411 REFERENCE · Wikipedia
मयसान प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मयसान ur ميسان / Maysan Maysan map.svg अमाराह १६,०७२ ८,०३,००० २००३ ४९.९६ ज़िले ६ अरबी
मयसान प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात मयसान (ur محافظة ميسان) कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी दजला नदी (टिगरिस) के किनारे बसा अमाराह शहर है और सन् १९७६ से पहले इस पूरे सूबे का नाम ही 'अमारा प्रान्त' था। इस प्रान्त की पूर्वी सीमाएँ ईरान से लगती हैं।
नाम
लिखाईयों में मयसान प्रान्त का ज़िक्र पहली सदी ईसवी से मिलता है। प्राचीन यूनानी इतिहासकार स्त्राबो ने अपनी लिखैयों में इस क्षेत्र को 'मेसीनी' (Μεσήνη) का नाम दिया था। मध्य फ़ारसी में यह 'मेशान' के नाम से जाना जाता था और प्राचीन हान चीनी स्रोतों में इसे 'तिआओ त्चे' (T'iao Tche) बुलाया गया है।Streck, M.; Morony, M.. "Maysān." Encyclopaedia of Islam, Second Edition., 2012. Reference. 30 मार्च 2012
लोग
मयसान प्रान्त के लोग लगभग सभी शिया मुस्लिम हैं।Withdrawal from Iraq: Assessing the Readiness of Iraqi Security Forces https://web.archive.org/web/20140409024844/http://books.google.com/books?id=S6oP3Y9ZM3sC 9 अप्रैल 2014 , Anthony H. Cordesman, Adam Mausner, pp. 69, CSIS, 2009, ISBN 978-0-89206-553-0, ... Missan ... % Sunni 0 % Shia 100 ... यहाँ दलदली अरबों (मार्श अरब, Marsh Arab) के भी बहुत से परिवार बसते हैं (यह भी शिया धर्म के ही अनुयायी होते हैं)।
इन्हें भी देखें
इराक़ के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मयसान प्रान्त
श्रेणी:इराक़ के प्रान्त