Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

404 त्रुटि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Enlish या Not Found त्रुटि संदेश एक एचटीटीपी (HTTP) मानक प्रतिक्रिया कोड है जो सूचित करता है कि क्लाएंट का सर्वर से संपर्क हुआ था, लेकिन जिस वस्तु के लिये निवेदन किया गया था, सर्वर उसे ढूंढ नहीं पाया। 404 त्रुटियों को भ्रमवश "server not found" या इसी तरह की त्रुटियां नहीं समझ लेना चाहिये, जिनमें गंतव्य सर्वर के साथ कोई संपर्क हो ही नहीं पाता है। एक 404 त्रुटि यह सूचित करती है कि जिस संसाधन के लिये निवेदन किया गया है, वह भविष्य में पुनः उपलब्ध भी हो सकता है। वापसी जानकारी चालू करो संक्षिप्त विवरण जब एचटीटीपी (HTTP) के माध्यम से संपर्क किया जा रहा हो, तो निवेदन, जैसे किसी एचटीएमएल (HTML) दस्तावेज (वेब पृष्ठ) के लिये किसी वेब ब्राउज़र का निवेदन, के प्रति प्रतिक्रिया देने के लिये एक सर्वर, जिसमें एक अंकीय प्रतिक्रिया कोड तथा एक वैकल्पिक, आवश्यक अथवा अननुमित (अवस्था कोड पर आधारित) संदेश हो, का होना आवश्यक होता है। 404 कोड में, पहला "4" एक क्लाएंट त्रुटि को सूचित करता है, जैसे कोई गलत ढंग से टाइप किया गया यूआरएल (URL)। इसके बाद आने वाले दो अंक उत्पन्न हुई विशिष्ट त्रुटि को सूचित करते हैं। HTTP (एचटीटीपी) द्वारा तीन-अंकों के कोड का प्रयोग इससे पूर्व के प्रोटोकॉलों जैसे एफटीपी (FTP) व एनएनटीपी (NNTP) में प्रयुक्त कोड के समान ही है। HTTP के स्तर पर, एक 404 प्रतिक्रिया कोड के बाद एक मानव पठनीय "कारण परिच्छेद" होता है। HTTP विनिर्देशन यह सुझाव देता है कि परिच्छेद "Not Found"http://www.w3.org/Protocols/rfc2616/rfc2616-sec6.html#sec6.1.1 6.1.1 Status Code and Reason Phrase 22 जून 2008 https://www.webcitation.org/65VZlfBbs?url=http://www.w3.org/Protocols/rfc2616/rfc2616-sec6.html#sec6.1.1 17 फ़रवरी 2012 dead तथा अनेक वेब सर्वर डिफॉल्ट रूप से एक एचटीएमएल (HTML) पृष्ठ जारी करती हैं, जिसमें 404 कोड तथा "Not Found" परिच्छेद दोनों शामिल होते हैं। एक 404 त्रुटि अक्सर तब प्रत्यावर्तित की जाती है, जब पृष्ठ हटा दिये गये हों या मिटा दिये गये हों। पहले मामले में, एक 301 Moved Permanently प्रतिक्रिया प्रत्यावर्तित करना एक बेहतर प्रतिक्रिया है, जिसे अधिकांश सर्वर विन्यास फाइलों में, या यूआरएल (URL) पुनर्लेखन के माध्यम से विन्यासित किया जा सकता है; दूसरे मामले में, एक 410 Gone को प्रत्यावर्तित किया जाना चाहिये। चूंकि इन दोनों विकल्पों के लिये विशेष सर्वर विन्यास की आवश्यकता होती है, अतः अधिकांश वेबसाइटें इनका प्रयोग नहीं करती हैं। 404 त्रुटियों को भ्रमवश डीएनएस (DNS) त्रुटियां नहीं समझ लिया जाना चाहिये, जो कि तब उत्पन्न होती हैं, जब दिया गया कोई यूआरएल (URL) किसी ऐसे सर्वर को संदर्भित करता हो, जो मौजूद नहीं है। एक 404 त्रुटि सूचित करती है कि स्वयं सर्वर ही प्राप्त नहीं हुआ था, लेकिन सर्वर निवेदित पृष्ठ को निकाल पाने में सक्षम नहीं हो सका। 