411 REFERENCE · Wikipedia
नंदा घुंटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नंदा घुंटी File:Nanda Devi and Trishul from Kartik Swami.jpg दांये से त्रिशूल, नंदा घुंटी, रोन्टी, बेथारटोली और् नंदा देवी कार्तिक स्वामी से 6309 List of mountains in India चमोली, उत्तराखंड, भारत गढ़वाल हिमालय India Location in northern India 250 right 30 20 58 N 79 42 58 E type:mountain_region:IN-UT_scale:100000 dms inline,title 1947
नंदा घुंटी हिमालय मे एक पर्वत है जिसकी ऊंचाई 6309 m ft mid यह भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल तहसील में नंदा देवी अभयारण्य के बाहरी रिम पर स्थित है।
इतिहास
1907 में टी जी लॉन्गस्टाफ द्वारा पहली बार इस पहाड़ का सर्वेक्षण किया गया था। 1931 में एरिक शिप्टन ने पश्चिम से इसका सर्वेक्षण किया। शिखर तक पहुँचने का पहला गंभीर प्रयास 1944 में बी.आर. गुडफेलो और जे. बज़ार्ड (यू के) द्वारा किया गया था। अंत में, आंद्रे रोच के तहत एक स्विस टीम ने 1947 में पूर्वी रिज के माध्यम से पहली चढ़ाई दर्ज़ की।
पहली भारतीय चढ़ाई 1960 में की गई थी। इस अभियान का आयोजन हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कोलकाता द्वारा सुकुमार रॉय के नेतृत्व में किया गया था और इसे आनंदबाजार पत्रिका के अशोक कुमार सरकार द्वारा संरक्षण दिया गया था। 22 अक्टूबर 1960 को पूर्वी रिज के माध्यम से इस द्ल ने शिखर पर झंडा फहराया। शिखर में सुकुमार रॉय, दिलीप बनर्जी, अजीबा, नोरबू, आंग शेरिंग और नीमा ताशी थे। टीम के अन्य सदस्य ध्रुबा रंजन मजुमदार, बिश्वदेव विश्वास, निमाई बोस, मदन मंडल, डॉ. अरुण कार, पत्रकार गौर किशोर घोष और फोटोग्राफर बिरेद्र नाथ सिन्हा थे।
बाद के सफल अभियान 1977 और 1980 में आयोजित किए गए।
यात्रियों को हिमालय में रूपकुंड के रास्ते में नंदा घुंटी और त्रिशूल के स्पष्ट दृश्य मिलते हैं। Himalayan Association Journal, Vol-VII, pg. 44
पड़ोसी और सहायक चोटियाँ
रोन्टी 6063 m ft 0 on30 22 09 N 79 43 10 E
त्रिशूल 7120 m ft 0 on30 18 36 N 79 46 12 E
बेथारटोली 6352 m ft 0 on30 22 39 N 79 47 14 E
संदर्भ
श्रेणी:हिमालय के छह हज़ारी
श्रेणी:उत्तराखण्ड के पर्वत
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक