Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संगणक उपयोगकर्ताओं के लिए आचारनीति नियम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीचे कुछ ऐसे नियम दिए गए हैं जिनका पालन संगणक का उपयोग करते समय व्यक्ति को करना चाहिए: अन्य उपयोगकर्ताओं को हानि पहुँचाने के लिए संगणक का उपयोग न करें। दूसरों की जानकारी चुराने के लिए संगणक का उपयोग न करें। ओनर की अनुमति के बिना फाईल ऍक्सेस न करें। लेखक की अनुमति के बिना प्रतिलिप्याधिकृत/कॉपीराइटेड सॉफ्टवेयर को कॉपी न करें। प्रतिलिपी अधिकार/कॉपीराईट नियम एवं नीतियों का सदा सम्मान करें। दूसरों की गोपनीयता का सदा सम्मान करें, ठीक वैसे ही जैसा कि आपको दूसरों से अपेक्षित है। अन्य संगणक उपयोगकर्ताओं की अनुमति के बिना उनके संगणक संसाधनों का उपयोग न करें। आचारनीति के अनुसार इंटरनेट का उपयोग करें। अवैध संचार एवं गतिविधियों के बारे में, यदि पाई जाऍं, इंटरनेट सेवा प्रदाता और स्थानीय कानून कार्यान्वयन प्राधिकरणों को शिकायत करें। यूज़र आयडी और पासवर्ड की सुरक्षितता के लिए उपयोगकर्ता उत्तरदायी हैं। उन्हें (उपयोगकर्ताओं को) इसे स्मरण रखने के लिए किसी कागज़ या कहीं और लिख कर नहीं रखना चाहिए। उपयोगकर्ताओं को संगणकों का प्रयोग जानबूझ कर दूसरों की जानकारी निकालने या बदलाव करने के लिए नहीं करना चाहिए, जिनमें पासवर्ड की जानकारी, फाइलें आदि का समावेश हो। श्रेणी:कंप्यूटर