250px|thumb|application|कैमिनो ब्राउज़र में विकिपीडिया पर एक 404 त्रुटि पृष्ठ का एक स्क्रीनशॉट वेबसर्वर विशिष्ट रूप से इस प्रकार विन्यासित किये जा सकते हैं कि वे विशिष्ट रूप से निर्मित एक त्रुटि पृष्ठ (Customized error page) प्रदर्शित करें, जिसमें अधिक प्राकृतिक विवरण, अभिभावक साइट की ब्रांडिंग या कभी-कभी एक खोज फॉर्म शामिल हों। प्रोटोकॉल स्तर परिच्छेद, जो कि प्रयोक्त से छिपा रहता है, को शायद ही कभी कस्टमाइज़ किया जाता है। हालांकि, इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) (इंटरनेट एक्सप्लोरर 7 से पूर्व), तब तक विशिष्ट रूप से निर्मित पृष्ठ प्रदर्शित नहीं करेगा, जब तक कि इनका आकार 512 बाइट्स से अधिक हो और इसके बजाय यह एक "मित्रवत्" त्रुटि पृष्ठ प्रदर्शित करेगा। गूगल क्रोम (Google Chrome) में भी ऐसी ही एक कार्यात्मकता शामिल होती है, जहां यदि पृष्ठ का आकार 512 बाइट्स से कम हो, तो 404 को गूगल एल्गोरिदमों द्वारा निर्मित वैकल्पिक सुझावों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। असत्य 404 त्रुटियां कुछ वेबसाइटें एक "200 OK" प्रतिक्रिया कोड वाला एक मानक वेब पृष्ठ प्रत्यावर्तित करके "not found" त्रुटि की सूचना देती हैं; इसे सॉफ्ट 404 (soft 404) के नाम से जाना जाता है। सॉफ्ट 404 किसी खण्डित लिंक खोज करने की स्वचालित विधियों के लिये समस्या-मूलक (Problematic) होते हैं। कुछ सर्च इंजन, जैसे याहू, सॉफ्ट 404 की पहचान के लिये स्वचालित प्रतिक्रियाओं का प्रयोग करते हैं।http://help.yahoo.com/l/uk/yahoo/search/webcrawler/slurp-10.html Why is your crawler asking for strange URLs that have never existed on my site? Yahoo Web Crawler Help page 4 अक्टूबर 2009 https://www.webcitation.org/65VZn6vbr?url=http://help.yahoo.com/kb/index?locale=en_GB 17 फ़रवरी 2012 dead सॉफ्ट 404 किसी विशिष्ट एचटीटीपी (HTTP) सर्वर सॉफ्टवेयर, उदाहरणार्थ अपाचे (Apache) सॉफ्टवेयर, का प्रयोग करते समय आने वाली किन्हीं विन्यास त्रुटियों के परिणामस्वरूप उत्पन्न हो सकता है, जब कोई त्रुटि दस्तावेज 404 (जो कि एक .htaccess फाइल में वर्णित किया जाता है) को किसी सापेक्ष पथ (उदा। /error.html) के बजाय एक निरपेक्ष पथ (उदा।http://example।com/error.html) के रूप में वर्णित किया जाता है।https://webmasters.googleblog.com/2008/08/farewell-to-soft-404s.html Farewell to soft 404s, Google Official Blog 20 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20200103122442/https://webmasters.googleblog.com/2008/08/farewell-to-soft-404s.html 3 जनवरी 2020 dead जब दूरस्थ होस्ट उपस्थित न हो, तो कुछ प्रॉक्सी सर्वर एक 404 त्रुटि निर्मित करते हैं, जबकि होस्टनाम विश्लेषण विफलताओं या अस्वीकृत टीसीपी (TCP) कनेक्शनों द्वारा प्रॉक्सी सर्वर को किसी निवेदन को संतुष्ट कर पाने से रोके जाने जैसी त्रुटियों के लिये सही रूप से 500-श्रेणी के कोड प्रत्यावर्तित किये जाने चाहिये। जुलाई 2004 में, यूके (UK) टेलीकॉम प्रदाता बीटी ग्रूप (BT Group) ने क्लीनफीड सामग्री निरोध प्रणाली (Cleanfeed content blocking system) लागू किया, जो कि इंटरनेट वॉच फाउण्डेशन (Internet Watch Foundation) द्वारा संभावित रूप से अवैध के रूप में पहचानी गई सामग्री के लिये भेजे गये किसी भी निवेदन के लिये एक 404 त्रुटि प्रत्यावर्तित करती है।https://publicaffairs.linx.net/news/?p=154 लीनक्स पब्लिक अफ्फैर्स » क्लीनफीड: द फैक्ट्स 10 जनवरी 2011 https://web.archive.org/web/20110513071912/https://publicaffairs.linx.net/news/?p=154 13 मई 2011 dead https://web.archive.org/web/20110513071912/https://publicaffairs.linx.net/news/?p=154 13 मई 2011 ऐसी ही परिस्थितियों में अन्य आईएसपी (ISP) एक एचटीटीपी (HTTP) 403 "forbidden" त्रुटि प्रत्यावर्तित करते हैं।