411 REFERENCE · Wikipedia
लोकक्षेम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोकक्षेम एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ 'सम्पूर्ण विश्व का कल्याण' है। हिन्दुओं के अनेकों प्रार्थनाएँ लोकक्षेम कहलातीं हैं, जैसे- 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
ॐ स्वस्ति प्रजाभ्यः परिपालयन्तां न्यायेन मार्गेण महीं महीशाः।
गोब्राह्मणेभ्यश्शुभमस्तु नित्यं लोकास्समस्तास्सुखिनो भवन्तु ॥
काले वर्षतु पर्जन्यः पृथिवी सस्यशालिनी।
देशोऽयं क्षोभरहितो निर्भयाः सन्तु मानवाः॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
लोगों (प्रजा) का कल्याण हो। पृथ्वी के शासक पृथ्वी का उचित रूप से परिपालन करें। गायों और विद्वानों का सदैव शुभ हो। सभी लोग सुखी रहें। समय पर वर्षा हो, पृथ्वी अन्न से परिपूर्ण हो, यह देश विपत्तिरहित हो, और सभी मानव भयहीन हों।
इन्हें भी देखें
लोकक्षेम (बौद्ध भिक्षु)
श्रेणी:हिन्दू संस्कृति