411 REFERENCE · Wikipedia
राम पाटिल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजा राम राव पाटिल जंजीरा द्वीप के राजा एवं अहमदनगर सल्तनत की समुद्री सेना के नौसेनाध्यक्ष थे। उन्होंने ही जंजीरा द्वीप का निर्माण किया एवं किलेबंदी की थी। पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के एक सोन कोली परिवार में हुआ था।https://books.google.co.in/books?id=-3CPc22nMqIC&dq=Ram+Patil&source=gbs_navlinks_s The African Dispersal in the Deccan: From Medieval to Modern Times Ali Shanti Sadiq 1996 Orient Blackswan 978-81-250-0485-1 en
राजा रामजी राव पाटिल राजे-ए-जंजीरा Murud Janjira Fort near Murud Raigad Maharashtra DPP 0093 (3).JPG जंजीरा किले का दृश्य शिद्दी पीरम खान हब्शी दुश्मन १४८९ जंजीरा, अहमदनगर सल्तनत अहमदनगर समुद्री सेना के नौसेनाध्यक्ष हिन्दू कोली
जंजीरा पर राज स्थापित करने के पश्चात सल्तनत के सुल्तान और राम पाटिल बीच दूश्मनी पनपने लगी जिसके चलते सुल्तान ने नौसेनाध्यक्ष सिद्धी पीरम खान हब्सी को बना दिया।https://books.google.co.in/books?id=mdpcgy_aopwC&dq=Ram+Patil&source=gbs_navlinks_s The African Diaspora in the Indian Ocean Jayasuriya Shihan de S. Pankhurst Richard 2003 Africa World Press 978-0-86543-980-1 en
इतिहास
राम पाटिल के राज मे जंजीरा पर रहने वाले लगभग सभी लोग कोली जाति से थे जो समुद्री गतिविधियों में माहिर थे। कुछ समय पश्चात पाटिल ने कुछ राजनीतिक कारणों के चलते अहमदनगर सल्तनत के आदेश मानने से इंकार कर दिया, जिस कारण समुद्री सेना का एडमिरल एक सिद्दी को बना दिया गया जिसका नाम पीरम खान हब्सी था। सुल्तान ने अपमान का बदला लेने के लिए सिद्दी को पाटिल से जंजीरा छीनने का आदेश दिया। आदेश अनुसार सिद्दी जंजीरा पर चढ़ाई करने के लिए निकल गया।https://books.google.co.in/books?id=DigPvwHTqJ4C&dq=Ram+Patil&source=gbs_navlinks_s An African Indian Community in Hyderabad: Siddi Identity, Its Maintenance and Change Yimene Ababu Minda 2004 Cuvillier Verlag 978-3-86537-206-2 en
नवनियुक्त एडमिरल सिद्दी की पाटिल पर आक्रमण करने की हिम्मत नहीं हुई क्योंकि वहाँ पाटिल के साहस और सम्मान से भलीभाँति परिचित था। सिद्धी अपने मुस्लिम साथियों के साथ व्यापारी का भेष बनाकर और कुछ मुस्लिम महिलाओं के साथ जहाजों को लेकर चल दिया। उस समय मौसम भी थोड़ा ख़राब था तो इसी का बहाना लेकर सिद्धी पीरम खान जहाजों को लेकर जंजीरा द्वीप के निकट ले गया और पाटिल से अनुरोध किया कि मौसम खराब है कृपया करके हमारी महिलाओं और बच्चों को द्वीप पर आश्रय दे दे। पाटिल ने मंजूरी दे दी। इसके लिए सिद्धी ने जश्न मनाने के लिए सभी कोलीयों एवं पाटिल को शराब की दावत दी। शराब जहाजों पर रखे वैरेलों मे रखी हुई थी। जब पाटिल और उसके मुख्य साथी शराब के नशे में चूर हो गये तो सिद्धी ने जहाजों पर रखे बैरलों मे छुपे हुए समुद्री सैनिकों को इशारा कर आक्रमण कर दिया और जंजीरा को अपने कब्जे में ले लिया।
सन्दर्भ
श्रेणी:१४८९ में निधन