https://developer.mozilla.org/en-US/docs/Web/HTTP/Reference/Status/403 403 Forbidden 14 मार्च 2025 https://web.archive.org/web/20260101194431/https://developer.mozilla.org/en-US/docs/Web/HTTP/Reference/Status/403 1 जनवरी 2026 live थाइलैंडhttp://www.bangkokpost.com/tech/technews/11872/the-old-fake-404-not-found-routine The old fake '404 Not Found' routine Bangkok Post 2009-02-18 2010-09-12 व ट्युनिशियाhttp://opennet.net/node/950 Tunisian journalist sues government agency for blocking Facebook, claims damage for the use of 404 error message instead of 403 Helmi Noman 12 सितंबर 2008 opennet।net 21 नवम्बर 2010 https://www.webcitation.org/65VZoqOJd?url=http://opennet.net/node/950 17 फ़रवरी 2012 dead में सेंसरशिप को छिपाने के एक माध्यम के रूप में फर्जी 404 त्रुटियों का प्रयोग किये जाने की जानकारी भी मिलती रही है। ट्युनिशिया में, जहां सेन्शरशिप बहुत अधिक होने की बात कही जाती है, लोग फर्जी 404 त्रुटियों के स्वरूप के बारे में जागरूक हो चुके हैं और उन्हें "ऐमर 404 (Ammar 404)" नामक एक काल्पनिक पात्र की रचना की है, जो "अदृश्य सेंसर" का प्रतिनिधित्व करता है।http://advox.globalvoices.org/2010/05/27/anti-censorship-movement-in-tunisia-creativity-courage-and-hope/ Anti-censorship movement in Tunisia: creativity, courage and hope! Advox.globalvoices.org 2010-05-27 2010-08-28 https://web.archive.org/web/20160204185018/https://advox.globalvoices.org/2010/05/27/anti-censorship-movement-in-tunisia-creativity-courage-and-hope/ 4 फ़रवरी 2016 dead404 अभद्र उपयोग 2008 में, पोस्ट ऑफिस (Post Office) की टेलीकम्युनिकेशन शाखा द्वारा किये गये एक अध्ययनhttp://news.bbc.co.uk/2/hi/technology/7775013.stm Don't be 404, know the tech slang बीबीसी न्यूज़ 2008-12-10 2008-12-13 https://web.archive.org/web/20191228050343/http://news.bbc.co.uk/2/hi/technology/7775013.stm 28 दिसंबर 2019 live में यह पाया गया कि "404" यूके (UK)/आयरलैंड भागों में "संकेतहीन (cluless)" के लिये एक अभद्र समानार्थी शब्द बन चुका था। अभद्र बोली के कोशकार (slang lexicographer) जोनाथन ग्रीन ने कहा कि एक अभद्र शब्दावली के रूप में "404" का प्रयोग "प्रौद्योगिकी के प्रभाव" तथा युवा लोगों द्वारा संचालित हो रहा था, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा प्रयोग लंदन व अन्य शहरी भागों तक ही सीमित था। 404 पृष्ठ विजेट्स हालांकि अनेक वेबसाइटें एक 404 त्रुटि संदेश में अतिरिक्त जानकारी-जैसे किसी वेबसाइट के मुख्य-पृष्ठ के लिये एक लिंक या कोई खोज बॉक्स-भेजती हैं, लेकिन बहुत अधिक उन्नत विस्तारण, जैसे प्रयोक्ता द्वारा खोजे जा रहे सही वेब पृष्ठ को ढूंढने का प्रयास करने वाले विजेट्स, भी उपलब्ध हैं।Sahala Swenson Make your 404 pages more useful https://webmasters.googleblog.com/2008/08/make-your-404-pages-more-useful.html August 19, 2008 Official Google Webmaster Central Blog Google, Inc August 28, 2009 https://web.archive.org/web/20200119030329/https://webmasters.googleblog.com/2008/08/make-your-404-pages-more-useful.html 19 जनवरी 2020 dead Followers 1M views 1M likes Instagram बाहरी कड़ियाँ एरर डॉक्युमेन्ट निर्देशक - अपाची 2.0 वेब सर्वर के लिए कस्टम एरर पृष्ठ पर जानकारी एचटीटीपी (HTTP) त्रुटि 404 - माइक्रोसॉफ्ट समर्थन श्रेणी:कंप्यूटर त्रुटियां श्रेणी:इंटरनेट शब्दावली श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी संस्करण-2011