411 REFERENCE · Wikipedia
ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय (जीईयू) यूजीसी की धारा ३ के अन्तर्गत एक डीम्ड विश्वविद्यालय है, जो देहरादून, उत्तराखण्ड, भारत में स्थित है। इसे पूर्व में ग्राफ़िक एरा प्रौद्योगिकी संस्थान के नाम से जाना जाता था।
जीईयू, १९९३ में ग्राफ़िक एरा एक छोटे से कम्प्यूटर सेण्टर के नाम से आरम्भ हुआ था। इस स्कूल ने प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम १९९८ में आरम्भ किए। २००१ में, इसने कम्प्यूटर साइन्स, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेश्न्स में अभियान्त्रिकी पाठ्यक्रम आरम्भ किए।
जीईयू ने अपने पहले स्नातक कोर्स १९९८ की गर्मियों में आरम्भ किए जब इसने बेचलर ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) और बेचलर्स इन मैनिजमण्ट पाठ्यक्रम आरम्भ किए। आरम्भिक कक्षाएँ दो कमरों और एक कम्प्यूटर लैब से आरम्भ हुईं जो एक छोटे वाणिज्यिक भवन में थी। प्रथम बैच बीसीए या बीएमआईटी की उपाधियों के साथ २००१ में पास हुआ।
जीईयू, भारत के मानव विकास संसाधन मन्त्रालय द्वारा संकलित सूची में उन ४४ विश्वविद्यालयों में हैं जिन्हें अमान्यित डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया जाना है। यह सूची जनवरी २०१० में संकलित हुई थी।
बाहरी कड़ियाँ
Graphic Era University
आधिकारिक जालस्थल
44 deemed universities to be de-recognized
श्रेणी:उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालय
श्रेणी:देहरादून