक होता है। तथापि, हरित पटाखों में भी स्फटयातु (एल्युमिनियम), हर्यातु (बैरियम), दहातु (पोटैशियम) नाइट्रेट तथा प्रांगार (कार्बन) जैसे हानिकारक प्रदूषक विद्यमान रहते हैं।https://www.hindustantimes.com/india-news/what-are-green-firecrackers-all-you-need-to-know/story-dk4fuHpeZPp8nAOZWR6VOI.html What are green firecrackers? All you need to know 13 November 2020 Hindustan Times 21 October 2022 en
२०२२ में सर्वोच्च न्यायालय में निवेदन
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को घटाने हेतु सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भण्डारण, विक्रय तथा प्रयोग को रोकने का निर्णय लिया। सितम्बर २०२२ (भाद्रपद मास, विक्रम संवत् २०७९) में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में निवेदन प्रस्तुत किया। तिवारी ने कहा कि धर्म की स्वतन्त्रता को जीवन के अधिकार के बहाने छीना नहीं जा सकता।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017 सर्वोच्च न्यायालय ने इस निवेदन की शीघ्र सुनवाई से इन्कार किया तथा इसे यह कहते हुए निरस्त कर दिया “जनता को स्वच्छ वायु में श्वास लेने दीजिए।”https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017 न्यायालय ने जनसाधारण से यह भी कहा कि वे पटाखों पर व्यय करने के स्थान पर मिठाइयों पर व्यय करें।https://books.google.com/books?id=84VjCAAAQBAJ&q=bunger+firecracker&pg=PA27 The Essential Lingo Dictionary: of Australian words and phrases Miller John June 2015 Exisle Publishing 9781775592266 May 29, 2017
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय संस्कृति